Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में पनीर से भी महंगे बिक रहे आम के पत्ते, नवरात्रि की शॉपिंग का ये वीडियो देख चौंके लोग!

अमेरिका में रहने वाली भारतीय व्लॉगर स्वाति अग्रवाल गुप्ता नवरात्रि की खरीदारी करने पहुंचीं, तो आम के पत्तों की कीमत देखकर हैरान रह गईं. वहां चार पत्तों के लिए करीब 550 रुपये देने पड़ रहे थे. उनका वीडियो वायरल होते ही भारतीय यूजर्स बोले- यहां तो आम के पत्ते मुफ्त मिल जाते हैं. देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

सोना दो दिन में ₹1,750 सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख हुई, एक्सपर्ट बोले-₹1.55 लाख तक जा सकते हैं दाम

सोना-चांदी की कीमतों में आज यानी 13 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 399 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 923 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को भी सोना 1,369 रुपए और चांदी 814 रुपए सस्ती हुई थी। दो दिन में सोना करीब 1,750 रुपए और चांदी 1,700 रुपए सस्ती हुई है। सोना-चांदी की कीमत और बढ़ सकती है आज भले ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट है लेकिन आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार भारत और चीन में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, इससे सोने-चांदी की डिमांड में तेजी आएगी। इसके अलावा चीन सहित दुनिया के दूसरे देशों के सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहे है। अजय केडिया के अनुसार इन सब कारणों से दिवाली तक सोना 1.55 लाख रुपए और चांदी 2.40 लाख रुपए तक जा सकती है। सोना इस साल ₹15 हजार महंगा और चांदी ₹10 हजार गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 15 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी करीब 10 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.20 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोना ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: रावलपिंडी में कुसल मेंडिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, श्रीलंका ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया

तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में 8 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस आखिरी मैच में हार के बावजूद पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया. Wed, 14 Oct 2026 00:57:58 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 23 राज्यों में 60 की स्पीड से बारिश का अलर्ट! | Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T20:00:08+00:00

Saudi Arabia Houthi Attack News | हूती के हमलों से सऊदी का बुरा हाल? | Yemen War | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T20:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers