Responsive Scrollable Menu

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी फुटबॉल जैसा डिविजन सिस्टम हो- गावस्कर:कहा- रणजी में भी प्लेट और एलीट टीमों के रिकॉर्ड अलग हों

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फुटबॉल जैसा डिविजन सिस्टम लागू करने की मांग की है। गावस्कर ने कहा- ‘अलग-अलग लेवल की टीमों के मैचों के रिकॉर्ड एक जैसे नहीं माने जाने चाहिए।’ दरअसल, 9 अक्टूबर को मंगोलिया T20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल एशिया क्वालिफायर-ए में थाईलैंड के खिलाफ 196 रन का पीछा करते हुए 13 रन पर सिमट गई थी। इस गावस्कर ने मिड-डे पर कॉलम लिखा। गावस्कर ने कॉलम में 2 उदाहरण दिए गावस्कर ने क्या-क्या लिखा, पढ़िए… फुटबॉल की तरह प्रमोट और रेलिगेट करने का सुझाव दिया गावस्कर ने फुटबॉल लीग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अलग-अलग डिविजन होते हैं। सीजन के अंत में टीमों का प्रमोशन और रेलिगेशन होता है। उन्होंने लिखा, ‘जो भी रिकॉर्ड बनते हैं, उनके बारे में यह बताया जाता है कि वे किस डिविजन में बने हैं।’ उन्होंने कहा कि देश जिस डिविजन में खेल रहे हों, उसके आधार पर रिकॉर्ड का अंतर सभी को साफ दिखना चाहिए। रणजी ट्रॉफी में भी अलग रिकॉर्ड की बात गावस्कर ने रणजी ट्रॉफी के रिकॉर्ड को लेकर भी ऐसी ही व्यवस्था पर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्लेट ग्रुप में बने रिकॉर्ड को मजबूत विपक्षी टीमों के खिलाफ बने रिकॉर्ड से आगे नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने लिखा, ‘ज्यादातर नई राज्य टीमों के पास बुनियादी ढांचा भी नहीं था। इसलिए उन्होंने दूसरे राज्यों के ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्हें अपनी घरेलू राज्य टीमों में जगह नहीं मिल पाई थी।’ --------------------------------------------

Continue reading on the app

Prabhasakshi NewsRoom: इधर Saudi Arabia ने वॉर्निंग बंद की, उधर Houthis ने रियाद पर Missile ठोक दी! अब Iran बोला— हम सुलझवाएंगे लड़ाई

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए लगातार हमलों ने खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। जिस सऊदी अरब को अपनी आर्थिक ताकत, आधुनिक बुनियादी ढांचे और बड़े निवेश अभियानों के जरिए स्थिरता का प्रतीक बनाकर पेश किया जाता रहा है, उसी की राजधानी में मिसाइल और ड्रोन हमलों ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हमलों का खतरा बढ़ रहा था, तब नागरिकों को समय रहते चेतावनी क्यों नहीं दी गई? देखा जाये तो यह मामला अब केवल हवाई सुरक्षा का नहीं, बल्कि सरकारी तैयारी, जनता के भरोसे और सऊदी अरब की क्षेत्रीय रणनीति की भी परीक्षा बन गया है।

चेतावनी प्रणाली पर सवाल, सुरक्षा के दावों को चुनौती

हम आपको याद दिला दें कि सऊदी अरब ने मई महीने में ऐसी व्यवस्था शुरू की थी, जिसके जरिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर लोगों को संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी दी जा सकती थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 29 सितंबर के बाद अक्टूबर में सोमवार तक हमलों को लेकर जनता के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई, जबकि इस दौरान रियाद और सऊदी अरब के दूसरे ठिकानों पर हमलों की खबरें सामने आती रहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा था, तो लोगों को समय रहते सतर्क क्यों नहीं किया गया?

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Riyadh पर लगातार हो रहे Missile Attacks को रोकने में विफल रहा Mecca Pact, अब Trump ने Houthis के खिलाफ जंग में उतरने के दिए संकेत!

देखा जाये तो इस चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार हमलों की गंभीरता को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से बच रही थी? क्या बार-बार अलर्ट जारी होने से नागरिकों में डर और आर्थिक गतिविधियों में बाधा बढ़ने की आशंका थी? या फिर खतरे का आकलन करने और जनता तक सही समय पर सूचना पहुंचाने की व्यवस्था में कोई बड़ी कमजोरी थी?

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के सहयोगी पश्चिमी देश की ओर से भी चेतावनियां बंद होने पर सवाल उठाए गए थे और जवाब में नागरिकों की शिकायतों का हवाला दिया गया था कि रात में अलर्ट से उनकी नींद टूटती है। हालांकि, सऊदी सरकार ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। लेकिन यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि सुरक्षा के मामले में असुविधा से बचने की कोशिश उलटा नुकसान पहुंचा सकती है। समय पर चेतावनी नहीं मिलने का अर्थ है कि नागरिकों के पास सुरक्षित स्थान पर पहुंचने या अपनी रक्षा करने के लिए जरूरी समय कम हो सकता है।

रियाद एयरपोर्ट बंद, वैश्विक विमानन पर असर

दूसरी ओर, रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। इसे 17 अक्टूबर तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी। हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जबकि सऊदी अरब ने कहा कि रियाद की ओर दागी गई एक मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, एयरपोर्ट के टर्मिनल-4 पर भी एक प्रक्षेप्य गिरने और आग लगने की खबर सामने आई।

उधर, इस संकट का असर सऊदी अरब की सीमाओं से बाहर तक पहुंच गया है। विमानन विश्लेषण संस्था Cirium के अनुसार, देश के हवाई अड्डों पर उड़ान रद्द होने की दर 46.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है। लुफ्थांसा, एयर फ्रांस-KLM, एतिहाद और कतर एयरवेज जैसी विमानन कंपनियों ने अपनी सेवाएं रद्द या सीमित कर दी हैं। अमेरिकी विमानन प्रशासन ने भी अमेरिकी कंपनियों को सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, जबकि यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी ने हवाई क्षेत्र संबंधी चेतावनी का दायरा बढ़ाया है। यह घटनाक्रम बताता है कि आधुनिक युद्ध में नागरिक विमानन भी कितना संवेदनशील हो चुका है। किसी बड़े एयरपोर्ट का बंद होना केवल यात्रियों की परेशानी नहीं, बल्कि व्यापार, पर्यटन, निवेश और अंतरराष्ट्रीय संपर्क पर सीधा प्रहार है।

महंगी वायु रक्षा बनाम सस्ते ड्रोन का दबाव

देखा जाये तो सऊदी अरब के सामने एक बड़ी सामरिक चुनौती उसका विशाल भूभाग है। देश को हवाई अड्डों, तेल प्रतिष्ठानों, पाइपलाइनों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों की एक साथ सुरक्षा करनी पड़ती है। इन सभी स्थानों को हर समय पर्याप्त सुरक्षा देना आसान नहीं है। ड्रोन और मिसाइलों के लगातार हमले विरोधी पक्ष को एक कठिन स्थिति में डाल सकते हैं। हमलावर अपेक्षाकृत कम लागत वाले हथियारों से हमला कर सकता है, जबकि उन्हें रोकने के लिए महंगी इंटरसेप्टर मिसाइलों और उन्नत रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। यदि ऐसे हमले बार-बार होते हैं, तो रक्षा संसाधनों, सैन्य तैयारी और आर्थिक खर्च पर दबाव बढ़ता है। यही वजह है कि रियाद के लिए चुनौती सिर्फ मिसाइलों को हवा में नष्ट करना नहीं है। उसे खुफिया जानकारी, शुरुआती चेतावनी, नागरिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की बहुस्तरीय रक्षा को भी मजबूत करना होगा।

ईरान की बातचीत की पेशकश: समाधान या रणनीतिक संदेश?

उधर, तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से बातचीत में सऊदी अरब और यमन के बीच संवाद शुरू कराने में मदद की पेशकश की है। उन्होंने चेतावनी दी कि केवल सैन्य कार्रवाई पर निर्भर रहने से क्षेत्रीय संकट और जटिल हो सकता है। सऊदी पक्ष ने बातचीत के विवरण सीमित रखे हैं। इस पेशकश को क्षेत्रीय तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिश के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इसकी वास्तविक उपयोगिता इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या संबंधित पक्ष हमलों को रोकने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राजनीतिक बातचीत आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाते हैं।

आर्थिक महत्वाकांक्षा और सुरक्षा की असली परीक्षा

दूसरी ओर, सऊदी अरब रियाद में अंतरराष्ट्रीय निवेश और ऊर्जा से जुड़े बड़े आयोजनों के जरिए दुनिया को यह भरोसा देना चाहता है कि क्षेत्रीय तनाव के बावजूद उसकी आर्थिक योजनाएं पटरी पर रहेंगी। लेकिन एयरपोर्ट बंद होने, उड़ानें रद्द होने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच यह संदेश देना आसान नहीं है। निवेशक केवल आर्थिक अवसर नहीं देखते; वे यह भी देखते हैं कि उनका कारोबार, कर्मचारी और संपत्ति कितने सुरक्षित हैं। बहरहाल, पश्चिम एशिया में असली ताकत का पैमाना अब केवल हथियारों की संख्या नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित रखने, हमलों की पूर्व सूचना देने और संकट को व्यापक युद्ध में बदलने से रोकने की क्षमता भी है। रियाद के लिए यही सबसे बड़ी परीक्षा है।

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IND: किसे मिलेगा मौका, किसका कटेगा पत्ता? 3 खिलाड़ियों की फिटनेस पर अटकी टीम इंडिया की वनडे-टेस्ट टीम

India tour of New Zealand: न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के लिए टी-20 स्क्वॉड का ऐलान तो हो चुका है, लेकिन वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान तीन खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट के चलते टल रही है. हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत अलग-अलग वजहों से चोटिल चल रहे हैं, जिसका सीधा असर टीम कॉम्बिनेशन पर पड़ सकता है. यही कारण है कि चयनकर्ता फिलहाल किसी जल्दबाजी के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं. टीम 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. Wed, 14 Oct 2026 13:40:35 +0530

  Videos
See all

Saurabh Murder Case: Blue Drum Murder Case में सुनवाई पूरी, Muskan-Sahul ने छोड़ा खाना | Merrut #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T08:15:25+00:00

Top Headlines Of The Day: Saurav-Ranka Jail | Azam Khan | Rahul | Amit Shah | Hajipur Boat Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T08:11:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers