Responsive Scrollable Menu

'धक-धक गर्ल' बनी महिला, साड़ी में किया ऐसा डांस, अदाओं से जीता सबका दिल!

धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित जैसा डांस कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. मगर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो माधुरी की ही तरह इतना बढ़िया डांस कर रही है कि उसने अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में नजर आने वाली महिला का नाम पूर्वी त्रिपाठी (@purvi_tripathi_17) है जिनके इंस्टाग्राम पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर डांस वीडियोज पोस्ट करती हैं जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं. इस वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है. वो 'धक-धक करने लगा' गाने पर नाच रही हैं. वीडियो को 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)

Continue reading on the app

लड़कियों ने शॉर्ट ड्रेस में किया सड़क पर डांस, भोजपुरी गाने पर ऐसा नाचीं, देखकर घूरने लगे लोग!

आजकल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. इस बात का सबूत दो लड़कियां हैं, जिन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनकर रोड पर भोजपुरी गाने पर डांस किया. उन्हें देखकर लोग काफी हैरान हुए क्योंकि उनके कपड़े उस जगह और माहौल के हिसाब से काफी आपत्तिजनक मालूम हो रहे थे. वीडियो में दिख रही एक लड़की का नाम श्रेया रॉय (@shreyaroy_official_) है जबकि दूसरी का नाम बिनोता (@dance_lover_binota) है. दोनों इस वीडियो में एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं. यूं तो दोनों ही अपने डांस वीडियोज की वजह से फेमस हैं, मगर श्रेया दोनों में ज्यादा चर्चित कंटेंट क्रिएटर हैं. इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट कर दोनों की तारीफ की है, जबकि कई ने आपत्ति भी जताई है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

कुछ खास पारियां सिर्फ स्कोरकार्ड नहीं बदलतीं, वे भविष्य की दिशा तय करती हैं। भारत की अंडर-19 विश्व कप 2026 की ऐतिहासिक जीत भी कुछ ऐसी ही रही, जहां कई युवा खिलाड़ियों ने योगदान दिया, लेकिन सबसे चमकदार नाम वैभव सूर्यवंशी का रहा। 

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यह न सिर्फ भारत को छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने वाली पारी बनी, बल्कि अंडर-19 विश्व कप फाइनल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज हुआ। जिस आत्मविश्वास और बेखौफ अंदाज में उन्होंने बड़े शॉट्स लगाए, उसने उम्र की सीमाओं को गौण कर दिया।

गौरतलब है कि इतनी कम उम्र में लगातार बड़ी पारियां खेलने वाले वैभव को लेकर अब वही पुरानी बहस फिर शुरू हो गई है कि क्या असाधारण प्रतिभाओं को जल्दी आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वैभव की तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर से कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पिछली बार जब 14 साल का कोई जीनियस बल्लेबाजी कर रहा था, उसका नाम सचिन तेंदुलकर था और भारत ने उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं कराया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह तुलना यूं ही नहीं की जा रही। सचिन तेंदुलकर ने स्कूल और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद महज 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने करीब ढाई दशक तक भारतीय क्रिकेट की पहचान गढ़ी।

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग है। मौजूदा दौर में आईसीसी की न्यूनतम आयु नीति एक बड़ी बाधा बनकर सामने है। बता दें कि 2020 में लागू इस नियम के तहत कोई भी खिलाड़ी 15 साल से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकता। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है और फरवरी 2026 में विश्व कप जीत के समय उनकी उम्र तकनीकी रूप से 14 साल ही थी।

इसका मतलब यह है कि चाहे वे बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट में कितने ही रन क्यों न बना लें या आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अनुभवी गेंदबाजों को कितनी ही बार निशाना क्यों न बनाएं, भारतीय टीम में चयन के लिए उन्हें 27 मार्च 2026 तक इंतजार करना ही होगा। चयनकर्ताओं के पास नियमों से बाहर जाने का कोई विकल्प नहीं है।

फिलहाल, सचिन तेंदुलकर की मिसाल और शशि थरूर जैसे प्रभावशाली चेहरों के समर्थन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का सीनियर भारतीय टीम का सपना कैलेंडर के पन्ने पलटने का इंतजार कर रहा है। अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो मार्च 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट को एक और असाधारण कहानी मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है।
Tue, 10 Feb 2026 22:08:40 +0530

  Videos
See all

अदनान का संजय राउत को करारा जवाब | #sanjayraut #shorts #viralnews #viralshorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:42:49+00:00

Kishore Ajwani: UP के Mathura में Principal की फिर हुई बहाली | Crime | CCTV | Shocking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:43:19+00:00

जंगल छोड़ गांव पहुंचे 8 खूंखार शेर, कोडीनार में दहशत | #LionsSighting #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:43:25+00:00

"हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन RSS है.." | #congress #salmankhan #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:41:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers