Responsive Scrollable Menu

Delhi Ramleela Places: दिल्ली में कहां-कहां देख सकते हैं रामलीला? देखें मशहूर मेलों की पूरी लिस्ट

Delhi Ramleela Places: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है. इस नौ दिनों के पर्व में शहरों में रामलीला का भी आयोजन होता है. दरअसल, शारदीय नवरात्रि के बाद दशहरा मनाया जाता है. इस दौरान देश के हर कोने में अलग-अलग शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसे रामलीला कहा जाता है. रामलीला पहले नवरात्र से शुरू होने वाला उत्सव है, जो 9 दिनों तक चलता है. रामलीला में श्रीराम भगवान, सीता माता, लक्ष्मण, हनुमान जी और रावण की कथाओं का वर्णन होता है. अंत में रावण वध होता है. अगर आप दिल्ली में रामलीला देखने का सोच रहे हैं और कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां अपने बच्चों को भी साथ ले जा सके तो इस रिपोर्ट को पढ़ें. हम यहां आपको बताते हैं कि दिल्ली में रहते हुए कहां-कहां रामलीला देखने जा सकते हैं.

दिल्ली में कहां देखने जाएं रामलीला?

1.लाल किला मैदान

दिल्ली में लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला को सबसे भव्य और लोकप्रिय रामलीलाओं में से एक माना जाता है. यहां आयोजित होने वाली रामलीला में बॉलीवुड के सितारे अलग-अलग किरदार निभाते दिखते हैं. इस रामलीला में आधुनिक तकनीक और विशाल मंच के साथ रामलीला का आयोजन होता है. लाल किला की रामलीला में पहुंचने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. यहां शाम 7 बजे से लेकर रात 11 और 12 बजे तक मेला खुला रहता है.

ये भी पढ़ें- Tula Sankranti 2026: कब है तुला संक्रांति 2026? इस दिन गंगा स्नान क्यों किया जाता है? जानें महत्व

2.द्वारका सेक्टर-10

राजधानी दिल्ली में होने वाली रामलीलाओं में से एक द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला भी काफी मशहूर है. यहां पर श्रीराम लीला सोसाइटी द्वारा रामलीला आयोजित होती है. द्वारका के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों की यहां बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच जाती है. यहां रामलीला भव्य रूप से आयोजित होती है और रावण दहन भी देखने के लिए दिल्ली के काफी इलाकों से लोग पहुंचते हैं. टाइमिंग की बात करें, तो शाम के समय 7 बजे से लेकर 11 बजे तक खुला रहेगा.

3.रामलीला मैदान

दिल्ली के मशहूर रामलीला मैदान का नाम भी दिल्ली की रामलीलाओं में से एक हैं. आसिफ अली रोड पर स्थित दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान भी श्रीराम जी की लीलाओं के कार्यक्रम के लिए मशहूर है. यहां पप रामलीला के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ होती है. भव्य मंच सजाए जाते हैं, जिससे रामलीला देखने में काफी खूबसूरत लगता है. शाम 6:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक आप यहां रामलीला देखने जा सकते हैं.

4.पीतमपुरा

दिल्ली के पीतमपुरा में ब्रॉडवे रामलीला का हर वर्ष आयोजन होता है. यहां की रामलीला दिल्ली के अन्य कार्यक्रमों से काफी अलग और खास होती है. पीतमपुरा में रामलीला को थिएटर शो और म्यूजिक्ल ड्रामा की तरह पेश किया जाता है. यहां रामलीला शाम 6:30 बजे से रात 10:00 बजे तक चलती है. इस रामलीला को देखने के लिए आपको नेताजी सुभाष पैलेस DDA ग्राउंड, पीतमपुरा जाना होगा.

5.गीता कॉलोनी

गीता कॉलोनी और शास्त्री नगर के पास स्थित राम लीला ग्राउंड पर भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है. यहां भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने आते हैं. रामलीला के साथ-साथ यहां बड़े झूले और खेलों के आयोजन होते हैं, ताकि बच्चों का मन भी खुश हो सके.

6.मंडी हाउस 

मंडी हाउस में श्रीराम भारतीय कला केंद्र में विशेष रामलीला मंचन के लिए जाना जाता है. कापरनिकास मार्ग पर स्थित यह स्थान अपने शास्त्रीय नृत्य और संगीत आधारित रामलीला आयोजित की जाती है. यह संस्थान साल 1957 से रामलीला का आयोजन कर रहा है. रामायण का यह नाट्य रूपांतरण, जिसमें नृत्य की उत्कृष्ट कोरियोग्राफी की गई है, इतना लोकप्रिय है कि विदेशों से भी दर्शक आते हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर गहराया बड़ा संकट: इजराइल पहुंची फ्लाइट को बम की धमकी, 11 देशों के पायलटों पर गिरी गाज

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर गहराया बड़ा संकट: इजराइल पहुंची फ्लाइट को बम की धमकी, 11 देशों के पायलटों पर गिरी गाज

Continue reading on the app

  Sports

हार के बाद फूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, मैच के बाद गेंदबाजों की क्लास लेते हुए गिनाईं कमियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 24 रन से करारी हार मिली. टीम इंडिया की इस हार के बाद सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस खराब गेंदबाजी को लेकर अपनी निराशा जताई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके. Thu, 15 Oct 2026 08:24:30 +0530

  Videos
See all

Pakistan News क्या पाकिस्तान में नाक काटने का कंपटीशन चल रहा है? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:13:07+00:00

Asaduddin Owaisi on SIR: SIR विवाद पर गजब भड़के असदुद्दीन ओवैसी | #shorts #sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:14:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers