Responsive Scrollable Menu

पहाड़-समंदर छोड़िए, अब गड्ढे में चलें या मार्स पर:विद्युत का मजेदार रैपिड फायर , बोले- बोले- बकेट लिस्ट बनाई तो जिंदगी छोटी पड़ जाएगी

विद्युत जामवाल को देखकर आमतौर पर एक ही चीज दिमाग में आती है- एक्शन। लेकिन असली विद्युत से बातचीत करें तो कहानी सिर्फ किक, पंच और स्टंट तक सीमित नहीं रहती।कभी वह अपनी टीम को ‘अपने खिलाफ कुछ करने लायक’ नहीं मानते, कभी गंजे लुक को लेकर अपने गंजे दोस्तों को सलाह दे डालते हैं और कभी ‘पहाड़ या समंदर?’ जैसे सीधे सवाल के जवाब में ‘गड्ढा’ और ‘मार्स’ तक पहुंच जाते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि एक्शन और कॉमेडी में से क्या चुनेंगे, तो जवाब भी ऐसा आया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी- ‘रोना-धोना।’ सवाल: एक्शन पार्टनर, कॉमेडी पार्टनर और रोड ट्रिप पार्टनर- तीनों के लिए किस एक्ट्रेस को चुनेंगे? जवाब: मेरे पास तीनों विकल्प खुले हैं। जो पहले मेरे साथ काम करने आएंगी, मैं उनके साथ वही कर लूंगा। सवाल: बॉलीवुड में किसे कलरीपायट्टु सिखाना चाहेंगे? जवाब: कई कलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें जबरदस्ती नहीं सिखा सकते। जब शिष्य तैयार होता है तो गुरु खुद आ जाता है। जब सीखने वाला तैयार होगा, मैं सिखा दूंगा। सवाल: आपकी ऐसी कौन-सी आदत है जिसे आपकी टीम आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकती है? जवाब:मेरी टीम मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकती। सवाल: ऐसी कौन-सी चीज है जिसमें लोग आपको एक्सपर्ट समझते हैं, लेकिन आप खुद को थोड़ा कच्चा मानते हैं? जवाब:लोग बिल्कुल सही सोचते हैं। जिस चीज में उन्हें लगता है कि मैं एक्सपर्ट हूं, मैं हूं! लोग बहुत समझदार हैं। सवाल: अपने बारे में सुनी सबसे अजीब अफवाह? जवाब: मैं लोगों की बातें सुनता ही नहीं। अपने दिमाग की सुनना बंद करूंगा तभी तो दुनिया की बातें सुनाई देंगी। और अगर दुनिया की सुनने लगा तो खुश नहीं रह पाऊंगा। आखिरकार खुश ही तो रहना है। सवाल: बॉलीवुड या हॉलीवुड? जवाब: ये तो वही बात हो गई कि दायां हाथ या बायां हाथ। दोनों हाथ आपके हैं, दोनों का मजा लीजिए। सवाल: एक्शन या कॉमेडी? जवाब: रोना-धोना… ड्रामा। सवाल: पहाड़ या समंदर? जवाब: गड्ढा! ये सब तो देख लिया। अब जमीन के अंदर चलते हैं या मार्स चलते हैं। सवाल: सबसे फनी को-स्टार? जवाब: कोडी रोड्स । बहुत फनी इंसान है। सवाल: बकेट लिस्ट में ऐसा कौन सा डायरेक्टर है जिसके साथ काम करना चाहते हैं? जवाब: मेरी कोई बकेट लिस्ट नहीं है। लिस्ट बनाओ तो दायरा सीमित हो जाता है। लिस्ट न बनाओ तो जिंदगी में सब कुछ मिल सकता है। सवाल: अगर विद्युत और धलसिम आमने-सामने आ जाएं और न CGI हो, न बॉडी डबल- तो कौन जीतेगा? जवाब: दोनों एक हो जाएंगे और पूरी दुनिया को हरा देंगे! ____________________________ विद्युत जामवाल का यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया एक तरफ ‘स्ट्रीट फाइटर’ की दुनिया, दूसरी तरफ हॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम और इनके बीच भारत का एक ऐसा एक्टर, जिसने अपनी पहचान किसी फिल्मी खानदान या स्टारडम से नहीं, बल्कि अपनी बॉडी, ब्रीदिंग और मार्शल आर्ट्स से बनाई। विद्युत जामवाल अब धलसिम बनकर ग्लोबल स्क्रीन पर उतर रहे हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

Continue reading on the app

नवरात्र पर तमन्ना भाटिया माता की चौकी में शामिल हुईं:मृणाल ठाकुर के साथ गाए भजन; लिखा- 5 घंटे भक्ति में डूबी रही

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवरात्र पर माता की चौकी में हिस्सा लिया। अपनी एक दोस्त के घर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी मौजूद थीं। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे मृणाल ठाकुर के साथ भजन गाती और आरती में शामिल होती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने एक भावुक नोट शेयर कर बताया कि लगातार 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्हें शांति और आध्यात्मिक अनुभव मिला। शेयर किए आरती और भजनों के वीडियो तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता की चौकी की कई झलकियां पोस्ट की हैं। वीडियो में मेहमान भजनों पर झूमते और आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में तमन्ना अपनी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ बैठकर देवी मां के भजन गाती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के अवसर के लिए आभार जताया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बात की। '5 घंटे का समय एक पल जैसा महसूस हुआ' कार्यक्रम के अनुभव को बयां करते हुए तमन्ना ने लिखा कि भजनों की गूंज और माता रानी की कहानियों के जरिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वे वैष्णो देवी की यात्रा कर रही हों। उन्होंने लिखा कि कमरे में उठती संगीत की तरंगों और भक्ति के माहौल के बीच इंसान अंदर से शांत हो जाता है। तमन्ना के अनुसार, संगीत, प्रार्थना और समर्पण के वे 5 घंटे उन्हें एक ही पल के समान महसूस हुए। 'द वन' फिल्म और छठ पूजा से जुड़ी रही हैं यादें तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से लगातार अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में रही हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फैंटेसी ड्रामा फिल्म 'द वन' की शूटिंग के बाद से ही उनका झुकाव धार्मिक परंपराओं की तरफ बढ़ा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में तमन्ना ने बताया था की वे छठी मैया गाने की शूटिंग के दौरान भावुक हो गईं थीं। उन्होने कहा जब मैंने पहली बार विशाल मिश्रा की आवाज में यह गाना सुना, तो लगा कि यह हर भक्त की अंदरूनी भावना है। शूटिंग के दौरान जब मैं सूर्य देव को अर्घ्य देने का रिचुअल कर रही थी, तब मुझे एक बहुत बड़ी बात समझ में आई, जिस चीज का अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है। हम जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव देखकर निराश हो जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व हमें सिखाता है कि डूबते सूरज के बाद उगता सूरज जरूर आता है। इस गाने ने मुझे ग्रेटिट्यूड का गहरा भाव महसूस कराया। 4 साल पहले शुरू हुई स्पिरिचुअल जर्नी बातचीत में तमन्ना ने आगे कहा की करीब चार साल पहले जब मैं अपने गुरु से मिली, तब मेरी असल स्पिरिचुअल जर्नी शुरू हुई। मुझे लगता है कि अगर यह फिल्म मुझे 4 साल पहले ऑफर होती, तो शायद मैं इसे उस तरह नहीं कर पाती। क्योंकि भक्ति एक ऐसा भाव है जिसमें आप कोई मिलावट या झूठी एक्टिंग नहीं कर सकते। अगर आपके अंदर वह भाव सच्चा नहीं है, तो दर्शक तुरंत पकड़ लेते हैं। पटना में एक स्टूडेंट ने मुझसे कहा था कि आप यह गाना इसलिए कर पाईं क्योंकि ऊपर वाले ने आपको इसके लिए चुना है। ये खबर भी पढ़ें पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना मुंबई की एक स्कूल गर्ल ने 13-14 साल की उम्र में फिल्म साइन की थी। शायद उन्हें भी नहीं पता था कि कैमरे के सामने खड़े होने का यह फैसला उन्हें भारतीय सिनेमा की लंबे समय तक टिकने वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर देगा। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

शमी के बाद अब उमेश यादव की हुंकार, 39 की उम्र में पांच विकेट लेकर सिलेक्टर्स के मुंह पर जड़ा करारा तमाचा

Umesh Yadav Ranji Trophy 5 wickets: उमेश यादव ने लगभग दो साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए पंजाब के लिए पांच विकेट लिए. सोमवार को न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन उन्होंने असम को 373 रन पर रोकने में मदद की. Tue, 13 Oct 2026 08:33:43 +0530

  Videos
See all

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00

Top News: सुबह की सबसे बड़ी खबरें | BJP | Congress | Protest | SC | Latest News | Headlines Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:35:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers