Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, राफेल मामले में मानहानि केस के ट्रायल पर लगाई रोक

Rahul Gandhi: विरोध प्रदर्शनों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत दी है. राहुल गांधी के लिए इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए संबंधित पक्षों से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है. बता दें कि यह मामला साल 2018 में राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है. आरोप है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'कमांडर-इन-थीफ' और 'चोरों के सरदार' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद इस मानहानि मामले में निचली अदालत में ट्रायल फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगा.  

यह भी पढ़ें: Explainer: राहुल गांधी की SIR याचिका में 14 खामियां! 220 रुपये की फीस से लेकर अधूरे कागजों तक..., कोर्ट को क्या-क्या खटका?

 

अहम है इस समय मिली राहत

इस कानूनी घटनाक्रम के बीच राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा में हैं. दिल्ली में वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी' निकालने के अगले दिन उन्होंने INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों को मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर जलपान के लिए आमंत्रित किया है.

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक निकाला था मार्च 

गत सोमवार को राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था. इसके बाद उन्होंने SIR के खिलाफ याचिका भी दायर की. मार्च को लेकर सोमवार को दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही. अब एक तरफ राफेल से जुड़े मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नजर रहेगी, तो दूसरी तरफ वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर विपक्ष की आगे की रणनीति भी अहम होगी.

यह भी पढ़ें: विपक्ष के मार्च में बैटमैन का स्वैग! राहुल गांधी ने खरगे को पहनाया मास्क, वायरल हुई तस्वीरें

 

Continue reading on the app

Honor Robot फोन में कैमरा सिर्फ फोटो नहीं खींचता, बल्कि सिर हिलाने और डांस जैसी हरकतें भी कर सकता है

Honor Robot Phone स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी में एक नया एक्सपेरिमेंट है. जनवरी 2026 में CES इवेंट के दौरान दिखाए गए इस फोन में 200MP का मोटराइज्ड रोबोटिक कैमरा दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से अपनी दिशा बदल सकता है और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लोगों को ट्रैक करने में मदद करता है. जानें इस फोन के AI फीचर्स, कैमरे की खासियत और यह कैसे वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव बदल सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

T20I का अनोखा रिकॉर्ड, जब बल्लेबाज ने बिना एक भी सिक्स जड़े खेली थी सबसे बड़ी पारी

टी20 क्रिकेट को फैंस हर गेंद पर लगने वाले चौके और छक्के को लेकर पसंद करते हैं. पहली गेंद से बल्लेबाज बड़ी हिट लगाने के फिराक में रहते हैं, लेकिन क्या हो जब इस फटाफट क्रिकेट में कोई बल्लेबाज बिना एक भी सिक्स लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दें. ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड आयरलैंड के हैरी टैक्टर के नाम दर्ज है. Wed, 14 Oct 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | ठंड की दस्तक, आंधी-बारिश की चेतावनी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:35:00+00:00

Casual look में दिखीं Soha Ali Khan, फैंस हुए फिदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers