रूस या यूक्रेन... असल में कौन करना चाहता है समझौता? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया खुलासा, जेलेस्की के लिए है झटका
Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को बड़ा झटका दिया है. रूस-यूक्रेन युद्ध में हमेशा यूक्रेन की तरफ नरम रुख रखने वाले अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुकाबले रूसी राष्ट्रपति पुतिन शांति समझौता करने के लिए ज्यादा उत्सुक हैं. ट्रंप के इस बयान से शांति समझौते पर काफी असर देखने को मिल सकता है.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं. वहीं रूस और यूक्रेन के बीच भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता करवाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मुकाबले ट्रंप के काफी करीब रहे हैं. मदद मांगने के लिए भी जेलेंस्की कई बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं और ट्रंप का रुख भी यूक्रेन की तरफ हमेशा नर्म रहा है. लेकिन अब ट्रंप के एक बयान से जेलेंस्की को बड़ा झटका लगा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के मुकाबले रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने के ज्यादा इच्छुक हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए दोनों नेताओं को साथ बैठकर समाधान निकालना होगा.
रूस की जांच करने की कही बात
ओहियो में मध्यावधि चुनाव के प्रचार के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि क्या रूस ने प्रस्तावित ऊर्जा युद्धविराम का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है.
ट्रंप ने कहा कि मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है. हम इसकी जांच करेंगे. लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि जेलेंस्की और पुतिन को साथ आकर इस बेतुके युद्ध को खत्म करना होगा. इस महीने युद्ध में उनके 32,000 लोग मारे गए हैं, जो बेहद दुखद और बेतुका है. इसलिए दोनों नेताओं को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए.
राहुल गांधी आज करेंगे 'चाय पर चर्चा'; विपक्षी सांसद समेत ये हाेंगे शामिल, CEC मुद्दे पर क्या होगी आगे की लड़ाई
CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा दांव, विपक्षी सांसदों को हाई-टी पर बुलाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV










