Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों हो रही टीम इंडिया के ऐलान में देरी, रोहित-विराट नहीं बल्कि इस बार ये 3 खिलाड़ी बने वजह

Team India Squad : टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान होने में काफी देरी हो रही है. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने में लगातार देरी हो रही है. तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान जल्द ही करने वाली है लेकिन पिछले हफ्ते में भी स्क्वाड सामने नहीं आया और अभी भी टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड सामने आने में लगातार देरी हो रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के साथ न्यूजीलैंड में पहला वनडे मैच 4 नवंबर से खेलने वाली है. 

भारत और न्यूजीलैंड की बीच होने वाली पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी, जबकि इसका अंत अंतिम मुकाबले के साथ 15 नवंबर को हो जाएगा. इस सीरीज में देरी होने की वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली बिल्कुल भी नहीं  है, इंडिया के वनडे टीम का ऐलान होने में पिछेल कुछ समय से इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से देरी होती है. कभी रोहित शर्मा की फिटनेस के रिपोर्ट का इंतजार किया जाता है. तो वहीं कभी कोहली के चोट से पूरी तरह उभरने के चलते टीम के ऐलान में देरी होती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य पर भी चर्चाएं की जाती हैं. 

क्यों हो रही है टीम इंडिया का ऐलान होने में देरी

इस बार रोहित और विराट कोहली नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा की वजह से टीम का ऐलान होने में देरी हो रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने में देरी की वजह ये खिलाड़ी बन रहे हैं. ये खिलाड़ी टीम का ऐलान होने में देरी करी वजह कैसे बन रहे हैं, आइए इस बारे में जानते हैं.

दरअसल, हार्दिक, हर्षित काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं. वो बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में लंबे समय से अपनी फिटनेस के लिए रिहैब पूरा कर रहे हैं. लेकिन अब तक इन दोनों को मैच फिटनेस नहीं मिल पाई है. हार्दिक आईपीएल 2026 के दौरान जून में चोटिल हुए थे, तब से वो टीम में वापस नहीं आए हैं. 

वहीं हर्षित राणा फरवरी 2026 में चोटिल हुए थे. इसके बाद वो आईपीएल 2026 से बाहर रहे थे. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर एक बार फिर से हर्षित चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए. तब से अब तक उनकी वापसी नहीं हुई है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटिल हो गए थे. अब वो भी फिटनेस हासिल करने के लिए रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों के फिट नहीं होने की वजह से न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान होने में देरी हो रही है.

अब कब होगा टीम इंडिया का ऐलान 

अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान तब होगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस रिपोर्ट मिल जाएगी. ये खिलाड़ी अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो इन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे टीम में मौका मिलेगा. अगर ये फिट नहीं हो पाते हैं तो इनको एक बार फिर टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर रहना होगा. 

भारत और न्यूजीलैंड का वनडे शेड्यूल 

क्रम

मैच

तारीख

समय (IST)

वेन्यू

शहर

1

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

ईडन पार्क

ऑकलैंड

2

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

एचएनआरवाई स्टेडियम

वेलिंगटन

3

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

सेडन पार्क

हैमिल्टन

4

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

बे ओवल

माउंट मॉन्गनुई

5

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

बे ओवल

माउंट मॉन्गनुई

ये भी पढ़ें : 'इतनी मोटी रकम मिलती है...' 2026 में टीम इंडिया के फ्लॉप शो पर पूर्व कोच का बयान वायरल, जानें फील्डिंग कल्चर पर क्या कहा?

Continue reading on the app

रणबीर कपूर की 'Ramayana' में अनुपम खेर की एंट्री, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज

Ramayana: नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) की एंट्री हो गई है. मेकर्स ने पोस्टर जारी कर बताया कि जटायु के किरदार को अनूपम खेर ने अपनी आवाज दी है.

खबर अपडेट की जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: रावलपिंडी में कुसल मेंडिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, श्रीलंका ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया

तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में 8 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस आखिरी मैच में हार के बावजूद पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया. Wed, 14 Oct 2026 00:57:58 +0530

  Videos
See all

Saudi Airport Attack Video : हूती ने सऊदी का एयरपोर्ट उड़ाया ! | Saudi Yemen Conflict | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:30:14+00:00

Gujarat में BJP की जीत के बाद Amit Shah का वार.. Rahul Gandhi को क्यों दी 2029 की चेतावनी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:14:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers