Karnataka मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर Dinesh Gundu Rao ने जताई निराशा
बेंगलुरु, चार अगस्त कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक दिनेश गुंडू राव ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने पर निराशा जताई है। पार्टी के ब्राह्मण चेहरे, राव ने पूर्ववर्ती सिद्धरमैया सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया था। राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अपने पूरे राजनीतिक कार्यकाल में कर्नाटक के लोगों की विधायक और मंत्री के तौर पर सेवा करने का मौका मिलने के लिए मैं बहुत आभारी रहा हूं।
जिन पहलों पर मैंने काम किया है और जिनमें मेरा पूरा भरोसा है, उनसे जमीनी स्तर पर बदलाव आया है। छह बार विधायक बनना केवल इसलिए मुमकिन हो पाया है क्योंकि लोगों ने मुझ पर भरोसा बनाए रखा और यह भरोसा मेरे लिए सबसे अधिक मायने रखता है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री आर. गुंडू राव के बेटे राव ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि राज्य और पार्टी की इतने सालों की सेवा के बाद भी, मुझे इस मंत्रिमंडल में सरकार की सेवा करने का मौका नहीं दिया गया। मुझे इस बात से निराशा है कि मुझे बाहर रखा गया और कोई कारण भी नहीं बताया गया।’’ कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित केवल 34 मंत्री पद है।
सोमवार को हुए विस्तार के बाद, मंत्रिमंडल में एक और मंत्री को शामिल किया जा सकता है।
अजय देवगन की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, 25 दिन में 'धमाल 4' किस नंबर पर पहुंची?
'धमाल 4' चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। फिल्म को चलते 25 दिन हो गए हैं और इसने कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। जल्दी ही यह अजय देवगन की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज में शामिल होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews


















