राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, राफेल से जुड़ा है केस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे मानहानि केस के ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह मामला राहुल गांधी के कथित अपमानजनक टिप्पणी वाले बयान से जुड़ा है. बीजेपी कार्यकर्ता महेश श्रीश्रीमल ने आरोप लगाया था कि इस टिप्पणी से पार्टी और उसके सदस्यों की छवि खराब हुई. राहुल गांधी ने दलील दी थी कि उन्होंने बीजेपी या उसके सदस्यों का नाम नहीं लिया. बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. शीर्ष अदालत ने चार हफ्ते में जवाब मांगा है. दरअरसल राहुल गांधी ने राफेल खरीद को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की थी.
CJP Protest : तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी कैसी? CJP नेता अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
CJP Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक के बीच CJP नेताओं ने पुलिस को चकमा देकर परिसर में प्रवेश किया. सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ गेट फांदकर अंदर पहुंचे और नारेबाजी की. इस घटना का वीडियो सामने आया है. हालांकि, कुछ ही देर बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया. मामले पर CJP नेता अभिजीत दीपके का रिएक्शन आया है.
The post CJP Protest : तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी कैसी? CJP नेता अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










