Responsive Scrollable Menu

'प्लीज कम बैक सून...' UAE में ड्रोन हमले से जहाज तबाह, कानपुर के नितिन की पत्नी को घर वापसी का इंतजार

'प्लीज कम बैक सून...' UAE में ड्रोन हमले से जहाज तबाह, कानपुर के नितिन की पत्नी को घर वापसी का इंतजार

Continue reading on the app

अनुपम खेर ने ठुकराया किशोर कुमार सम्मान, अब ‘पंचायत’ के प्रधान जी यानी रघुवीर यादव को मिलेगा पुरस्कार

मध्य प्रदेश के खंडवा में पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस साल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मशहूर अभिनेता और ‘पंचायत’ वेब सीरीज में प्रधान जी का किरदार निभाने वाले रघुवीर यादव को प्रदान किया जाएगा।

खंडवा के पुलिस ग्राउंड में भव्य आयोजन

खंडवा के पुलिस ग्राउंड में मंगलवार देर शाम इस बड़े सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस शानदार कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह विशेष रूप से शामिल होंगे। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस पूरे कार्यक्रम में वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और सभी कलाकारों व मेहमानों का उत्साह बढ़ाएंगे।

पहले समाधि स्थल पहुंचेंगे अभिनेता रघुवीर यादव

खंडवा पहुंचने के बाद अभिनेता रघुवीर यादव सबसे पहले किशोर कुमार के समाधि स्थल जाएंगे। पुरानी परंपरा के अनुसार, सम्मान समारोह में जाने से पहले वे किशोर दा की समाधि पर पहुंचकर उन्हें नमन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्य मंच पर उन्हें 5 लाख रुपये की नगद राशि, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से नवाजा जाएगा।

जानिए कौन हैं और क्या है रघुवीर यादव

25 जून 1957 को जबलपुर में जन्मे रघुवीर यादव एक बेहतरीन अभिनेता, गायक और संगीतकार हैं। उन्होंने दिल्ली के मशहूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की विधिवत ट्रेनिंग ली है। उन्होंने साल 1985 में आई फिल्म ‘मैसी साहब’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘सलाम बॉम्ब!’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘लगान’ और ‘पीपली लाइव’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपनी अदायगी का लोहा मनवाया है।

पंचायत सीरीज से मिली घर-घर पहचान

रघुवीर यादव को अपने बेहतरीन अभिनय के लिए देश-दुनिया में कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें फिल्म ‘मैसी साहब’ के लिए वेनिस फिल्म फेस्टिवल में FIPRESCI क्रिटिक्स अवॉर्ड और IFFI में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा ओटीटी पर वेब सीरीज ‘पंचायत’ और ‘पंचायत सीजन 2’ के लिए उन्हें साल 2020 और 2022 में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: वो तीन कारण क्यों युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच बनाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए मास्टरस्ट्रोक

Yuvraj Singh को Delhi Capitals ने IPL 2027 के लिए अपना असिस्टेंट कोच बनाया है. वह हेड कोच सौरव गांगुली की देखरेख में टीम को बैटिंग के गुर सिखाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी का ट्रेनिंस सेशन से एक वीडियो भी अपलोड किया है. युवी के पास मल्टी टीम टूर्नामेंट्स जीतने का अनुभव है, जिसका फायदा दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है. Wed, 14 Oct 2026 11:22:15 +0530

  Videos
See all

Breaking News: जेल में Azam Khan को झटका! एक और नई FIR दर्ज | Jauhar Trust | Rampur Jail | ED Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T07:06:28+00:00

Jaipur Air India Hijack Alert: पायलेट ने भेजा हाईजैक अलर्ट दिल्ली में मचा हड़कंप! Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T07:08:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers