Responsive Scrollable Menu

बड़ी गलती! यशस्वी जायसवाल जब करते हैं लेग ब्रेक बॉलिंग तो क्यों आजमा रहे विकेटकीपिंग में हाथ, क्या हो जाएगा करियर बर्बाद?

Yashasvi Jaiswal : यशस्वी जायसवाल भारत के होनहार खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में अब तक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यशस्वी ने साल 2023 में भारत के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. तब से उन्होंने टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है. जायसवाल ने साल 2023 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया और उसके बाद 2025 में उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला. अब तक उन्होंने भारत के लिए गिने-चुने वनडे और टी20 मुकाबले खेले हैं. 

यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट टीम में एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किए जाते हैं. इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिए जा रहा है, जो टीम के लिए अतिरिक्त योगदान भी दे सकें. अगर कोई बल्लेबाज है तो वो बॉलिंग से टीम के लिए योगदान दे. वहीं अगर कोई गेंदबाज है तो वो बल्लेबाजी में टीम के लिए योगदान दे. अगर बल्लेबाजी या गेंदबाजी अतिरिक्त खिलाड़ी टीम के लिए नहीं कर पा रहा है तो वो कम से कम विकेटकीपिंग कर सके. 

यशस्वी जायसवाल ने इस नई चीज में आजमाया हाथ

यशस्वी जायसवाल को भारत की वनडे और टी20 टीम में मौका नहीं मिल रहा है. वो लगातार टीम इंडिया के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. वो बल्लेबाजी के अलावा टीम के लिए अतिरिक्त योगदान नहीं कर पा रहे हैं. अब वो टीम के लिए अतिरिक्त योगदान करने के लिए बल्लेबाजी के अलावा नया काम सीख रहे हैं. यशस्वी जायसवाल अब विकेटकीपिंग सीख रहे हैं. 

दरअसल, यशस्वी जायसवाल इन दिनों घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. वो रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने अब विकेटकीपिंग करने का फैसाल किया है. अब यायसवाल विकेटकीपिंग सीख रहे हैं. वो टीम के लिए दास्तानों के साथ अतिरिक्त योगदान देना चाहते हैं. उनके विकेटकीपिंग के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

क्यों विकेटकींपिग में हाथ आजमा रहे जायसवाल

यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए बैटिंग के अलावा विकेटकीपर में दस्तानों के साथ हाथ इस लिए आजमा रहे हैं क्योंकि टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी के अलावा अतिरिक्त योगदान देने वाले खिलाड़ियों को प्रथामिकता दी जाती है. ऐसे खिलाड़ियों में केएल राहुल, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. ये सभी बल्लेबाज टीम में बल्लेबाजी के अतिरिक्त विकेटकीपिंग करते हैं. ऐसे में इन्हें वनडे और टी20 में ज्यादा मौके मिलते हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल के पास विकेटकीपिंग की कला नहीं है, जिसे वो अब अपने साथ जोड़ रहे हैं.

क्या विकेटकीपिंग का फैसला कर देगा यशस्वी का करियर बर्बाद?

यशस्वी जायसवाल का विकेटकीपिंग करने का फैसला क्या गलत साबित होगा. क्या ये फैसला उनका क्रिकेट करियर बर्बाद कर देगा. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टीम इंडिया में पहले ही बहुत सारे ऐसे बल्लेबाज हैं, जो विकेटकीपिंग करते हैं. ऐसे में उनको बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका मिलना काफी ज्यादा मुश्किल है. लेकिन यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए बॉल से ज्यादा कीफायती साबित हो सकते थे. अगर वो अपनी बॉलिंग में और सुधार करते तो उनके करियर और टीम इंडिया के लिए हर फॉर्मेट में उनको चांस मिलने के मौके ज्यादा खुल जाते.

आपको बता दें कि, यशस्वी जायसवाल लेग स्पिन बॉलिंग करने के लिए भी जाने जाते हैं. वो घरेलू क्रिकेट में भी कई बार लेग स्पिन बॉलिंग करते हुए नजर आएंगे. जायसवाल ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए भी लेग स्पिन बॉलिंग की है. ऐसी स्थिति में अगर वो अपनी बॉलिंग को मजबूत करते तो उनके करियर के लिए ये ज्यादा कीफायती होता क्योंकि टीम इंडिया में युवजवेंद्र चहल के जाने के बाद से कोई भी शानदार लेग स्पिन बॉलर नहीं है. 

यशस्वी जायसवाल ने कब की टीम इंडिया के लिए बॉलिंग 

अगर यशस्वी जायसवाल विकेटकीपिंग की जगह पर अपनी लेग स्पिन बॉलिंग को धार देते तो उनका करियर और रफ्तार पकड़ सकता था. यशस्वी ने टेस्ट में कुल 4 ओवर डाले हैं और 27 रन खर्च किए हैं. उनको एक भी विकेट नहीं मिला है. वहीं उन्होंने वनडे में टीम इंडिया के लिए 1 ओवर डाला है और सिर्फ 3 रन खर्च किए हैं. उन्होंने टी20 में 1 ओवर डाला है और 11 रन खर्च किए हैं. अब अगर जायसवाल अपनी बॉलिंग कप काम करेंगे और विकेटकीपिंग में हाथ नहीं आजमाएंगे तो उनको इसका फायदा मिलेगा.

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौमत गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के पास भी मौका होगा कि, वो यशस्वी जायसवाल को इंडियन क्रिकेट टीम में बौतर लेग स्पिन बैटर इस्तेमाल करें. अगर उन्हें अभी एक साफ और सीधा मैसेज नहीं दिया गया तो वो, बैटिंग के साथ-साथ सिर्फ विकेटकीपिंग में आगे बढ़ेंगे, जिससे उनका इंडियन क्रिकेट टीम में फायदा नहीं होगा क्योंकि भारत के पास पहले से ही केएल राहुल, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं. बल्कि उनको बॉलिंग पर कप्तान और कोच काम करने के लिए कहेंगे तो ये उनके और टीम इंडिया के लिए आने वाले समय में फायदेमेंद होगा.

यशस्वी जायसवाल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

फॉर्मेट

करियर अवधि

मैच

पारियां

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

टेस्ट

2023–

31

57

2

2612

214*

47.5

3928

66.5

7

13

331

45

वनडे

2025–

6

6

2

285

116*

71.2

292

97.6

2

0

34

7

टी20 अंतरराष्ट्रीय

2023–24

23

22

2

723

100

36.1

440

164.3

1

5

82

38

ये भी पढ़ें : EXPLAINER: कब हुई शुरुआत, कैसे पड़ा नाम और किसने सुझाया था इसका प्लान... रणजी ट्रॉफी के बारे में जानें सब-कुछ

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश… UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली समेत 19 राज्यों का हाल

आज का मौसम: मॉनसून की तूफानी स्पीड खत्म होने के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश जारी है. IMD ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाओ, डरबन टेस्ट जीत जाओ… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत का फॉर्मूला

साउथ अफ्रीका कैसे जीतेगा डरबन टेस्ट? जवाब है- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर. क्योंकि, यही एक जरिया है. ऑस्ट्रेलिया को हराने का दूसरा कोई चारा नहीं है. Tue, 13 Oct 2026 08:10:42 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान का अगला टारगेट कौन?| Hormuz | IRGC | Middle East War | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:17:21+00:00

Gold Rate Today: सोने की कामतों में भारी गिरावट!| Sharad Kohli | Gold Price Today | Gold Price Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:03:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers