दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, येलो अलर्ट जारी; पूरे सप्ताह गर्मी से राहत के आसार
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, येलो अलर्ट जारी; पूरे सप्ताह गर्मी से राहत के आसार
'जेल गया था, 60-70 लोग, एक बाथरूम...', Salman Khan ने लॉकअप में बिताए दिनों को किया याद, सुनाई आपबीती
Salman Khan Jail Experience: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में बने हुई हैं. सलमान आए दिन हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और लोगों को अपनी दिल की बात भी कहते हैं. वहीं, हाल ही में एक्टर रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में पहुंचे, जहां वो अपने छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) को सपोर्ट करते दिखें. इस दौरान सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ अपने जेल में बिताए दिनों को याद किया. उनकी आपबीती सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
अलायंस में हुई सलमान खान की एंट्री
सलमान खान को हाल ही में रियलिटी शो अलायंस में देखा गया. इस दौरान सलमान हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।.उन्होंने कैजुअल लेकिन दमदार आउटफिट पहना, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. एक्टर ने डेनिम शर्ट और जिंस पहनी थी. वहीं, उन्होंने सिर पर काउबॉय हैट पहनी थी. बता दें, पिछले कुछ दिनों से सलमान को अक्सर काउबॉय हैट या कैप पहने देखा जा रहा है. वहीं, जैसे ही एक्टर अलायंस में गए तो सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें देख हैरान रह गए. वहीं, सभी लोगों ने बेहद एक्साइटमेंट के साथ एक्टर का वेलकम किया.
कंटेस्टेंट्स को सलमान ने दी राय
अलायंस में सलमान खान अपने भाई को तो सपोर्ट करने पहुंचे ही थे, इसके अलावा उन्होंने बाकि लोगों से भी बात की. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की, उनकी परफॉर्मेंस और रणनीति पर अपनी राय दी और नए अलायंस की शुरुआत करवाई. सलमान ने साफ कहा कि अब खेल पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है, इसलिए हर खिलाड़ी को सोच-समझकर अपने फैसले लेने होंगे. उनकी मौजूदगी ने कंटेस्टेंट्स के बीच एक्साइटमेंट और हलचल दोनों बढ़ा दिया.
Sohail Khan & all the housemates are visibly emotional as #SalmanKhan opens up about the hardships & difficult moments he went through during his time in jail. The way Bhai describes everything is deeply moving, leaving everyone emotional & silent #Alliance…
— Sohail. (@BeingSohail__) August 3, 2026
ये भी पढ़ें- 'अल्लाह, भगवान, जीसस... सब बाबा को खुश रखे', सलमान खान ने संजय दत्त पर जमकर लुटाया प्यार
जेल में बिताए दिनों को किया याद
इतना ही नहीं, सलमान ने शो में अपने जेल में बिताए दिनों को भी याद किया. 'अलायंस' के लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक सलमान कहते हैं- 'बहुत सालों पहले जब जेल गया था. मेरे सालने सलाखें थीं, एक छोटे से एरिया में 60 से 70 लोग, केवल एक बाथरूम, इंडियन स्टाइल कमोड, कभी छिपकली है. हर तरफ गंदगी ही गंदगी.' सलमान खान की बातें सुनकर र में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए और माहौल इमोशनल हो गया. वहीं, अब सलमान के जेल में बिताए दिनों के बारे में जानकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे है. बता दें, इससे पहले भी सलमान जेल के बारे में बात कर चुके हैं, उन्होंने कहा था कि उन्हें बाथरूम की दिक्कत होती थी.
भाई के तलाक पर भी की बात
वहीं, अलायंस में सलमान ने अपने छोटे भाई सोहेल का हौसला बढ़ाया. वहीं, उन्होंने सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक के बारे में भी बात की. सलमान ने कहा कि सोहेल ने सारी गलती खुद पर ले ली लेकिन परिवार का सदस्य होने के नाते उन्होंने अपने छोटे भाई को बहुत झेलते देखा है. सलमान ने कहा कि सोहेल कुछ कहते नहीं है, और सारी चीजें खुद पर ले लेते हैं. बता दें, अलायंस में सोहेल की एंट्री के बात उनकी एक्स पत्नी सीमा की भी एंट्री हुई थी. हालांकि अब उनका एलिमिनेशन हो चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation







