Responsive Scrollable Menu

नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बाली में हुए हादसे के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली हेल्थ अपडेट शेयर की है। सामने आए वीडियो में नुसरत कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है। नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टीवी पर शाहरुख खान और काजोल का गाना देख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हुई दिखाई दे रही हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है। इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खिड़की के पास रखी खाली रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दूर सूर्यास्त का नजारा दिखाई दे रहा था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं, और अचानक मेरा नजारा बदल गया। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।' बाली में हुआ था हादसा, रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर नुसरत भरूचा काम और छुट्टियां बिताने के लिए बाली गई थीं, जहां वह एक हादसे का शिकार हो गईं। उनकी टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के लिए उन्हें हवाई जहाज से मुंबई लाया गया था। शूटिंग के दौरान घायल हुई थीं नुसरत साल 2023 में नुसरत भरूचा के शूटिंग के दौरान घायल होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। अप्रैल 2023 में फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग के दौरान भी नुसरत हादसे का शिकार हुई थीं। एक सीन में उन्हें भागते हुए दिखाया जाना था। इसी दौरान वह संगमरमर के फर्श पर सिर के बल गिर गई थीं। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक दर्द से रोती रहीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। वहीं, जनवरी 2023 में फिल्म ‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। चोट इतनी थी कि उन्हें चेहरे और भौंह के पास टांके लगवाने पड़े थे। इसके बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह टांके लगवाती नजर आई थीं। अगस्त 2021 में शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ी थी इससे पहले अगस्त 2021 में नुसरत की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। करीब 23-24 दिनों से लगातार काम करने के कारण वह काफी थक गई थीं। घटना वाले दिन उन्हें तेज चक्कर आए और वह ठीक से खड़ी या बात नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे गंभीर वर्टिगो अटैक बताया था। इसकी वजह ज्यादा तनाव और थकान बताई गई थी। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने 15 दिन आराम की सलाह दी थी। उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी।

Continue reading on the app

'कभी ब्रेस्ट का साइज बदल देते हैं, कभी...' जाह्नवी के बाद AI-मॉर्प्स तस्वीरों पर भड़कीं श्रेया सरन, कही बड़ी बात

Shriya Saran Lashes On AI Morphed Photos: AI के गलत इस्तेमाल पर अब 'दृश्यम 3' एक्ट्रेस श्रेया सरन ने भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी तस्वीरों को मॉर्फ करके आपत्तिजनक बनाया जाता है. कभी शरीर का आकार बदल दिया जाता है, तो कभी कपड़ों को तस्वीर से हटा दिया जाता है. श्रेया के मुताबिक, AI के कई फायदे हैं, लेकिन इसका ऐसा इस्तेमाल गलत और परेशान करने वाला है. इससे पहले जाह्नवी कपूर भी अपने गाने के मॉर्फ्ड वीडियो पर आपत्ति जता चुकी हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: ईशान किशन से कांपेगा कैरेबियाई खेमा! हैदराबाद में है तूफानी रिकॉर्ड

IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ईशान किशन का बल्ला जमकर चलता है. Tue, 13 Oct 2026 18:28:56 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | बौरा गए हैं BJP वाले - Pooja Tripati #indiaalliance #congress #sircontroversy #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:46:06+00:00

Wellness Event: सितारों का स्टाइलिश अंदाज हुआ वायरल ##sophiechoudry #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers