SBI का म्यूचुअल फंड, जिसमें बिना रिस्क मिलेगा बैंक FD से ज्यादा रिटर्न! जानिए ये बेहतरीन विकल्प
SBI Mutual Fund vs Bank FD: क्या आपकी बैंक एफडी का रिटर्न महंगाई और टैक्स की भेंट चढ़ रहा है? अगर आप सुरक्षित रहते हुए बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो SBI म्यूचुअल फंड की ये चुनिंदा डेट और हाइब्रिड स्कीम्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। 3 महीने से लेकर 3 साल की अवधि तक के लिए कम जोखिम वाली इन 4 खास स्कीम्स और उनके टैक्स-इफिशिएंट रिटर्न के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Drishyam 3: Mohanlal ने की Ajay Devgn की फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई
अभिनेता मोहनलाल ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सराहना की और फिल्म की सफलता के लिए इसके कलाकारों और निर्माण टीम को बधाई दी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी व आखिरी फिल्म है। यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हुई थी और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है।
निर्माण कंपनी ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोहनलाल का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता फिल्म की सराहना करते नजर आए। उन्होंने वीडियो में कहा, “मैंने यह फिल्म देखी है और मैं इस बात से प्रभावित हूं कि उन्होंने इस बेहद पसंद की जाने वाली कहानी का समापन किस तरह किया है। अभिषेक पाठक, अजय देवगन और कलाकारों एवं निर्माण टीम को बधाई... बहुत शानदार काम किया है।” वीडियो के साथ दिए गए संदेश में निर्माण टीम की ओर से लिखा गया था, “आपकी सराहना के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मोहनलाल सर।” इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आए हैं।
देवगन के अलावा, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं। वहीं, जयदीप अहलावत इस फ्रेंचाइजी से राजवीर सिंह तोमर के रूप में जुड़े हैं, जो मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा के अधिकारी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi







