Amritsar Police ने पकड़े पांच हथियार और नशा तस्कर गिरोह, 10 आरोपी अरेस्ट
अमृतसर आयुक्त कार्यालय पुलिस ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले पांच गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है तथा भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक बड़ी कामयाबी के तहत अमृतसर आयुक्त कार्यालय पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले पांच गिरोहों का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे छह पिस्तौल, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, नशीली चीजों से कमाए गए 12.90 लाख रुपये, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है।’’ उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ है कि जो लोग गिरफ्तार किये गये हैं, वे हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इन छापों के सिलसिले में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी और अवैध हथियारों के गिरोह को खत्म करने तथा एक सुरक्षित एवं नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Bhojpur में दो Durga Puja पंडालों में आग से तनाव, पुलिस जांच में जुटी
बिहार के भोजपुर में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात दुर्गा पूजा के दो पंडालों में आग लगने के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश कुमार दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र के भुलहीपुर मोहल्ले में हुई।
उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा के दो पंडालों में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ है।” दीक्षित ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में घटना का कोई सांप्रदायिक पहलू सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। एसपी ने कहा, “हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पूजा आयोजकों से भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





