Responsive Scrollable Menu

दीपांकर भट्टाचार्य ने आरएसएस की ‘जेन-जेड’ से संवाद की योजना पर सवाल उठाए

दीपांकर भट्टाचार्य ने आरएसएस की ‘जेन-जेड’ से संवाद की योजना पर सवाल उठाए

Continue reading on the app

पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़:रेलवे ट्रैक पर CCTV लगाकर रेकी करने वाले 9 गिरफ्तार, पेट्रोल बम बरामद; विदेशी हैंडलरों से संपर्क

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 4 नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और पेट्रोल से भरी 4 बोतलें, जिन्हें बम के रूप में इस्तेमाल किया जाना था बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इन युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। उन्हें सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने और पंजाब में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने जैसे कार्य सौंपे गए थे। रेलवे ट्रैक के पास निगरानी के लिए CCTV लगाए जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों से रिकॉर्ड की गई फुटेज कथित तौर पर विदेशी ISI हैंडलरों को भेजी जा रही थी, ताकि संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही इसके आगे और पीछे जुड़े संपर्कों, फंडिंग के स्रोत व विदेश से मिलने वाली आर्थिक मदद की भी जांच की जा रही है। पूरे नेटवर्क का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या गिरफ्तार आरोपी किसी अन्य आतंकी साजिश या घटना में भी शामिल रहे हैं। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे ट्रैक पर ओएचई पोल पर CCTV मिला था उल्लेखनीय है कि करीब एक महीने पहले अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन) पोल पर सीसीटीवी कैमरा मिला था। कैमरे को बिजली आपूर्ति देने के लिए वहां सोलर पैनल भी लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस को कैमरे के सिम स्लॉट से एक सिम कार्ड मिला, जो गुरदेव के नाम पर पंजीकृत था। इसके आधार पर पुलिस ने गुरदेव को गिरफ्तार कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: 31 छक्के, 445 रन… मिचेल मार्श और रायन रिकल्टन ने मचाई तबाही, The Hundred में टूटे ये रिकॉर्ड

The Hundred में खेले सनराइजर्स लीड्स और लंदन स्पिरिट के बीच मुकाबले में रनों का सैलाब देखने को मिला. ऐसा मुमकिल हुआ मार्श और रिकल्टन की बदौलत. कैसे आइए जानते हैं. Wed, 05 Aug 2026 07:52:21 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session News: 3 मांगो को लेकर आज INDIA गठबंधन के दलों का संसद परिसर में मार्च #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:11:01+00:00

Article 370 370 की सातवीं बरसी पर सियासत, PDP के नेतृत्व में Jammu Kashmir बड़ा प्रदर्शन | NC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:17:15+00:00

रांची में छात्रों का आर-पार आंदोलन! GenZ ने क्यों त्यागा अन्न ? #Jharkhand #ranchi #protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:15:33+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: POJK पर इंटरनेशनल मीडिया का ये कैसा नैरेटिव? #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:10:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers