Responsive Scrollable Menu

ईरानी राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई से हुई मुलाक़ात के बारे में क्या बताया

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के साथ हुई सात घंटे की मुलाक़ात के बारे में जानकारी साझा की है.

Continue reading on the app

ईरान ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर कराने वाला था हमला? प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने माना दोषी, दो नागरिकों पर लगाया बैन

UK RAF Fairford Airbase: ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर हमले की साजिश के मामले में बड़ा कदम उठाया गया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने इस साजिश के लिए ईरान को दोषी माना है. जबकि ब्रिटेने ने दो ईरानी नागरिकों को बैन भी कर दिया है. दूसरी तरफ ईरान लगातार इन आरोपों को खारिज कर रहा है. 

ब्रिटेन ने आरोप लगाया है कि दक्षिणी इंग्लैंड में अमेरिकी सेना के इस्तेमाल वाले रॉयल एयर फोर्स (RAF) फेयरफोर्ड एयरबेस के खिलाफ कथित साजिश के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है. ब्रिटिश सरकार ने इस मामले में कथित शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो ईरानी नागरिकों पर प्रतिबंध भी लगाए हैं. हालांकि, ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और मामले की जांच में सहयोग करने की इच्छा जताई है.

अल जजीरा रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने सोमवार को संसद में कहा कि यह साजिश लगभग निश्चित रूप से ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के निर्देश पर रची गई थी. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपनी धरती पर इस तरह के खतरों को बर्दाश्त नहीं करेगा. सरकार ईरान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और उन्हें आर्थिक मदद देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन भविष्य में ईरान और IRGC की नुकसान पहुंचाने की क्षमता को सीमित करने के लिए और प्रतिबंध लगा सकता है.

क्या है पूरा मामला?

दक्षिणी इंग्लैंड के फेयरफोर्ड एयरबेस के पास 27 सितंबर की सुबह 5 ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. सभी की उम्र 20 साल के आसपास बताई गई. उन्हें आतंकवाद और विस्फोटकों से जुड़े अपराधों के संदेह में हिरासत में लिया गया था.

पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों से जुड़ी तीन वैन में पेट्रोल मिला था, लेकिन कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ. बाद में पांचों को बिना आरोप लगाए कड़ी शर्तों के साथ पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया. इसके बाद दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. इनमें एक ब्रिटिश-ईरानी नागरिक शामिल था. हालांकि, बाद में उन्हें भी रिहा कर दिया गया. अब तक इस मामले में किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं. घटना के पीछे की वजह और कथित खतरे की वास्तविक प्रकृति अभी स्पष्ट नहीं है.

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय अकेले पड़ गया भारी, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की टीम बुरी तरह हारी

क्रिकेट के मैदान पर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का आमना-सामना हुआ. 27 छक्कों वाले मुकाबले में जीत आखिरकार अन्वय द्रविड़ की हुई. Tue, 13 Oct 2026 09:19:47 +0530

  Videos
See all

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00

लड़की का खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल | Sitapur Stunt Video | UP News | Reel | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:28:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers