ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ का दूसरी बार कन्कशन टेस्ट होगा:डरबन टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे, एनरिक नॉर्त्या की बाउंसर लगी थी
ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट के चौथे दिन हेलमेट पर गेंद लगी। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैदान पर नहीं उतरे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्मिथ की अगले 24 घंटे में दोबारा जांच होगी। वे जांच में पास हुए तो मैच के आखिरी दिन मैदान पर उतरेंगे। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन का टारगेट दिया है। स्मिथ की कन्कशन जांच हुई थी, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने की अनुमति मिली थी। नॉर्त्या की बाउंसर सिर पर लगी, हेलमेट टूटा स्मिथ ने एनरिक नॉर्त्या की शॉर्ट गेंद से बचने की कोशिश की थी। गेंद उनकी उम्मीद के मुताबिक ऊपर नहीं उठी और हेलमेट से टकराकर फाइन लेग की ओर चली गई। स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने इस गेंद पर लेग बाई का एक रन लिया। गेंद लगने से स्मिथ के हेलमेट पर निशान पड़ गया। इसके बाद फिजियो अनिवार्य कन्कशन जांच के लिए मैदान पर पहुंचे। जांच में खेलने की मंजूरी मिलने के बावजूद स्मिथ मैदान पर नजर नहीं आए। अगर वे कन्कशन जांच में पास होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने की कोशिश जारी रखेगा। आखिरी दिन का खेलना कन्कशन टेस्ट पर निर्भर होगा अगर स्मिथ को कन्कशन होता है, तो वह डरबन टेस्ट के बाकी हिस्से से बाहर हो जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार कन्कशन की पुष्टि होने पर खिलाड़ी को कम से कम 24 घंटे आराम करना होता है। इसके बाद क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में वापसी के लिए मेडिकल अधिकारी की मंजूरी जरूरी होती है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गेकबेर्हा में शुरू होगा। 2019 में भी चोटिल हुए थे स्मिथ, आर्चर की बॉल लगी थी स्मिथ को इससे पहले 2019 एशेज सीरीज के दौरान कन्कशन हुआ था। तब जोफ्रा आर्चर की तेज गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी। उस समय स्मिथ ने मैदान पर कन्कशन टेस्ट पास किया था। बाद में उन्हें उसी मैच से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। ----------------------------------------------------
स्टार्टअप मेले में स्टूडेंट्स का इनोवेशन, रोबोटिक्स से लेकर फूड और डिजिटल टेक्नोलॉजी तक के बिजनेस आइडिया पेश
स्टार्टअप मेले में स्टूडेंट्स का इनोवेशन, रोबोटिक्स से लेकर फूड और डिजिटल टेक्नोलॉजी तक के बिजनेस आइडिया पेश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
