यूपीआई एमडीआर को टालना व्यापारियों की चिंताओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दिखाता है: कैट
यूपीआई एमडीआर को टालना व्यापारियों की चिंताओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दिखाता है: कैट
IAS Transfer: राज्य में 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी
महाराष्ट्र की ब्यूरो में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का स्थानांतरण (Maharashtra IAS Transfer) किया है। पश्चिमी महाराष्ट्र विकास निगम के प्रबंध निदेशक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है, जो 12 अक्टूबर से लागू है।
आईएएस अधिकारी डॉ मंजिरी मधुसूदन मनोल्कर को पश्चिमी महाराष्ट्र विकास निगम पुणे के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महाराष्ट्र स्टेट फार्मिंग कॉर्पोरेशन पुणे की मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
इन दो आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
शुभम गुप्ता को रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र स्टैच्यूटरी डेवलपमेंट बोर्ड मुंबई का सदस्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह पश्चिम महाराष्ट्र विकास निगम पुणे पर के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत थे। आईएएस अधिकारी डॉ भालचंद्र प्रताप चव्हाण को जिला परिषद बुलढ़ाणा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह रिवेन्यू एंड फॉरेस्ट डिपार्मेंट के निदेशक (डिजास्टर मैनेजमेंट) पद पर पर कार्यरत थे।
5 अक्टूबर को भी हुआ था आईएएस अफसरों का तबादला
महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले 5 अक्टूबर को भी 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन विभाग पद तैनात संजय खंडारे को अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग मंत्रालय पद पर नियुक्त किया गया था। संजय यादव स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान को सचिव पर्यटन विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वैष्णवी बी को एडिशनल डिविजनल कमिश्नर नागपुर डिविजन पद पर नियुक्त किया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Mp Breaking News











