Responsive Scrollable Menu

Horoscope 13 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

क्रोध के कारण नए दुश्मन पैदा होंगे। धैर्य से काम लें, समस्या दूर होगी। किए गए प्रयास निर्थक सिद्ध होंगे। सत्कार्यों में धन खर्च से यश मिलेगा।

वृष

आत्मावलोकन एवं सुनियोजित संचालन लाभप्रद। अपने कार्यों से आत्मसंतोष मिलेगा। आमदनी के नए साधन, धन की स्थिति मजबूत। मुसीबतें आपका इंतजार कर रही हैं।

मिथुन

विद्यार्थी विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। मित्रों और सहयोगियों से लाभ। विवाद से बचें और जोखिम लेने से भी। पूंजी निवेश करने से बचें, दुविधाग्रस्त रहेंगे।

कर्क

व्यवहार में नम्रता होगी तो काम बनेगा। परोपकार की भावना से कार्य करेंगे। सुख और सुख के साधन दोनों ही मिलेंगे। अपने से संबंधित क्षेत्रों से आगे बढ़ेंगे/रहेंगे।

सिंह

शिक्षा से संबंधित लोग सम्मानित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सफलताओं पर गर्व होगा। नई संभावनाएं दिखाई देगी, आगे बढ़ें। अप्रिय घटना और ऐसा ही समाचार मिल सकता है।

कन्या

शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता। आत्मबल से सफलता मिलेगी। योजनाएं मूर्त रूप लेगी, मन प्रसन्न होगा। सभी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

तुला

नया काम शुरू होगा, नए पुराने मित्रों से लाभ। मानसिक तनाव का ग्राफ बढ़ रहा है। अनिश्चिता और बेचैनी का माहौल रहेगा। दिनचर्या में बदलाव का प्रयास करें।

वृश्चिक

अच्छा दिन है, चंहुमुखी प्रगति के अवसर। आवश्यक काम दोपहर से पहले निपटा लें, तत विवाद संभव। आपका व्यक्तित्व निखरेगा। कार्यों में सफलता और सम्पर्क संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु

दफ्तर में वाद विवाद से बचें। अनेक समस्याओं और चिंताओं का अंत। नौकरी में लापरवाही मंहगी पड़ेगी। चिंताओं का अंत होगा और मन शांत होगा।

मकर

दोपहर वाद आचरण संयमित रखें। अनिश्चित परिस्थितियां, अपमान भी संभव। परिवार की उन्नति, स्वच्छता और गृह सज्जा में दिन की समाप्ति। विपरीत परिस्थिति, अनुकूलता की ओर बढ़ेंगे।

कुंभ

दिन आपके लिए वरदान कारक सिद्ध होगा। पिछले पूंजी निवेश से आर्थिक लाभ। व्यापार बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। परिस्थितियां सुखद होगी।

मीन

उत्साह के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। आर्थिक समृद्धि के योग प्रबल है। अधूरे सभी काम पूरे होंगे, लाभ भी होगा। पढ़कर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करें।

Continue reading on the app

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

लक्षद्वीप से कोच्चि जा रहे जहाज में नौ वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान लक्षद्वीप के रहने वाले सैयद मोहम्मद नौफल के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि कोच्चि की यात्रा के दौरान हुई इस कथित घटना के सिलसिले में शनिवार को मामला दर्ज किया गया। बच्ची अपनी मां के साथ यात्रा कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, तबीयत खराब होने के कारण मां आराम कर रही थी।

इसी दौरान आरोपी ने जहाज से सुंदर नजारे दिखाने का लालच देकर बच्ची को अपने पास बुलाया। उन्होंने बताया कि बाद में वह उसे जहाज के एक सुनसान हिस्से में ले गया और कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। घटना के बारे में बच्ची ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद उन्होंने जहाज के सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी।

सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, जहाज के कोच्चि पहुंचने पर नौफल को फोर्ट कोच्चि तटीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: हार टालने के लिए अफगानिस्तान ने खेले 142 ओवर, बांग्लादेश के हाथ से ऐसे फिसली जीत

AFG vs BAN Test: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक टेस्ट मैच खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच में हार से बचने के लिए अफगानिस्तान ने आखिरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की. Tue, 13 Oct 2026 21:43:28 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi एक Quitter हैं? | Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:41:32+00:00

Asaduddin Owaisi Viral Speech: शादी करो, बीवी को आई लव यू बोलो और दहेज मत लो', मजेदार भाषण वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:41:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers