IND vs WI: 6 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया। अब वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर 2026 से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान के साथ-साथ लगभग पूरी टीम बदली-बदली नजर आएगी। पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ इकाना स्टेडियम में खेला जायेगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा
बता दें कि वनडे सीरीज में जहां भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे थे, वहीं टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। अय्यर की अगुआई वाली टीम हाल ही में एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीत चुकी है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे दमदार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, वनडे टीम से सिर्फ तीन खिलाड़ी कुलदीप यादव, नीतिश रेड्डी और नमन धीर ही टी20 टीम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा.. जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।
टी20 मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन
अगर टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच प्रदर्शन की बात करें तो साल 2009 से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम 20 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं, वेस्टइंडीज ने 10 मैचों में जीत हासिल की। जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुआ था, जिसमें भाारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देखे जा सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन मैच देखने के लिए दर्शक जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जायेगा।
भारत और वेस्टइंडीज का टी20 सीरीज शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में, तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में, चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
टी20 सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज पूरा स्क्वाड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
वेस्टइंडीज टीम: शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। इस बार 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 19 अक्टूबर 2026 को होगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा विधिवत रुप से की जाएगी।
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होती है। नवरात्र में भक्तजन अपने पूजा स्थल को सजाकर माता रानी की प्रतिमा स्थापित करते हैं और कलश पूजन किया जाता है।
ऐसे में कई घरों में परंपरा के अनुसार जौ बोए जाते हैं और पूरे नौ दिनों तक अखंड ज्योत भी प्रज्वलित की जाती है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने की तैयारी कैसे करें, जानें पूजन सामग्री, घटस्थापना और जौ बोने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है।
नवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
- मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा
- भगवान गणेश की प्रतिमा
-पूजा की चौकी और आसन
-चौकी पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा
-कलावा या मौली
-फूल और फूलों की माला
-माता रानी के लिए लाल चुनरी
-श्रृंगार की सामग्री
-मौसमी फल और प्रसाद
-दुर्गा सप्तशती
-नारियल
-धूप और अगरबत्ती
-दीपक, रुई की बाती और घी
-आरती की थाली और घंटी
-पान के पत्ते और सुपारी
-कुमकुम और चंदन
-हल्दी और अक्षत
-जल रखने के लिए छोटा पात्र
-कपूर
-अष्टदल कमल
-हल्दी और कुमकुम से रंगे चावल
-घटस्थापना के लिए जरुरी सामग्री
कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री
-मिट्टी या तांबे का कलश
-शुद्ध जल
एक सिक्का
-अक्षत यानी साबुत चावल
-नारियल
-आम के पत्ते
-दो साबुत सुपारी
-दो इलायची
-हल्दी की एक गांठ
-लाल कलावा या मौली
-दो साबुत लौंग
-नारियल पर बांधने के लिए छोटी लाल चुनरी
-नवरात्रि में जौ बोने के लिए सामग्री
जौ बोने के लिए जरूरी वस्तुएं
-मिट्टी का चौड़ा और बड़ा पात्र
-साफ मिट्टी
-जौ के दाने
-गेहूं के दाने, यदि परंपरा में शामिल हों
-पानी
-कलावा या मौली
नवरात्रि में पूजा कैसे करें?
- इस दिन सबसे पहले आप किसी मंदिर या किसी साफ स्थान पर पूजा की चौकी रखें। इस पर लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सभी वस्तुओं को व्यवस्थित कर लें।
- अब चौकी पर अक्षत रखकर माता रानी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। इसके साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा भी साथ ही स्थापित करें।
- इसके बाद कलश में शुद्ध जल भरें और परंपरा के अनुसार, इसमें सिक्का, अक्षत तथा अन्य निर्धारित सामग्री डाल दें। अब कलश के मुख पर आम के पत्ते लगाएं और ऊपर लाल चुनरी से सजा नारियल रखें। घटस्थापना के लिए अपने क्षेत्र की मान्य परंपरा और पंचांग में बताए गए नियमों का जरुर पालन करें।
- अगर आपके घर में जौ बोने की परंपरा है, तो मिट्टी के पात्र में साफी मिट्टी भरकर जौ के दाने डाल दें। अब इसमें थोड़ा पानी छिड़कें और पात्र को पूजा स्थल के पास ही रख दें।
- इसके बाद घी का दीपक जलाएं। अगर आप अखंड ज्योति जलाना चाहते हैं, तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें और पूरे समय अग्नि सुरक्षा का ध्यान रखें। अब आरती के लिए अलग से दीपक भी जलाएं।
- अब आप भगवान गणेश, मां दुर्गा, कलश और दीपक पर परंपरा के अनुसार हल्दी, कुमकुम और अक्षत अर्पित करें। जिसके बाद फूल, माला और माता रानी को चुनरी और श्रृंगार की सामग्री अर्पित है।
- इसके बाद मां दुर्गा को श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार फल, मिश्री, बताशे या अन्य सात्विक प्रसाद अर्पित कर सकते हैं।
- पूजा के समय मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। आखिर में विधिवत रुप से माता रानी की आरती करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
prabhasakshi









