Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में जालसाजों ने मुंबई पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारी बनकर 62 वर्षीय एक किसान से कथित तौर पर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के एक आरोपी को धन अंतरित करने का आरोप लगाते हुए किसान को डिजिटल अरेस्ट कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, किसान को दो सितंबर से छह अक्टूबर 2026 तक कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और इस दौरान ठगों ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिये उसे धमकाया और विभिन्न बैंक खातों में रुपये अंतरित करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुत्तूर तालुका के निवासी किसान से कहा था कि उसके बैंक खातों का सत्यापन करने और उसके धन के वैध होने की पुष्टि के लिए रुपये अंतरित करना जरूरी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, किसान ने आरोपियों के दावों पर विश्वास करते हुए इस अवधि के दौरान उनके बताए बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिये कुल 1,31,50,000 रुपये अंतरित कर दिए।

पुलिस के मुताबिक, ठगी का एहसास होने पर उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ साइबर अपराध थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Continue reading on the app

Shardiya Navratri 2026: अष्टमी-नवमी पर बिना सही मुहूर्त के न करें कंजक पूजन, जानें सही आयु और नियम

शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. आइए जानते हैं, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और नौ देवियों के साथ बालक यानी लांगुरा को बैठाना क्यों जरूरी माना गया है.

Continue reading on the app

  Sports

शमी के बाद अब उमेश यादव की हुंकार, 39 की उम्र में पांच विकेट लेकर सिलेक्टर्स के मुंह पर जड़ा करारा तमाचा

Umesh Yadav Ranji Trophy 5 wickets: उमेश यादव ने लगभग दो साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए पंजाब के लिए पांच विकेट लिए. सोमवार को न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन उन्होंने असम को 373 रन पर रोकने में मदद की. Tue, 13 Oct 2026 08:33:43 +0530

  Videos
See all

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00

Top News: सुबह की सबसे बड़ी खबरें | BJP | Congress | Protest | SC | Latest News | Headlines Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:35:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers