Responsive Scrollable Menu

करण जौहर पर भड़के गोविंदा: मारने तक की दे डाली धमकी! बोले- 'मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता'; Video Viral

Govinda slams Karan Johar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने फिल्ममेकर करण जौहर पर इशारों-इशारों में नाराज़गी जताई है। अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सुपरहिट फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले गोविंदा का कहना है कि उनके नाम और निजी ज़िंदगी से मिलते-जुलते पहलुओं का इस्तेमाल कर करण जौहर ने 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म बनाई जो उनके हिसाब से अपमानजनक है।

गोविंदा का करण जौहर पर बयान

ANI से बातचीत के दौरान गोविंदा ने बिना सीधे नाम लिए कहा- "किसी ने मेरे नाम से फिल्म बना दी, शायद ‘गोविंदा नाम मेरा’। शायद करण जौहर की थी। उस फिल्म का सब्जेक्ट था कि पति का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाता है, और फिर पत्नी गलतफहमी में पति पर शक करती है और पति पत्नी पर....तो ये पर्सनल लाइफ की स्टोरीज कुछ लोग जबरदस्ती घुसाने की कोशिश करते हैं लोग। अगर कभी मेरे हाथ लग गए ये लोग तो रजनीकांत की तरह इतना प्रसाद दूंगा... वादा करता हूं, मिस बिहेव मत करो। 

गोविंदा ने आगे कहा- मैं हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता हूं, मजाक हर जगह पर, हर तरह से अच्छा नहीं लगता।  अभिनेता ने साफ किया कि उन्हें हास्य से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन निजी रिश्तों और ज़िंदगी से जुड़े विषयों को पेश करते समय संवेदनशीलता और सम्मान ज़रूरी होता है।

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के बारे में

गौरतलब है कि ‘गोविंदा नाम मेरा’ साल 2022 में रिलीज़ हुई थी। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया था और इसे सीधे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था। विक्की कौशल ने इसमें गोविंद ए. वाघमारे नाम के एक स्ट्रगलिंग कोरियोग्राफर का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंसा होता है।

इस पूरे मामले पर करण जौहर की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गोविंदा का पत्नी सुनीता से विवाद आया सामने

निजी जीवन की बात करें तो गोविंदा ने 1987 में सुनीता से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं—टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। साल 2024 में गोविंदा अपने रिवॉल्वर से गलती से चली गोली लगने के कारण घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ समय बाद उनके और सुनीता के तलाक की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिन्हें दोनों ने खारिज करते हुए साफ कहा था कि उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।
 

Continue reading on the app

IRCTC New Feature: IRCTC ने लॉन्च किया नया फीचर, टिकट बुकिंग फेल होने पर अब नहीं होगा पैसों का नुकसान

IRCTC New Feature: IRCTC ने यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी दूर करने के लिए नया ‘Resume/Retry Booking’ फीचर शुरू किया है। अगर टिकट बुकिंग फेल हो जाए और पैसा कट जाए, तो अब उसी अमाउंट से तुरंत दोबारा टिकट बुक किया जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AFG Super Over: केशव महाराज के आगे अफगानिस्तान ने टेके घुटने, 30 गेंदों में ऐसे लिखी जीत की कहानी

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी मैच में दो सुपर ओवर खेले गए. दूसरे सुपर ओवर का अंत जिस अंदाज में हुआ, वो कमाल का था, जिसमें केशव महाराज ने लगातार 3 छक्के खाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी. Wed, 11 Feb 2026 16:16:45 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi in Lok Sabha Live: लोकसभा में बोले राहुल गांधी... पसरा सन्नाटा | PM Modi | Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:18:39+00:00

T20 world cup: India -Pakistan मैच से पहले नकवी का विवादित बयान I Asim Munir I IndiaVsPakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:15:07+00:00

India US Trade Deal LIVE Update: Petrol, Diesel से Gold.. सब हो गया सस्ता | Piyush Goel | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:29:20+00:00

Big Action on Babri Masjid LIVE: Bengal पहुंचे 1000 Bulldozer! | CM Yogi | Humayun | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:26:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers