Responsive Scrollable Menu

'लड़कियों से कौन डरता है यार, नीचा जेंडर है...':कहने वाले हरियाणवी 'मिट्ठू डॉन' की बिग बॉस में एंट्री'; सलमान के सामने सफाई में बोले-मैं प्रो-फेमिनिस्ट

हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस-20 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली है। हालांकि, घर में कदम रखते ही उनका महिलाओं पर की गई टिप्पणी का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जिस पर उन्होंने सलमान खान के सामने सफाई दी। दरअसल, इसी साल फरवरी में नकुल का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते नजर आए थे- लड़कियों से डरते हो तुम, जो खुद तुमसे डरी पड़ी हैं, उनसे क्या डरना... लड़कियों से कौन डरता है यार? नीचा जेंडर है। लड़कियों से पहले मैं भी डरता था, पर बाद में मुझे पता लगा इनसे कौन डरे। ये खुद में से डरी पड़ी हैं। नकुल यहीं नहीं रुकते, वीडियो में वह आगे कहते हैं- किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखोगे 11 बजे, तुमको पता लगेगा डर क्या होता है। चलना बस नॉर्मल, छेड़ना मत उसको, बस चल दो तेज-तेज, भाग लो एकदम से और आगे ओवरटेक कर लो। इतने में तो @@ निकल जाता है उनका। इस वीडियो के सामने आने के बाद नकुल की काफी आलोचना हुई थी। अब बिग बॉस-20 के घर में उन्होंने अपनी इीस पुरानी टिप्पणी पर सफाई दी। नकुल का कहना था कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने खुद को बहुत ज्यादा ‘प्रो-फेमिनिस्ट’ यानी 'महिलाओं को सम्मान करने वाला’ बताया। कौन हैं मिट्ठू डॉन और उनसे जुड़े विवाद जानिए…. अब बिग बॉस के घर में दी मामले में सफाई घर के अंदर आसिफ खान, काजी तौकीर और अन्य सदस्यों से बातचीत में नकुल ने कहा कि लोग उन्हें गलत समझते हैं। नकुल के मुताबिक लाइव स्ट्रीम के दौरान एक व्यक्ति ने सुपर चैट भेजकर कहा था कि उसे लड़कियों से बहुत डर लगता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि लड़कियां खुद पुरुषों से इतनी डरी हुई हैं कि रात में चलते हुए कोई पीछे से दौड़कर निकल जाए तो भी वे सहम जाती हैं, ऐसे में पुरुष का लड़कियों से डरना कैसा? नकुल ने आगे कहा कि मेरा संदर्भ यह था कि "तुमने ही उन्हें इतना डरा रखा है और तुम खुद डर रहे हो। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।" उनका दावा है कि बात छोटी-सी थी, लेकिन लोगों ने इसे ऐसे फैलाया जैसे वे कह रहे हों कि लड़कियों के पीछे भागो। नकुल के अनुसार, जब यह वीडियो उन लोगों तक पहुंचा जो उन्हें नहीं देखते, तो मामला बिगड़ गया। उन्होंने खुद कोबहुत ज्यादा "प्रो-फेमिनिस्ट" बताया। नकुल ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग उनके खिलाफ थे, उन्होंने इसे आगे बढ़ाकर नेगेटिव पीआर शुरू कर दिया। इसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। एविक्शन की खबरों पर सस्पेंस इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि घर में गुल्लू (कुशल तंवर) से कहासुनी के बाद नकुल की हाथापाई हुई और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विवाद काजी तौकीर और स्काउट ओपी से जुड़े एक मुद्दे पर शुरू हुआ था। हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शो के मेकर्स या चैनल की ओर से भी कोई घोषणा नहीं की गई है। अब जानिए वे मीम्स, जिनसे नकुल मशहूर हुए… नकुल को ऑनलाइन असली पहचान "जूस पिला दो मौसमी का" वाले मीम से मिली। एक मजेदार वीडियो में वे सड़क किनारे जूस वाले के पास पहुंचकर नाटकीय अंदाज़ में मौसमी का जूस मांगते हैं और साथ में कहते हैं कि उनका मूड ठीक नहीं है। उनके बोलने का यह अनोखा अंदाज़ यूजर्स को खूब भाया। इस ऑडियो का इस्तेमाल मीम्स, रिएक्शन वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स में खूब हुआ, जिससे वे इंटरनेट पर जाना-पहचाना चेहरा बन गए। इसके अलावा "असला हम भी रखते हैं पहलवान, जब मर्जी फेट लिए" वाला उनका डायलॉग भी उनके लोकप्रिय मीम्स में गिना जाता है। इन्हीं मीम्स की वजह से उनका नाम उन दर्शकों तक भी पहुंचा, जो उनके पूरे कंटेंट को नहीं देखते। --------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा हरियाणा के पानीपत से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच गई हैं। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका ने ‘शरारत’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

सोनाली बेंद्रे बोलीं- रिश्तों में पंगे होने ही चाहिए:इन्हें सेलिब्रेट करें; 20 साल की शादी से सीखा, पार्टनर को बदलने के बजाय स्वीकारें

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों शो ‘धमाल विद पति-पत्नी और पंगा 2’ होस्ट कर रही हैं। शो 10 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है। सोनाली मानती हैं कि रिश्तों में परफेक्शन जरूरी नहीं। छोटी-मोटी नोकझोंक, झगड़े और एक-दूसरे को मनाने में ही रिश्तों की खूबसूरती है। उनके मुताबिक, पार्टनर को बदलने के बजाय उसे जैसा है, वैसा स्वीकार करना चाहिए। दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनाली ने शो के नए सीजन, पति गोल्डी बहल के साथ 20 साल से ज्यादा की शादीशुदा जिंदगी, रिश्तों के झगड़ों और सोशल मीडिया पर आदर्श कपल दिखने के दबाव पर बात की। उन्होंने बताया कि गोल्डी को उनकी कौन-सी आदत परेशान करती है, यह जानने में उनकी दिलचस्पी नहीं है। सोनाली के मुताबिक, बीमारी के बाद पति का साथ उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा रहा है। सवाल: पिछले सीजन में काफी धमाल देखने को मिला था। इस बार शो से आपको क्या उम्मीदें हैं और किस चीज को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं? जवाब: मुझे याद है कि शूटिंग के दौरान मैं बहुत हंसी थी। एक एपिसोड में तो हंसते-हंसते मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे थे। मैं इतनी हंसी कि आंसू रुक ही नहीं रहे थे। क्या हुआ था, यह जानने के लिए आपको एपिसोड देखना पड़ेगा। मैं अभी इसका खुलासा नहीं कर सकती। सवाल: शो में कई मशहूर कपल हैं। क्या आप बता सकती हैं कि कौन सबसे ज्यादा आदर्श जोड़ी है और कौन सबसे ज्यादा पंगे करता है? जवाब: पता नहीं कि इनमें से कौन सच में आदर्श कपल है। यह तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। सभी के अपने-अपने पंगे हैं और हर जोड़े की कहानी अलग है। हमने पहले ही एपिसोड में सबके पंगे पकड़ लिए हैं। आप पहला एपिसोड देखेंगे, तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि किसकी क्या कहानी है और कौन कैसा है। इस शो की खास बात यह है कि पूरा परिवार इसे साथ देख सकता है। दादा-दादी से लेकर बच्चे तक, सभी इसका आनंद ले सकते हैं। रिश्तों में सब कुछ परफेक्ट नहीं होता। कभी झगड़े होते हैं, कभी एक-दूसरे को मनाना पड़ता है, तो कभी हंसी-मजाक और मुकाबला होता है। इन सबके बीच एक-दूसरे को समझने और प्यार करने का एहसास भी होता है। शो में रिश्तों के इन्हीं पहलुओं को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। इससे एहसास होता है कि पंगे कितने भी हों, रिश्तों में प्यार और गहराई भी उतनी ही होती है। कलाकार भी दूसरे कपल्स को देखकर सीखते हैं कि अपने पार्टनर के साथ कैसे पेश आना चाहिए। मेरे हिसाब से यह शो हंसते-हंसते जिंदगी का जरूरी सबक सिखाता है। सवाल: इस शो से आपको रिश्तों के बारे में सबसे जरूरी सबक क्या मिला? जवाब: मुझे लगता है कि अपने पार्टनर के शांत स्वभाव की सराहना करना जरूरी है। दूसरे कपल्स को देखकर मुझे एहसास होता है कि गोल्डी कितने शांत हैं। कई बार हम अपने पार्टनर की खूबियों को हल्के में लेने लगते हैं, जबकि दूसरे लोगों को देखकर उनकी अहमियत समझ आती है। सवाल: गोल्डी बहल के स्वभाव की कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद है? क्या दूसरी जोड़ियों को देखकर कभी लगता है कि उनमें कोई ऐसी खूबी है, जो गोल्डी में भी होनी चाहिए? जवाब: गोल्डी का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अलग है। वह बिना चेहरे पर कोई भाव लाए एक लाइन बोल देते हैं और उनकी बात बिल्कुल सही निशाने पर लगती है। मुझे नहीं लगता कि यह सोचने की जरूरत है कि उनमें कौन-सी खूबी होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए पार्टनरशिप का मतलब है कि आप अपने साथी को जैसा है, वैसा स्वीकार करें। मैं गोल्डी को बदलना नहीं चाहती और न ही यह चाहती हूं कि वह मुझे बदलने की कोशिश करें। जिंदगी में अनुभवों के साथ हम अपने आप बदलते हैं, लेकिन रिश्ते में एक-दूसरे को बदलने के बजाय स्वीकार करना ज्यादा जरूरी है। सवाल: आजकल सोशल मीडिया पर आदर्श कपल दिखने का काफी दबाव है। इस दबाव से कैसे बचा जा सकता है? जवाब: मेरे अनुभव में परफेक्शन जैसी कोई चीज नहीं है। हम इंसान हैं और हम परफेक्ट हो ही नहीं सकते। मुझे तो लगता है कि जिंदगी का असली मजा हमारी कमियों में ही है। उदाहरण के लिए, मुझे ऐसी मुस्कान ज्यादा अच्छी लगती है, जिसमें थोड़ा टेढ़ापन हो। उसमें एक अलग तरह की खूबसूरती और अपनापन होता है। जिंदगी भी ऐसी ही है। छोटी-छोटी कमियां रिश्तों को खास बनाती हैं और उनसे एक अलग तरह का प्यार पैदा होता है। मुझे लगता है कि हमारा शो इसी अपूर्णता का जश्न मनाता है। यह दिखाता है कि हर चीज का परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। रिश्तों में कमियां और मतभेद होना सामान्य बात है। जरूरी यह है कि हम एक-दूसरे को समझें और साथ बने रहें। सवाल: क्या कभी शो में किसी कपल की पोल खोलने के बाद आपको लगा कि अब घर जाकर उनके बीच धमाल होने वाला है? जवाब: बिल्कुल! कई बार तो हम अगले एपिसोड की शूटिंग का इंतजार करते हैं, ताकि पता चले कि पिछली बार शो में जो कुछ हुआ, उसके बाद घर पर क्या हुआ। कई कपल हमसे कहते हैं कि इस बार कुछ मत बोलना, अभी-अभी घर में सब शांत हुआ है। ऐसे कई मजेदार पंगे होते हैं। शो की शूटिंग के दौरान यह जानना भी दिलचस्प रहता है कि घर जाकर किसकी क्या प्रतिक्रिया हुई। सवाल: लोग आपको ग्रीन फ्लैग यानी आदर्श साथी मानते हैं। लेकिन गोल्डी को आपकी कौन-सी आदत परेशान करती होगी? जवाब: ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि मेरी कोई आदत उन्हें परेशान न करती हो। सौ फीसदी ऐसा होता होगा। लेकिन मैं जानना नहीं चाहती कि उन्हें मेरी कौन-सी बात परेशान करती है। वह इस बात को अपने तक ही रखें, मुझे न बताएं। सवाल: गोल्डी के साथ आपकी सबसे ज्यादा नोकझोंक किस बात पर होती है? जवाब: मुझे लगता है कि मुझे चीजें व्यवस्थित रखना पसंद है। मुझे हर चीज एक खास तरीके से चाहिए, जबकि गोल्डी थोड़े अलग हैं। वह क्रिएटिव इंसान हैं और चीजों को अपने हिसाब से चलने देते हैं। उन्हें अचानक प्लान बनाना पसंद है, जबकि मैं पहले से योजना बनाकर चलती हूं। यही हमारे स्वभाव का सबसे बड़ा अंतर है और कभी-कभी इसी वजह से हमारे बीच नोकझोंक हो जाती है। सवाल: जो लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रखना चाहते हैं, उन्हें आप क्या सलाह देंगी? जवाब: मैं तो कहूंगी कि पंगे करो, क्योंकि उसी में तो मजा है। रिश्तों में नोकझोंक होनी ही है, इसलिए उन्हें स्वीकार करना और उनका आनंद लेना सीखिए। पिछले सीजन से मैंने खास तौर पर यही सीखा कि जिन कपल्स के बीच प्यार भरी नोकझोंक होती है, उनका रिश्ता कई बार और मजबूत होता है। हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं है। जरूरी यह है कि आप एक-दूसरे को स्वीकार करें और मतभेदों के बावजूद साथ रहें। सवाल: रिश्तों में बातचीत की कमी और गलतफहमियों को कैसे दूर किया जा सकता है? जवाब: देखिए, जब आप किसी को डेट कर रहे होते हैं, तब रिश्ता थोड़ा अलग होता है। लेकिन जब आप कई साल साथ बिता लेते हैं, तो जिंदगी में बहुत कुछ बदल जाता है। गोल्डी और मैं 20 साल से ज्यादा समय से शादीशुदा हैं। इससे पहले भी हम एक-दूसरे को जानते थे। इंडस्ट्री में शुरुआत के समय से हमारा परिचय है। हम प्रोफेशनल साथी रहे, दोस्त बने, फिर डेट किया और आखिरकार शादी की। अब हमारा एक बच्चा भी है। इतने लंबे सफर में हमारे बीच पंगे न हुए हों, ऐसा संभव नहीं है। जाहिर है, हम दोनों में कुछ ऐसी खूबियां हैं, जिनसे हमारा रिश्ता इतने सालों से बना हुआ है। मेरे हिसाब से सबसे जरूरी है कि जो भी हो, एक-दूसरे का साथ न छोड़ें और रिश्ते को खुशी के साथ स्वीकार करें। सवाल: जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसी खास तारीखें याद रखने में आप दोनों में से कौन ज्यादा अच्छा है? जवाब: मुझे तो तारीखें याद ही नहीं रहतीं। गोल्डी को हमारे रिश्ते की सारी खास तारीखें याद रहती हैं। उन्हें इन मौकों को सेलिब्रेट करना भी बहुत पसंद है। वह काफी रोमांटिक हैं, जबकि मैं इस मामले में उतनी अच्छी नहीं हूं। हमारे रिश्ते में इन सब चीजों की जिम्मेदारी गोल्डी ही संभालते हैं। सवाल: क्या आपको अपनी पहली डेट याद है? जवाब: नहीं, मुझे पहली डेट याद नहीं है। दरअसल, हमारे रिश्ते की शुरुआत बहुत स्वाभाविक तरीके से हुई थी। हम एक-दूसरे से मिलते थे और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझने लगे। ऐसा नहीं था कि हमने तय किया हो कि आज हम डेट पर जाएंगे और यह सब करेंगे। हमारा एक-दूसरे को जानने का सफर इतना स्वाभाविक था कि हमने कभी इन चीजों को अलग-अलग नाम नहीं दिए। सवाल: गोल्डी ने आपको अब तक का सबसे खूबसूरत तोहफा क्या दिया है? जवाब: मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा वह साथ है, जो गोल्डी ने मेरी बीमारी के बाद मुझे दिया है। जिस तरह से वह मेरे साथ खड़े रहे और उन्होंने मेरा साथ निभाया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे जो सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है, वह उनका प्यार और साथ है। सवाल: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आपकी नजर में सबसे आदर्श कपल कौन है? जवाब: गोल्डी और मैं। जाहिर है, मेरे लिए हम दोनों ही सबसे आदर्श कपल हैं। सवाल: हाल ही में आप माधुरी दीक्षित के शो में नजर आई थीं। उनके साथ हॉट सीट पर बैठने का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मैं माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन हूं। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यही थी कि मुझे उनके साथ बैठने का मौका मिलने वाला था। मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थी कि उनके साथ समय बिताऊंगी। एक और बात मेरे लिए खास थी। मैं पहली बार अपनी जिंदगी में एक मराठी फिल्म प्रस्तुत कर रही हूं। उस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी शो में मेरे साथ आई थी, ताकि हम अपनी फिल्म के बारे में बता सकें। इसलिए यह मेरे लिए दोहरी खुशी का मौका था। एक तरफ माधुरी मैम के साथ बैठना और दूसरी तरफ अपनी मराठी फिल्म प्रस्तुत करना। सवाल: इस सीजन में आप किस जोड़े को सबसे रोमांटिक कपल का खिताब देना चाहेंगी? जवाब: अभी तो सीजन शुरू ही हुआ है। आगे-आगे देखते हैं कि क्या होता है। फिलहाल मुझे शब्बीर और कांची की जोड़ी ऐसी लगती है, जिनके बीच पंगे ही नहीं होते। सवाल: गोल्डी के साथ अपनी जोड़ी को क्या नाम देना चाहेंगी- परफेक्ट पार्टनर्स या प्यार में पंगा? जवाब: मुझे लगता है कि इसका कोई तीसरा विकल्प भी होना चाहिए। लेकिन हां, हमारे रिश्ते में प्यार भी है और पंगा भी। इसलिए शायद दोनों का मेल ही हमारी जोड़ी को सबसे अच्छी तरह बयां करता है। सवाल: गोल्डी के साथ रोमांटिक डेट पर जाना पसंद करेंगी या बिना प्लान के लंबी छुट्टी पर? जवाब: अगर ऐसा करने का मौका मिले, तो दोनों ही बहुत अच्छे विकल्प होंगे। बिना किसी प्लान के साथ समय बिताना भी शानदार होगा। सवाल: हाल ही में शादी करने वाले कपल्स को आप क्या सलाह देना चाहेंगी? जवाब: मैं यही कहूंगी कि पंगे होने वाले हैं, इसलिए उन्हें सेलिब्रेट करना सीखिए। हर छोटी बात को समस्या बनाने के बजाय उसमें भी खुशी ढूंढिए। सवाल: गोल्डी को किसी फिल्मी डायलॉग के जरिए कॉम्प्लिमेंट देना हो, तो क्या कहेंगी? जवाब: आप मुझे कुछ विकल्प दे रहे हैं क्या? मैं भी ‘कौन होनार करोड़पति’ से आई हूं, इसलिए मुझे विकल्पों की आदत हो गई है। सवाल: गोल्डी के लिए कोई गाना डेडिकेट करना चाहेंगी? जवाब: यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है। हमारे रिश्ते में कई तरह के एहसास हैं। इसलिए किसी एक गाने को चुनकर यह कहना कि यही हमारे रिश्ते को बयां करता है, मेरे लिए आसान नहीं होगा। सवाल: आपके दो को-स्टार आमिर खान और अजय देवगन में से किसी एक की खूबी गोल्डी में शामिल करना चाहेंगी? जवाब: बिल्कुल नहीं। वे मेरे को-स्टार हैं और गोल्डी, गोल्डी हैं। मेरे लिए वह सबसे खास हैं। मुझे नहीं लगता कि उनमें किसी दूसरे की खूबी शामिल करने की जरूरत है। सवाल: आपके फैंस आपके बारे में ऐसी कौन-सी बात जानना चाहेंगे, जो उन्हें अब तक पता नहीं है? जवाब: मेरी जिंदगी हमेशा से एक खुली किताब रही है। मैं कई सालों से टेलीविजन पर भी हूं और जज के तौर पर भी लोगों के सामने रहती हूं। मुझे लगता है कि लोग मुझे काफी अच्छी तरह जानते हैं। मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे मैंने छिपाकर रखा हो। सवाल: ‘हम साथ-साथ हैं’ के समय से ही फैंस आपको और सलमान खान की जोड़ी को पसंद करते आए हैं। हाल ही में बिग बॉस में शो प्रमोट करने गई थीं। वहां का अनुभव कैसा रहा? जवाब: वहां बहुत मजा आया। सबसे अच्छी बात यह थी कि काफी समय बाद मुलाकात हुई। जिन चीजों पर मीम्स बनते हैं, हमने भी सोचा कि चलो, इस बार खुद ही वैसा कुछ कर लेते हैं। इसे लेकर काफी हंसी-मजाक हुआ। कुल मिलाकर अनुभव बहुत मजेदार रहा।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड को तगड़ा झटका, जॉस बटलर की हुई सर्जरी, लंबे समय तक मैदान से रहेंगे दूर

Jos Buttler: जॉस बटलर लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की सफल सर्जरी हुई है. बटलर पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. Mon, 12 Oct 2026 23:18:06 +0530

  Videos
See all

Navratri Special: नवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलती! मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज? Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T00:45:00+00:00

Pakistan News: शहबाज शरीफ और मुनीर पर आई नई मुसीबत! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T00:37:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers