Responsive Scrollable Menu

IND VS WI: कल कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? जानिए कहां FREE में देख सकेंगे मैच

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के बीच चौथा मुकाबला कल यानि बुधवार को खेला जाएगा. इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि अगर टीम इंडिया इस मैच को जीतने में कामयाब होती है, तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. लेकिन, कैरेबियाई टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि उनकी टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूद हैं, जो किसी भी पल मैच को पलटने की ताकत रखते हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि कल ये मैच कितने बजे शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखने को मिली.

कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का आनंद इंडियन क्रिकेट फैंस शाम में ले सकते हैं, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस दौरान ही दोनों टीमों के कप्तान अपनी-अपनी प्लेइंग-11 तय करेंगे और इसी समय फैसला होगा कि, कौन सी टीम पहले बैटिंग और बॉलिंग करने वाली है.

राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2019 में हुआ था. इस मैदान पर अंतिम मुकाबला साल 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है और गेंदबाजों की जमकर धुलाई होती है. इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 297/5 है, जो भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने तीनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने यहां अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया और फिर अपने दूसरे मुकाबले में साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी. इस मैदान पर अपने तीसरे मैच में इंडिया ने बांग्लादेश के 133 रनों के बड़े अंतर से हराया था. 

टीम इंडिया 2-1 से है आगे

वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. दरअसल, सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली थी. अब सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली.

ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया उसे जीतने में सफल हो जाती है, तो वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इसलिए वेस्टइंडीज की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह हैदराबाद में किसी भी तरह से भारत को जीतने न दे.

भारत-वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

ये भी पढ़ें: बड़ी गलती! यशस्वी जायसवाल जब करते हैं लेग ब्रेक बॉलिंग तो क्यों आजमा रहे विकेटकीपिंग में हाथ, क्या हो जाएगा करियर बर्बाद?

Continue reading on the app

नवरात्र स्पेशल: मां चंद्रघंटा से जुड़ा है ये चमत्कारी औषधीय पौधा, देता है बल और ऊर्जा

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। मां चंद्रघंटा को साहस, शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ आयुर्वेद में भी नवरात्र के नौ दिनों का विशेष महत्व बताया गया है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा का संबंध चन्द्रसूर (हलीम) नामक औषधीय पौधे से जोड़ा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम लेपिडियम सैटिवम है।

आयुर्वेद में चन्द्रसूर को पौष्टिक और बलवर्धक माना गया है। पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल शरीर को पोषण देने और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में सहायक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी इसके गुणों का उल्लेख मिलता है।

हड्डियों और जोड़ों के लिए लाभकारी: चन्द्रसूर में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने, जोड़ों के दर्द और वात विकारों को दूर करने में अत्यंत सहायक है। वृद्धावस्था में हड्डियों की कमजोरी और गठिया जैसी समस्याओं में इसका प्रयोग लाभदायक माना जाता है।

शारीरिक शक्ति और ऊर्जा में वृद्धि: यह शरीर की कमजोरी को दूर कर तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। बढ़ती उम्र के किशोरों में इसके सेवन से लंबाई बढ़ाने और शारीरिक विकास में सहायता मिलती है। यह शरीर में स्फूर्ति और शक्ति का संचार करता है।

पाचन तंत्र के लिए उपयोगी: चन्द्रसूर पेट के कीड़े, अपच, गैस और कफ संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

रक्तवर्धक और एनीमिया में राहत: इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने और खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह बहुत उपयोगी औषधि मानी जाती है।

हालांकि चन्द्रसूर या किसी अन्य औषधीय पौधे का सेवन औषधि के रूप में करने से पहले योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और किसी बीमारी के लिए दवा ले रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शमी के बाद अब उमेश यादव की हुंकार, 39 की उम्र में पांच विकेट लेकर सिलेक्टर्स के मुंह पर जड़ा करारा तमाचा

Umesh Yadav Ranji Trophy 5 wickets: उमेश यादव ने लगभग दो साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए पंजाब के लिए पांच विकेट लिए. सोमवार को न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन उन्होंने असम को 373 रन पर रोकने में मदद की. Tue, 13 Oct 2026 08:33:43 +0530

  Videos
See all

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00

लड़की का खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल | Sitapur Stunt Video | UP News | Reel | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:28:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers