Responsive Scrollable Menu

MP News: अग्निवीरों को पुलिस-जेल और वन रक्षक भर्ती में 20% आरक्षण, GAD ने जारी किए ये निर्देश, कैबिनेट में हुआ था फैसला

मध्य प्रदेश में वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आरक्षण देने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी भर्ती में अग्निवीर श्रेणी के पर्याप्त पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उन रिक्त पदों को नियमानुसार अन्य योग्य उम्मीदवारों के माध्यम से मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों को अपने विभागीय भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बता दें कि 29 सितंबर 2026 को मोहन कैबिनेट बैठक में पुलिस आरक्षक, विशेष सशस्त्र बल, जेल प्रहरी, वन रक्षक और आबकारी आरक्षक जैसी वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का बड़ा फैसला किया गया था। इसके तहत गृह, जेल, वन और आबकारी विभाग में कोटा तय किया गया था।

विभिन्न विभागों में आरक्षण का वर्गीकरण

गृह विभाग (आरक्षक – सामान्य ड्यूटी)

  • अग्निवीर: 20%
  • होमगार्ड: 10%
  •  भूतपूर्व सैनिक: 5%

गृह विभाग (आरक्षक – वि.स.बल)

  • अग्निवीर: 20%
  •  होमगार्ड: 10%
  • भूतपूर्व सैनिक: 5%

जेल विभाग (जेल प्रहरी)

  • अग्निवीर: 20%
  • होमगार्ड: 15%
  • भूतपूर्व सैनिक: 5%

वन विभाग (वन रक्षक)

  • अग्निवीर: 20%
  •  होमगार्ड: 15%
  • भूतपूर्व सैनिक: 5%

वाणिज्यिक कर विभाग (आबकारी आरक्षक)

  • अग्निवीर: 20%
  • होमगार्ड: 10%
  • भूतपूर्व सैनिक: 5%

MP GAD Order Agniveer Reservation

Continue reading on the app

CG Custom Milling Scam: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को कोर्ट में पेश करेंगी ईडी, कुछ दिन पहले ही किया था गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

CG Custom Milling Scam: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को कोर्ट में पेश करेंगी ईडी, कुछ दिन पहले ही किया था गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Continue reading on the app

  Sports

Video: तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पर दिया बड़ा बयान, हैदराबाद में आएगा रनों का तूफान

तिलक वर्मा ने वेस्ट इंडीज़ टीम की तारीफ की कि वे टी20 फॉर्मेट में बहुत अनुभवी और खतरनाक हैं, क्योंकि उनके खिलाड़ी फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में बहुत खेलते हैं और उनमें पावर हिटिंग की क्षमता है। उन्होंने जोर दिया कि मैच में सामने वाली टीम के सभी 10 विकेट गिराना जरूरी है, और जब तक पूरी टीम ऑल आउट नहीं हो जाती, तब तक मैच खत्म नहीं होता और रिलैक्स नहीं हो सकते। इसलिए हर गेंद पर अपनी रणनीति को पूरी तरह लागू करना चाहिए और प्लान्स में कभी ढील नहीं देनी चाहिए। Tue, 13 Oct 2026 18:19:54 +0530

  Videos
See all

Election Express: यूपी चुनाव की 10 बड़ी खबरें, देखिए आज का Election Express | UP Chunav 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:13:30+00:00

BJP सांसद Kamaljeet Sehrawat ने कहा- 'कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हमारी बहनों से हुई धक्का-मुक्की' #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:11:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers