Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे मंडे धड़ाम से गिरी 'दृश्यम 3' की कमाई, जानें 11 दिनों में कितना किया कलेक्शन
Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ही ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त है, ऐसे में इसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं, हालांकि दूसरे मंडे इस फिल्म की कमाई में मंदी देखने को मिली है. बावजूद इसके इस फिल्म ने 11 दिनों में धमाकेदार कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं.
'दृश्यम 3' का सिनेमाघरों में धमाल
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ ली थी और पहले हफ्ते में ही 245.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. पहले दिन 62 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत करने वाली इस क्राइम थ्रिलर का जलवा दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रहा. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 14.50 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 9वें दिन इसकी कमाई बढ़कर 26.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद 10वें दिन भी फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया
वहीं दूसरे मंडे इस फिल्म की कमाई में वीकडेज होने के चलते काफी मंदी देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 6.25 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों (Drishyam 3 Box Office Collection Day 11) की नेट कमाई अब 315.25 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हॉलीवुड एक्टर RJ Mitte का निधन, मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
बिना हाथ में फोन लिए भी वॉट्सऐप पर भेज सकेंगे मैसेज, यूज़र्स की परेशानी दूर, क्या है नया फीचर?
WhatsApp यूजर्स के लिए Scheduled Messages फीचर जल्द आ सकता है. इसकी मदद से यूजर्स पहले से मैसेज लिखकर तारीख और समय तय कर सकेंगे, जिसके बाद मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा. यह फीचर जन्मदिन की बधाई, जरूरी रिमाइंडर और ग्रुप मैसेज के लिए काम आ सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








