Responsive Scrollable Menu

फ्रांस, स्पेन, चिली और भारत में विरोध: हर कहानी में अमेरिका क्यों दिख रहा है?

फ्रांस, स्पेन, चिली और भारत में विरोध प्रदर्शनों की वजहें अलग हैं, लेकिन अमेरिकी विदेश नीति भी चर्चा में है. क्या यह महज संयोग है, या बदलती वैश्विक राजनीति का संकेत?

The post फ्रांस, स्पेन, चिली और भारत में विरोध: हर कहानी में अमेरिका क्यों दिख रहा है? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Durga Puja 2026 Dates: कब शुरु हो रहा है दुर्गा पूजा का पर्व? 5 दिनों तक चलता है उत्सव

शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। आश्विन मास में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है दुर्गा पूजा, जो कि शारदीय नवरात्रि में आती है। वैसे यह उत्सव मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में सच्चे मन से मां दुर्गा की साधना करने से जीवन में में आने वाली सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और साधक को शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। कई बार लोग दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र को एक समझ लेते हैं, हालांकि इन दोनों त्योहारों की सांस्कृतिक परंपराएं, पूजा-पद्धति और मान्यताएं काफी भिन्न-भिन्न है। दुर्गा पूजा का पर्व पूर्वी भारत में उत्साह व धूमधाम से मनाया जाता है। बल्कि शारदीय नवरात्रि का पर्व उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं कब से शुरु हो रही दुर्गा पूजा।

दुर्गा पूजा 2026 कब से शुरू होगी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में दुर्गा पूजा की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है और इसका समापन 21 अक्तूबर को होगा।

शारदीय नवरात्र

शारदीय नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए साधक व्रत भी रखता है। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन घटस्थापना करने का विधान है और मां दुर्गा की चौकी लगाई जाती है। आपको बताते चलें कि, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इसका समापन नवमी तिथि पर होता है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि या फिर नवमी को कन्या पूजन किया जाता है।

दुर्गा पूजा

वैसे यह उत्सव देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के जश्न के रुप में मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मां दुर्गा का यह उत्सव पांच दिनों तक चलता है। इस अवधि में धुनुची नृत्य और महिलाओं द्वारा खेले जाने वाले 'सिंदूर खेला' की परंपरा निभाई जाती है।

हालांकि दुर्गा पूजा की शुरुआत शारदीय नवरात्र से एक दिन पहले होती है, लेकिन इसका मुख्य उत्सव 5 दिनों का होता है, जो षष्ठी तिथि से शुरु होता है। शारदीय नवरात्र से एक दिन पहले चंडी पाठ सुना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी दुर्गा कैलाश पर्वत से पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरु करती हैं। इतना ही नहीं, षष्ठी तिथि के दिन पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति का अनावरण किया जाता है और फिर प्राण-प्रतिष्ठा की जाती है।
 

Continue reading on the app

  Sports

पहली बार होगा ऐसा... स्मृति मंधाना की नजर विश्व कीर्तिमान पर, यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनेंगी पहली क्रिकेटर

Smriti Mandhana 134 runs away world records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के दौरान इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने से महज 133 रन दूर हैं. महिला या पुरुष क्रिकेट इतिहास में इस मुकाम पर आज तक कोई नहीं पहुंच सका है. शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय कप्तान की नजरें इस ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर टिकी हैं. Thu, 15 Oct 2026 22:20:04 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: 'बांग्लादेश पैटर्न' भारत में कौन चला रहा है? | BJP | AAP | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T17:39:26+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका में भीषण जंग| US Navy | Trump| Hormuz Crisis LIVE | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T17:38:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers