भारत की GDP ग्रोथ 7% होगी!, IMF ने 2026-27 के लिए लगाया अनुमान
India GDP: IMF (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड) ने 2026 और 2027 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 7.0% लगाया है. IMF का यह भी कहना है कि "ग्लोबल इकॉनमी मजबूत बनी हुई है, लेकिन यह मज़बूती अब कमज़ोर और असमान होती जा रही है। 2026 में ग्रोथ 3.1% और 2027 में 3.4% रहने का अनुमान है, जबकि महंगाई दर के 4.7% तक पहुँचने की उम्मीद है, जिसकी मुख्य वजह एनर्जी और खाने-पीने की चीज़ों की बढ़ती कीमतें हैं।"
Aaj Ka Mausam: देश के 23 राज्यों में आज भी दिखेगा भारी बारिश का रौद्र रूप! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में सोमवार (12 अक्टूबर) को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं अब सुबह और शाम के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा. हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी 13 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की आशंका है.
बारिश के बाद होने लगा हल्की ठंड का अहसास
बता दें कि कल यानी सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. साथ ही सुबह और रात के समय हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी है. आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ. इसके बाद ज्यादातर घरों में कूलर और एसी को बंद कर दिया गया. हालांकि दिन में और शाम के समय अभी भी उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है.
इन राज्यों में आज हो सकती है झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार (13 अक्टूबर) को देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में मध्यम बारिश होने की आशंका है.
- वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है.
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज यानी मंगलवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. इससे पहले सोमवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट देखने को मिली है.
- हालांकि आज दिनभर राष्ट्रीय राजधानी में बादलों की आवाजाही और धूप निकलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. जबकि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
यूपी और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी हल्की बारिश होने का अनुमान है. जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के बाद मौसम बदल गया है और हल्की ठंडक की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में 16 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, बुलंदशहर और संभल में बारिश होने की आशंका है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








