LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज कुछ ही मिनटों में होगी होम डिलीवरी, जानिए कितनी होगी कीमत
LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज कुछ ही मिनटों में होगी होम डिलीवरी, जानिए कितनी होगी कीमतHonor लाया 2 धांसू घड़ी: फुल चार्ज पर चलेगी 26 दिन, GPS और Bluetooth Calling जैसे फीचर्स से है लैस
Honor ने चीन में अपनी नई Honor Band 11 Series को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Honor Band 11 और Honor Band 11 Pro शामिल हैं। नए फिटनेस बैंड पहले के मुकाबले बेहतर डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। वहीं Pro मॉडल में Bluetooth Calling, NFC और GPS जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं।
Honor Band 11 के फीचर्स
Honor Band 11 में 1.57 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 256×402 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम बनता है। इस स्मार्ट बैंड में 250mAh बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 18 दिनों तक का बैटरी बैकअप देती है। यह डिवाइस 113 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है, जबकि पिछले मॉडल में 96 स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध थे।
हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, बॉडी एनर्जी असेसमेंट, महिला स्वास्थ्य ट्रैकिंग और कंपनी का Sudden Cardiac Death Research फीचर भी शामिल किया गया है। इसके अलावा यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।
Honor Band 11 Pro के फीचर्स
Honor Band 11 Pro में 1.61 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी स्क्रीन की 700 निट्स टिपिकल ब्राइटनेस और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने योग्य बनाती है। इसमें 400mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 26 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने का दावा करती है।
Honor Band 11 Pro में स्टैंडर्ड मॉडल के सभी हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के अलावा Bluetooth Calling, NFC, Standalone GPS (चयनित वेरिएंट), Music Control, Camera Shutter Control, Weather Updates, Message Notifications, Find Phone, Alarm, Timer और कई नए वॉच फेस का सपोर्ट भी मिलता है।
Honor Band 11 और Honor Band 11 Pro की कीमत
Honor Band 11 की कीमत 229 युआन (लगभग 34 डॉलर) रखी गई है। यह Sea Salt White, Taro Purple और Caviar Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Honor Band 11 Pro NFC वेरिएंट की कीमत 299 युआन (लगभग 44 डॉलर) है। यह Almond White, Cocoa Black और Avocado Green रंगों में उपलब्ध होगा।
इसके अलावा Honor Band 11 Pro GPS वेरिएंट की कीमत 349 युआन (लगभग 52 डॉलर) रखी गई है और यह Honey Brown कलर ऑप्शन में भी मिलेगा। फिलहाल Honor Band 11 Series की बिक्री चीन में शुरू हो गई है। कंपनी ने अभी इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Haribhoomi





















