Responsive Scrollable Menu

जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल सकता है:ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा, हुंडई का रिकॉर्ड टूटेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स 21 अक्टूबर को IPO लॉन्च कर सकती है। रॉयटर्स के अनुसार, इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 37,700 करोड़ रुपए जुटाएगी। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का 27,858 करोड़ रुपए का IPO देश का सबसे बड़ा IPO था। 20 साल में रिलायंस ग्रुप का पहला IPO यह पिछले लगभग दो दशकों में रिलायंस ग्रुप की किसी कंपनी का पहला IPO होगा। साथ ही यह रिलायंस ग्रुप के कंज्यूमर-फेसिंग बिजनेस की पहली लिस्टिंग होगी। इससे पहले 19 जून को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी मिलने की जानकारी दी थी। IPO से जुटाया पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा यह इश्यू पूरी तरह से 'फ्रेश इश्यू' होगा। इसमें कोई भी मौजूदा शेयरधारक अपना हिस्सा नहीं बेचेगा। यानी आईपीओ से जुटाई गई पूरी रकम सीधे कंपनी के पास जाएगी। रिलायंस जियो ₹27,500 करोड़ का कर्ज चुकाएगी जुटाई गई रकम में से करीब ₹27,500 करोड़ का इस्तेमाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। बची हुई राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए होगा, जो कुल इश्यू साइज के अधिकतम 25% तक सीमित रहेगा। जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है जियो प्लेटफॉर्म्स इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। FY26 के अंत तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 52.44 करोड़ था। एक साल पहले FY25 में यह 48.82 करोड़ था। रिलायंस की टेक कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की ही टेक कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क चलाने के साथ-साथ यह कंपनी दुनिया की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी एडवांस 5G सर्विस और तकनीक देती है। इसके पास 5G से जुड़े सभी जरूरी सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सर्विसेज और AI टूल्स मौजूद हैं। इस तकनीक की मदद से बड़ी कंपनियों और प्राइवेट नेटवर्क्स के लिए 5G का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है, जिसे इंटरनेट क्लाउड पर भी चलाया जा सकता है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Tarot Rashifal, 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर सिंह, वृश्चिक समेत 4 राशि वाले पितरों की कृपा से अच्छा मुनाफा कमाएंगे, तुला समेत 3 राशि वाले सेहत का ध्यान रखें! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal, 10 October 2026: टैरो राशिफल 10 अक्टूबर दिन शनिवार को वृषभ राशि वालों को उदारता और वित्तीय ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी जाती है. मिथुन राशि वालों को कई विकल्पों का सामना करना पड़ता है और उन्हें स्थिर रहकर और केंद्रित रहकर भ्रम से बचना चाहिए. वृश्चिक राशि वालों को प्यार में भावनात्मक रूप से अधिक प्रतिबद्ध होने और कार्यस्थल पर छिपे इरादों वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है. धनु राशि वालों को ज्ञान और आध्यात्मिक जुड़ाव से लाभ होता है और उन्हें अनैतिक रास्तों से बचने की सलाह दी जाती है. मकर राशि वाले नकारात्मक विचारों और कार्यस्थल की निराशा से जूझ रहे हैं. जानें 12 राशिवालों का आज का टैरो राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

मैच का पहला ओवर और हैट्रिक! क्रिकेट इतिहास का वो करिश्मा जो सिर्फ एक भारतीय के नाम है

क्रिकेट के खेल में किसी भी गेंदबाज के लिए हैट्रिक लेना एक बड़ी उपलब्धि होती है. हालांकि, कई गेंदबाज अपने पूरे करियर में कभी हैट्रिक नहीं ले पाते, लेकिन क्या हो जब कोई गेंदबाज मैच के पहले ही ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी कर ले? क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाला सिर्फ एक ही गेंदबाज हुआ है और वह भी भारतीय है. Tue, 13 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Russia Iran Deal Breaking News: रूस-ईरान डील में फंस गए ट्रंप? Russia Iran Deal | Trump News | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:45:12+00:00

Viral Shorts: दुकान में घुसे लोग, BJP नेता रॉकी आहूजा को पीटा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:40:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers