Responsive Scrollable Menu

कुबेर बनने की जंग में अंबानी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज, इस शख्स को छोड़ा पीछे, जानें कौन कितना अमीर?

Ambani is India's Richest Person: मुकेश अंबानी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। यहां जानते हैं कि फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में उनकी नेटवर्थ कितनी है? गौतम अदाणी उनसे कितने पीछे हैं और देश के टॉप-5 अमीरों में किन कारोबारियों का नाम शामिल हैं।

Continue reading on the app

ओली पोप ने अफगानिस्तानी लीग से नाम वापस लिया:विल स्मीड और डेविड विली भी हटे; ECB ने आपत्ति जताई थी

इंग्लैंड के ओली पोप ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग T-20 के पहले ड्राफ्ट से नाम वापस ले लिया है। विल स्मीड और डेविड विली भी ड्राफ्ट से हट गए हैं। जबकि, डेविड मलान ड्राफ्ट का हिस्सा हैं। यह ड्राफ्ट 24 अक्टूबर को होना है। ECB ने तालिबान के महिलाओं के साथ व्यवहार के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार किया है। तालिबान सरकार में महिलाओं को क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं है। वहां की महिला टीम नहीं है। इसी वजह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। वे अपने खिलाड़ियों को भी वहां की लीग खेलने की अनुमति नहीं देते हैं। रॉब की ने कहा- खिलाड़ियों को नैतिक फैसला लेना होगा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो के अनुसार पोप ने सोमवार को ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की के बयान से पहले ही नाम वापस लेने का फैसला कर लिया था। रॉब ने खिलाड़ियों से APL में खेलने को लेकर सही नैतिक रुख अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह ड्राफ्ट के लिए रजिस्टर करने वाले ओली पोप से उनके फैसले पर बात करेंगे। पोप ने अब ड्राफ्ट से नाम वापस ले लिया है। रॉब की ने BBC के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ पॉडकास्ट में कहा, ‘कानूनी तौर पर खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकना मुश्किल है।’ डेविड मलान ने ECB और ICC के फैसले का हवाला दिया इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी अब भी APL ड्राफ्ट में रजिस्टर्ड हैं। इनमें डेविड मलान भी शामिल हैं। मलान ने टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, ‘खिलाड़ियों के तौर पर हम ICC और बोर्ड से मिलने वाले निर्देशों का पालन करते हैं।’ मलान ने कहा, ‘मेरी एक बेटी है। मैं चाहता हूं कि वह खेल खेले और इसमें आगे बढ़े। मैं इस तर्क को पूरी तरह समझता हूं।’ उन्होंने कहा, “अंत में मैं क्रिकेटर हूं। मुझे अपना किराया देना है और जब तक खेल सकता हूं, तब तक कमाई करनी है।' मलान ने कहा, ‘जब तक बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है, तब तक मैं खेलने के लिए तैयार हूं।’ APL के आयोजन पर भी सवाल क्रिकइन्फो ने पिछले हफ्ते बताया था कि APL के तय कार्यक्रम के अनुसार होने पर भी संदेह है। लीग की पांच में से केवल तीन फ्रेंचाइजी बिकी हैं। एक सूत्र ने लीग की संभावनाओं को ‘बहुत अनिश्चित’ बताया है। APL का आयोजन 27 दिसंबर से UAE में शुरू होना है।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: 13 चौके-छक्के… कुसल मेंडिस के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, क्लीन स्वीप का सपना टूटा

PAK vs SL 3rd T20I: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का अंत जीत के साथ किया. तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने एक मैच विनिंग पारी खेली. Tue, 13 Oct 2026 23:00:44 +0530

  Videos
See all

Asaduddin Owaisi Viral Speech: शादी करो, बीवी को आई लव यू बोलो और दहेज मत लो', मजेदार भाषण वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:41:17+00:00

Hajipur Boat Tragedy: Bihar के हाजीपुर में बड़ा हादसा, Ganga River में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:47:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers