Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी की याचिका में निकली 14 खामियां, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को नहीं होगी सुनवाई

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़ी एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर अहम अपडेट सामने आया है. याचिका में 14 खामियां पाए जाने की बात कही जा रही है. इन कमियों के चलते मंगलवार को मामले की सुनवाई नहीं होने की जानकारी सामने आई है. इस घटनाक्रम को राहुल गांधी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है. 

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 13 अक्टूबर के लिए जारी सप्लीमेंट्री लिस्ट में राहुल गांधी की याचिका शामिल नहीं हुई है. दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 कमियां पाई हैं. इन कमियों को दूर करने के बाद ही यह मामला सुनवाई के लिए लिस्ट हो सकेगा.

कई तकनीकी और दस्तावेजी खामियां हैं

रजिस्ट्री के अनुसार, याचिका में कई तकनीकी और दस्तावेजी खामियां हैं. इनमें लोगों को नाम से प्रतिवादी बनाना, पुराने फैसले की कॉपी न लगाना और 9 याचिकाकर्ताओं का वकालतनामा न होना शामिल है. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आईडी कार्ड की धुंधली कॉपी दी गई है और कोर्ट को 220 रुपए कोर्ट फीस कम मिली है. रजिस्ट्री ने साफ कहा है कि धुंधले दस्तावेज और बाकी कमियों को ठीक करने के बाद ही केस को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.

इससे पहले राहुल गांधी की कानूनी टीम ने भारतीय चुनाव आयोग की अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अहम याचिका दाखिल की थी. याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में दर्ज कर लिया गया था. यह याचिका 12 अक्टूबर को शाम 4:37 बजे फाइल की गई थी.

यह याचिका अकेले राहुल गांधी की नहीं, बल्कि विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के 11 बड़े नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल थे. याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी की जिम्मेदारी अधिवक्ता प्रसन्ना एस. की थी.

चार पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया था

याचिका में कुल चार पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया था. इनमें पहला प्रतिवादी भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई), जबकि अन्य तीन प्रतिवादी चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी थे. सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने कल यानी मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को अपने आवास पर चाय के लिए बुलाया है. कल दोपहर इंडिया गठबंधन के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसके बाद चाय का कार्यक्रम रखा गया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

 

Continue reading on the app

Does President Trump's 'energy ceasefire' actually exist? | BBC Newscast

Does the energy ceasefire President Trump announced between Russia and Ukraine actually exist? Over the weekend Trump said a truce had been reached. But whilst Ukrainian President Zelensky said he would be willing to back one, Russia’s Foreign Minister, Sergey Lavrov, said Ukraine doesn't deserve the "respite" that a ceasefire would bring. To unpack was was and was not agreed, Adam is joined by Dan Johnson in Kyiv, Asma Khalid in Washington DC and diplomatic correspondent James Landale in London. 00:00 What is life like in Ukraine? 08:45 What does each side want from an 'energy ceasefire'? 17:00 What is the current relationship between Trump & Zelensky? 22:00 What's happening in Saudi Arabia with the Houthi conflict? Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, Day-4: रन चेज में बिखरी दक्षिण अफ्रीका की टीम, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की हालत खराब हो गई है. खेल के चौथे दिन 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में अब मेहमान टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अगर मैच बचाना है तो उसे 319 रन और बनाने होंगे. Mon, 12 Oct 2026 22:58:19 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: याचिका दायर करके SC से बाहर निकल राहुल गांधी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:10:10+00:00

Durga Puja के रंग में रंगा कोलकाता, समारोह में पहुंचे सुवेंदु | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers