Responsive Scrollable Menu

'लड़कियों से कौन डरता है यार, नीचा जेंडर है...':कहने वाले हरियाणवी 'मिट्ठू डॉन' की बिग बॉस में एंट्री'; सलमान के सामने सफाई में बोले-मैं प्रो-फेमिनिस्ट

हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस-20 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली है। हालांकि, घर में कदम रखते ही उनका महिलाओं पर की गई टिप्पणी का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जिस पर उन्होंने सलमान खान के सामने सफाई दी। दरअसल, इसी साल फरवरी में नकुल का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते नजर आए थे- लड़कियों से डरते हो तुम, जो खुद तुमसे डरी पड़ी हैं, उनसे क्या डरना... लड़कियों से कौन डरता है यार? नीचा जेंडर है। लड़कियों से पहले मैं भी डरता था, पर बाद में मुझे पता लगा इनसे कौन डरे। ये खुद में से डरी पड़ी हैं। नकुल यहीं नहीं रुकते, वीडियो में वह आगे कहते हैं- किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखोगे 11 बजे, तुमको पता लगेगा डर क्या होता है। चलना बस नॉर्मल, छेड़ना मत उसको, बस चल दो तेज-तेज, भाग लो एकदम से और आगे ओवरटेक कर लो। इतने में तो @@ निकल जाता है उनका। इस वीडियो के सामने आने के बाद नकुल की काफी आलोचना हुई थी। अब बिग बॉस-20 के घर में उन्होंने अपनी इीस पुरानी टिप्पणी पर सफाई दी। नकुल का कहना था कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने खुद को बहुत ज्यादा ‘प्रो-फेमिनिस्ट’ यानी 'महिलाओं को सम्मान करने वाला’ बताया। कौन हैं मिट्ठू डॉन और उनसे जुड़े विवाद जानिए…. अब बिग बॉस के घर में दी मामले में सफाई घर के अंदर आसिफ खान, काजी तौकीर और अन्य सदस्यों से बातचीत में नकुल ने कहा कि लोग उन्हें गलत समझते हैं। नकुल के मुताबिक लाइव स्ट्रीम के दौरान एक व्यक्ति ने सुपर चैट भेजकर कहा था कि उसे लड़कियों से बहुत डर लगता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि लड़कियां खुद पुरुषों से इतनी डरी हुई हैं कि रात में चलते हुए कोई पीछे से दौड़कर निकल जाए तो भी वे सहम जाती हैं, ऐसे में पुरुष का लड़कियों से डरना कैसा? नकुल ने आगे कहा कि मेरा संदर्भ यह था कि "तुमने ही उन्हें इतना डरा रखा है और तुम खुद डर रहे हो। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।" उनका दावा है कि बात छोटी-सी थी, लेकिन लोगों ने इसे ऐसे फैलाया जैसे वे कह रहे हों कि लड़कियों के पीछे भागो। नकुल के अनुसार, जब यह वीडियो उन लोगों तक पहुंचा जो उन्हें नहीं देखते, तो मामला बिगड़ गया। उन्होंने खुद कोबहुत ज्यादा "प्रो-फेमिनिस्ट" बताया। नकुल ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग उनके खिलाफ थे, उन्होंने इसे आगे बढ़ाकर नेगेटिव पीआर शुरू कर दिया। इसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। एविक्शन की खबरों पर सस्पेंस इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि घर में गुल्लू (कुशल तंवर) से कहासुनी के बाद नकुल की हाथापाई हुई और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विवाद काजी तौकीर और स्काउट ओपी से जुड़े एक मुद्दे पर शुरू हुआ था। हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शो के मेकर्स या चैनल की ओर से भी कोई घोषणा नहीं की गई है। अब जानिए वे मीम्स, जिनसे नकुल मशहूर हुए… नकुल को ऑनलाइन असली पहचान "जूस पिला दो मौसमी का" वाले मीम से मिली। एक मजेदार वीडियो में वे सड़क किनारे जूस वाले के पास पहुंचकर नाटकीय अंदाज़ में मौसमी का जूस मांगते हैं और साथ में कहते हैं कि उनका मूड ठीक नहीं है। उनके बोलने का यह अनोखा अंदाज़ यूजर्स को खूब भाया। इस ऑडियो का इस्तेमाल मीम्स, रिएक्शन वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स में खूब हुआ, जिससे वे इंटरनेट पर जाना-पहचाना चेहरा बन गए। इसके अलावा "असला हम भी रखते हैं पहलवान, जब मर्जी फेट लिए" वाला उनका डायलॉग भी उनके लोकप्रिय मीम्स में गिना जाता है। इन्हीं मीम्स की वजह से उनका नाम उन दर्शकों तक भी पहुंचा, जो उनके पूरे कंटेंट को नहीं देखते। --------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा हरियाणा के पानीपत से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच गई हैं। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका ने ‘शरारत’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन, पहले गेस्ट बनेंगे सलमान:करण जौहर ने लिखा- एक आखिरी बार, भाई के साथ कॉफी; 14 अक्टूबर से शुरू होगा शो

करण जौहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' का 9वां और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है, जिसमें वे सलमान खान के साथ सेट पर नजर आ रहे हैं। साल 2004 में शुरू हुए इस शो के 8 सीजन में अब तक 161 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। करण जौहर ने इसे अपने टॉक शो का सफर खत्म करने का सही समय बताया है। पहले एपिसोड में नजर आएंगे सलमान खान करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक आखिरी बार, केवल एक भाई के साथ कॉफी। इस वीडियो में करण सलमान से पूछते दिख रहे हैं, इस एपिसोड में बातचीत कहीं भी जा सकती है। जवाब में सलमान कहते नजर आते हैं 'जाएगी ही ये तो तय है'। इससे पहले भी सलमान खान दो बार इस शो में शामिल हो चुके हैं। वे पहली बार अपने पिता सलीम खान के साथ और दूसरी बार अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ काउच पर बैठे थे। इस बार वे अकेले पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होगा शो करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होने जा रहा है। करण जौहर ने शो के अंतिम सीजन की घोषणा की थी। करण जौहर ने कहा- अलविदा कहना भावुक है आखिरी सीजन की घोषणा करते हुए करण जौहर ने शो के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं बनाई जाती, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब उन्हें आगे बढ़ने देने का फैसला करना पड़ता है। करण के मुताबिक, पूरे सफर में दर्शक लगातार शो के साथ जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने शो के साथ हंसा, बहस की, ट्रोल किया और इसे सेलिब्रेट किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वे हर बार एक और कप कॉफी के लिए वापस आते रहे। ‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड विवादों में रहे ‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड की बातचीत बाद में सुर्खियों में रही। शो के रैपिड-फायर राउंड, कॉफी हैम्पर्स और सेलिब्रिटीज के बयानों की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में होती रही है। कई बातचीत मीम्स और बहस का हिस्सा भी बनीं। कई बार शो पर हुई बातचीत इतनी चर्चित हुई कि उसका असर फिल्म इंडस्ट्री से बाहर तक देखने को मिला। कुछ मामलों में मेहमानों के बयान विवादों में रहे, तो एक मामले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ियों पर कार्रवाई तक हुई। आइए जानते हैं शो से जुड़े कुछ सबसे चर्चित विवादों के बारे में… हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का विवाद जनवरी 2019 में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ‘कॉफी विद करण’ के छठे सीजन में पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं को लेकर पंड्या की टिप्पणियों पर विवाद हुआ। पंड्या ने बाद में सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा था कि वह शो के माहौल में बह गए थे। इसके बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुलाया गया। बाद में निलंबन हटा दिया गया। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल वाला एपिसोड इतना विवादित हुआ कि उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, 11 जनवरी 2019 को हॉटस्टार ने उस एपिसोड को अपनी साइट से हटा दिया और स्टार वर्ल्ड इंडिया ने भी उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाया। ब्रॉडकास्ट कंटेंट से जुड़ी शिकायतों पर BCCC ने भी चैनल को नोटिस जारी किया था। कंगना रनोट का नेपोटिज्म वाला बयान 2017 में कंगना रनोट शो के पांचवें सीजन में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के मुंह पर ही उन्हें मूवी माफिया कह दिया था। शो के दौरान कंगना ने बेबाक अंदाज में करण जौहर को नेपोटिज्म का ध्वजवाहक (Flag Bearer of Nepotism) और मूवी माफिया कहा, जिससे यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। उस समय करण ने हंसते हुए बात को टाल दिया, लेकिन बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक कार्यक्रम में उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना अक्सर विक्टिम कार्ड और वुमन कार्ड खेलती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कंगना को फिल्म इंडस्ट्री इतनी खराब लगती है, तो उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए। दीपिका के ‘कैजुअल डेटिंग’ वाले बयान पर हुआ था विवाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्टूबर 2023 में ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 के पहले एपिसोड में पहली बार साथ नजर आए थे। शो के दौरान दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए थे। रणवीर ने बताया था कि उन्होंने 2015 में ही दीपिका को प्रपोज कर दिया था और दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी। शो में पहली बार उनकी शादी का वीडियो भी दिखाया गया था। हालांकि, इस एपिसोड का सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हिस्सा दीपिका का अपनी शुरुआती डेटिंग लाइफ को लेकर किया गया खुलासा था। दीपिका ने बताया था कि रणवीर से रिश्ते की शुरुआत में दोनों के बीच कोई आधिकारिक कमिटमेंट नहीं था। उन्होंने कहा था कि वह उस समय दूसरे लोगों से भी मिल रही थीं और डेट कर रही थीं। हालांकि, उनके मन में यह बात थी कि आखिर में उन्हें रणवीर के पास ही वापस जाना है। दीपिका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। कुछ यूजर्स ने उनके पुराने बयानों को सामने लाकर उन पर विरोधाभास के आरोप लगाए थे। रणवीर के शो के दौरान दिए गए रिएक्शन और एक्सप्रेशन्स को लेकर भी कई मीम्स वायरल हुए थे। दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर पर कमेंट साल 2010 में प्रसारित हुए ‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर शो में पहुंची थीं। रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने दीपिका से पूछा था कि रणबीर कपूर को किस प्रोडक्ट का विज्ञापन करना चाहिए। दीपिका ने जवाब दिया था- “कंडोम ब्रांड।” इसके बाद करण ने पूछा था कि वह रणबीर को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी। इस पर दीपिका ने कहा था- “कंडोम का एक पैकेट।” उस समय दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था। इस बयान के बाद रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर नाराज हो गए थे। करीना कपूर का प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर सवाल शो के तीसरे सीजन में करीना कपूर से पूछा गया था कि वह प्रियंका चोपड़ा से कौन-सा सवाल पूछना चाहेंगी। करीना ने प्रियंका के एक्सेंट को लेकर सवाल किया। बाद में प्रियंका भी शो पर पहुंचीं और उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें अपना एक्सेंट वहीं से मिला, जहां से उनके बॉयफ्रेंड को मिला था। इमरान हाशमी का ऐश्वर्या राय पर कमेंट 2014 में प्रसारित हुए ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन में रैपिड-फायर राउंड में इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए ‘प्लास्टिक’ शब्द का इस्तेमाल किया था। यह जवाब काफी चर्चा में रहा। बाद में इमरान ने बताया था कि रैपिड-फायर राउंड में उन्हें जो पहला जवाब सूझा, वह बोल दिया था। सलमान ने ‘कॉफी विद करण’ में दो बार कहा था- ‘मैं वर्जिन हूं’ सलमान खान का ‘कॉफी विद करण’ में दिया गया ‘वर्जिन’ वाला बयान शो के सबसे चर्चित पलों में शामिल रहा। उन्होंने यह बयान पहली बार 2013 में ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में दिया था। करण जौहर ने सलमान से उनकी रिलेशनशिप और निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में सलमान ने कहा था कि वह वर्जिन हैं और उन्होंने खुद को अपनी होने वाली पत्नी के लिए बचाकर रखा है। यह बयान करीब तीन साल बाद एक बार फिर चर्चा में आया। 2016 में ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के 100वें एपिसोड में सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने उनसे दोबारा यही सवाल किया। सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ नहीं बदला है और वह अब भी वर्जिन हैं। रणवीर ने अनुष्का से पूछा था आपत्तिजनक सवाल रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा साल 2011 में ‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन के 16वें एपिसोड में साथ पहुंचे थे। दोनों फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की सफलता के बाद शो में मेहमान बने थे। बातचीत के दौरान रणवीर ने अनुष्का से आपत्तिजनक अंदाज में पूछा था, “क्या तुम अपनी बैक पिंच करवाना चाहती हो? मैं यहीं हूं।” इस पर अनुष्का हैरान हो गई थीं और उन्होंने तुरंत रणवीर को फटकार लगाते हुए कहा था, “मुझसे इस तरह बात मत करो।” 2011 में प्रसारित हुए इस एपिसोड के समय यह बातचीत ज्यादा चर्चा में नहीं आई थी। हालांकि, जनवरी 2019 में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल से जुड़े ‘कॉफी विद करण’ विवाद के बीच रणवीर और अनुष्का का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुआ था। इसके बाद यूजर्स ने रणवीर के कमेंट की आलोचना की थी और इसे महिलाओं के प्रति अनुचित और सेक्सिस्ट बताया था।

Continue reading on the app

  Sports

क्या क्रिकेट में बदलेंगे रिकॉर्ड दर्ज करने के नियम? Sunil Gavaskar ने T20I और रणजी आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल

भारत के पूर्व महान कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड्स दर्ज करने और उनके वर्गीकरण के मौजूदा तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गावस्कर ने क्रिकेट गवर्निंग बॉडी से मांग की है कि प्रतिद्वंद्वी टीम के स्तर (Standard of Competition) के आधार पर प्रदर्शन का अंतर स्पष्ट करने के लिए फुटबॉल जैसा 'डिवीजन-आधारित सिस्टम' लागू किया जाना चाहिए। गावस्कर का मानना है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में बड़ी टीमों (Full Members) और उभरती हुई टीमों (Associate Members) के बीच काफी अंतर होता है, इसलिए दोनों तरह के मुकाबलों में बने आंकड़ों को एक ही तराजू में तोलना बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी (विशेषकर प्लेट ग्रुप) के रिकॉर्ड्स पर भी इसी तरह पुनर्विचार करने की बात कही।

खास बात यह है कि गावस्कर की यह टिप्पणी तब आई जब पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल एशिया क्वालीफायर A में थाईलैंड के खिलाफ 193 रनों का पीछा करते हुए मंगोलिया की टीम 13 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद, गावस्कर ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे मैचों को स्थापित अंतरराष्ट्रीय टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों के बराबर आँकड़ों का महत्व दिया जाना चाहिए।

गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा, "बेशक, यह इस प्रारूप में सबसे कम स्कोर नहीं है। यह शर्मनाक रिकॉर्ड आइवरी कोस्ट के नाम है, जो नाइजीरिया के खिलाफ सिर्फ 7 रनों पर आउट हो गई थी। 2024 में मंगोलिया ने एक और T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सिंगापुर के खिलाफ केवल 10 रन बनाए थे।"

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

इस महान बल्लेबाज ने माना कि ये मैच अंतरराष्ट्रीय माने जाते हैं क्योंकि टीमें अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करती हैं। हालाँकि, उन्होंने तर्क दिया कि केवल आधिकारिक मान्यता खेल के स्तर में अंतर को ठीक से नहीं समझा सकती।

गावस्कर ने आगे कहा, "जब कोई टीम इतने कम स्कोर पर आउट हो जाती है, तो गेंदबाज के आँकड़े तभी बेहतर हो सकते हैं जब उभरते हुए ICC एसोसिएट सदस्य देश एक-दूसरे के खिलाफ खेलें। इसकी तुलना उन आँकड़ों से करना, जब पूर्ण सदस्य देशों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं, बिल्कुल भी उचित नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: तीसरे T20 में India ने West Indies को 14 रन से मात देकर बनाई 2-1 की बढ़त

रिकॉर्ड्स बनाए रखने के लिए गावस्कर का प्रस्ताव

गावस्कर ने फुटबॉल लीग जैसा मॉडल अपनाने का प्रस्ताव दिया, जहाँ डिवीज़न टीमों को अलग करते हैं और प्रमोशन व डिमोशन से स्तरों के बीच आवाजाही तय होती है। 77 साल के गावस्कर ने लिखा, "फ़ुटबॉल लीग में अलग-अलग डिवीज़न होते हैं, जहाँ सीज़न के आखिर में प्रमोशन और रेलीगेशन होता है। इसलिए जो भी रिकॉर्ड बनते हैं, उन्हें उसी डिवीज़न के रिकॉर्ड के तौर पर देखा जाता है जिसमें वे बने हैं। शायद क्रिकेट में भी कुछ ऐसा ही सोचा जाना चाहिए, ताकि यह साफ़ हो सके कि देश किस डिवीज़न में खेल रहे हैं।"

गावस्कर ने नेपाल के बल्लेबाज़ दीपेंद्र सिंह ऐरी की नौ-बॉल में T20I हाफ़-सेंचुरी के संदर्भ पर भी सवाल उठाए। ऐरी ने 2007 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ युवराज सिंह की 12-बॉल वाली हाफ़-सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा था।

इसे भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

उन्होंने नेपाल की तरक्की का ज़िक्र किया, जिसमें इस साल की शुरुआत में भारत में हुए T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को लगभग हराने की उनकी कोशिश भी शामिल थी, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एसोसिएट टीमों के ख़िलाफ़ किए गए प्रदर्शन को उसी तरह मापा जाना चाहिए।

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi 

Tue, 13 Oct 2026 11:42:00 +0530

  Videos
See all

Top News: सुबह की सबसे बड़ी खबरें | BJP | Congress | Protest | SC | Latest News | Headlines Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:35:18+00:00

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers