Responsive Scrollable Menu

Ballia murder case: रोहित पांडेय हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, 1.85 लाख जुर्माना

बलिया जिले की एक अदालत ने एक युवक की हत्या के करीब दो साल पुराने मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक विधि अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को पूर्वाह्न करीब 10 बजे राजेश कुमार पांडेय अपने भाई रोहित पांडेय (20) के साथ सब्जी खरीदने गया था और लौटते समय बांसडीह कोतवाली परिसर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि इस हमले में दोनों भाई घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राजेश कुमार पांडेय की शिकायत पर बांसडीह कोतवाली में रोहित यादव, शेखर यादव, धर्मेंद्र उर्फ बागी यादव, अंकित यादव, जवाहर गोंड उर्फ लक्ष्मण, निशांत सिंह और ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश यादव सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद रोहित यादव, शेखर यादव, धर्मेंद्र उर्फ बागी यादव, अंकित यादव, जवाहर गोंड उर्फ लक्ष्मण और ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश यादव के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अंकित यादव और धर्मेंद्र यादव ने स्वयं के किशोर होने का हवाला देते हुए आवेदन दिया जिस पर विचार करने के बाद अदालत ने इस साल 30 अप्रैल को दोनों के मामले किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिए।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद सोमवार को मामले की सुनवाई पूरी। अदालत ने रोहित यादव, शेखर यादव, जवाहर गोंड और ओम प्रकाश को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई तथा प्रत्येक दोषी पर 1.85 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Continue reading on the app

पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मामलों की निगरानी के लिए समिति गठित की

पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मामलों की निगरानी के लिए समिति गठित की

Continue reading on the app

  Sports

शिखर धवन के नाम पर फैंस के साथ धोखा, इस T20 टूर्नामेंट में फर्जीवाड़ा होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर

बिना बताए किसी के पीठ पीछे कुछ करो तो वो धोखा ही होता है. क्रिकेट फैंस के साथ ही एक T20 टूर्नामेंट में ऐसा ही खिलवाड़ हुआ है. उन टूर्नामेंट में धवन की इजाजत के बिना उनके नाम का इस्तेमाल हुआ है. Wed, 14 Oct 2026 08:41:28 +0530

  Videos
See all

Casual look में दिखीं Soha Ali Khan, फैंस हुए फिदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:10:33+00:00

Udta Teer Promotion: आयुष्मान-सारा की मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां #saraalikhan #ayushmannkhurrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers