Responsive Scrollable Menu

यूपी के उन्नाव में गंगा नदी उफान पर, घर डूबे:हिमाचल में चार दिन बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही बर्फबारी शुरू

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओले गिरने की भी आशंका जताई है। वहीं, लखनऊ लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में छिपलाकोट की ऊंची चोटियां अक्टूबर में ही बर्फ से ढक गई हैं। करीब एक दशक बाद अक्टूबर महीने में यहां बर्फबारी हो रही है। आमतौर पर इन चोटियों पर दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी होती है। हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल से दोबारा एक्टिव हो रहा है। प्रदेश में इससे अगले चार दिन तक बारिश के आसार है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में सोमवार से साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद रात में ठंड बढ़ेगी, लेकिन पूरे अक्टूबर दिन में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। राजस्थान में आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Continue reading on the app

बैंक भर्ती फर्जीवाड़ा-CBI का 6 राज्यों में छापा, 4 गिरफ्तार:5 साल पुराने रिकॉर्ड खंगाले, आंखों के स्कैन में 172 फर्जी अफसर मिले; सबकी नौकरी जाएगी

CBI ने बैंक भर्ती में 5 साल के पुराने डेटा की जांच के जरिए नौकरी पाने वाले फर्जी अभ्यर्थियों का खुलासा किया है। परीक्षा के दौरान जुटाए गए आंखों के स्कैन (आइरिस) से फर्जीवाड़े के जरिए नौकरी पाने वाले 257 संदिग्ध उम्मीदवार मिले। इनमें 172 अलग-अलग बैंकों में नौकरी कर रहे थे। सीबीआई अब देशभर में अन्य फर्जी अफसरों की तलाश में जुटी है। आईबीपीएस ने इन सभी कार्यरत लोगों के साथ-साथ अन्य संदिग्धों को भी आजीवन के लिए परीक्षा से डिबार कर दिया है। संबंधित बैंकों को उनके सर्विस रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब इनकी नौकरी जाने के साथ गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। सीबीआई ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, 135 लोगों को आरोपी बनाया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में आरोपियों की धरपकड़ और कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश में तो इस संबंध में जांच के बाद ग्रामीण बैंक के 19 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। ऐसे सामने आई थी गड़बड़ी अधिकारियों ने 8 अक्टूबर को बताया कि CBI की स्पेशल टास्क ब्रांच, मुंबई ने कई राज्यों में एक साथ छापे मारे। यह कार्रवाई इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद की गई। आईबीपीएस बैंक भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों की फोटो और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड की दोबारा जांच की थी। इसमें सामने आया कि कुछ उम्मीदवारों की जगह दूसरे लोगों ने परीक्षा दी थी। फोटो और बायोमेट्रिक पहचान में अंतर मिलने पर संदिग्ध कर्मचारियों की पहचान की गई। आरोपियों ने बैंक भर्ती प्रक्रिया के कई चरणों में उम्मीदवार बनकर परीक्षा और इंटरव्यू दिए। पांच साल पुराने रिकॉर्ड से कैसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा इस जांच की खासियत है कि सिर्फ परीक्षा के समय पहचान जांचने के बजाय, पांच साल के पुराने रिकॉर्ड खंगालकर फर्जीवाड़े और नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के बीच संबंध जोड़े गए। 2020 से 2024 तक की भर्ती परीक्षाओं के रिकॉर्ड दोबारा जांचे। इस बार परीक्षा के समय लिए उम्मीदवारों के आइरिस स्कैन (आंखों की पुतली की पहचान) का मिलान किया गया। जांच में कुछ स्कैन गिरफ्तार आरोपियों से मेल खाए, जबकि रिकॉर्ड में ये पहचान उन उम्मीदवारों की थी, जिन्हें बैंक में नौकरी मिली थी।

Continue reading on the app

  Sports

Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पहले T20 इंटरनेशनल मैच से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम की फ़ुल-टाइम कप्तान के तौर पर अपना पहला ट्रेनिंग सेशन किया। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद, टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन T20I और वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ के साथ 'स्मृति युग' की शुरुआत करेगी।

इसे भी पढ़ें: ICC World Cup 2027 के टिकटों की भारी मांग, 142 देशों के फैंस ने किया रजिस्ट्रेशन

मंधाना, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया है, ने इस साल बड़ी कामयाबी हासिल की है और कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उनकी बैटिंग प्रैक्टिस और नई लीडरशिप भूमिका में ट्रेनिंग सेशन की झलक दिखाई गई है। मंधाना ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपना गोल्ड मेडल सफलतापूर्वक बचाया; यह फुल-टाइम कप्तानी संभालने से पहले मंधाना का आखिरी टूर्नामेंट था।

फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया, जिसमें मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाकर भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान दो पारियों में कुल 116 रन बनाए। मंधाना की उपलब्धियों ने महिला क्रिकेट में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उनकी जगह पक्की कर दी है। वह अभी महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और महिला क्रिकेटरों में सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill का ऐतिहासिक Record, 5वां ICC Award जीतकर Hayley Matthews की बराबरी की

179 T20I मैचों में, मंधाना ने 31.00 की औसत और 127 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 4,867 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। अकेले इस साल, उन्होंने 22 मैचों और 21 पारियों में 38.25 की औसत और 148.25 के स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट में, मंधाना ने 308 मैचों में कुल 11,066 रन बनाए हैं, जिसमें 18 शतक शामिल हैं; यह दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट के साथ संयुक्त रूप से किसी भी महिला बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा शतक हैं।

Tue, 13 Oct 2026 15:26:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News : नेपाल में फिर बाढ़ मचाएगी हाहाकार? | Flood Update | Natural Disaster | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T10:07:06+00:00

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज ट्रैफिक का बड़ा अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर... #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T10:13:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers