Ragi Diet Tips: फाइबर से भरपूर रागी को डाइट में करें शामिल, रोटी से डोसा तक बनाएं हेल्दी मील
आजकल युवा अपनी सेहत को लेकर काफी फ्रिकमंद रहते हैं। अपनी डाइट में लोग कई तरह की चीजें शामिल कर रहे हैं। यह स्वादिष्ट के साथ ही हेल्दी भी है। इन्हीं में से एक है रागी, जिसे आप अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं। रागी में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है और यह साबुत अनाज की कैटेगरी में आता है।
फाइबर डाइजेशन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप रागी को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो कई फायदे मिलेंगे।
रागी को खाने का सही तरीका क्या है?
असल में रागी को खाने में कोई एक फिक्स तरीका नहीं है। इसे आप अपनी हिसाब से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि आप रागी के आटे से बनीं रोटी खा सकते हैं। आप गेहूं के आटे के साथ के रागी का आटा मिलाकर रोटी बना सकती हैं। वहीं, रागी का प्रयोग डोसा, चीला या अन्य नाश्ते में कर सकते हैं।
रागी की रोटी बनाकर खाएं
रागी खाने का सबसे आसान तरीका है इसकी आप रोटी बना लें। आप चाहे तो रागी की रोटी बनाने के लिए थोड़े से गेहूं के आटे के साथ मिलाकर भी बना सकती हैं। रोटी के साथ दाल, सब्जी या दही जरुर लें। इससे आपकी थाली भी बैलेंस्ड रहेगी।
रागी का चीला नाश्ते में ट्राई करें
सुबह-सुबह आप नाश्ते के लिए कुछ अलग खाने के लिए रागी का चीला बना सकते हैं। रागी के आटे में पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें और अपनी पसंद के हिसाब से इसमें सब्जियों भी मिला सकते हैं। चीला को आप कम तेल में पकाकर दही के साथ खा सकते हैं। इस तरह से आप रोजाना की डाइट में रागी का प्रयोग कर सकते हैं।
रागी का डोसा भी है अच्छा ऑप्शन
सुबह के नाश्ते में आप डोसा भी बना सकते हैं। इसलिए आप ब्रेकफास्ट में रागी का डोसा बना सकते हैं। रात के समय कुछ लाइट और हेल्दी खाना है, तो भी इसे बना सकती हैं। इसको आप सांभर या कोई चटनी सर्व करें। इससे इसका स्वाद और जबरदस्त हो जाएगा।
रागी में सबसे ज्यादा फाइबर
रागी एक प्रकार से साबुत अनाज है और इसमें सबसे ज्यादा फाइबर का अच्छा सोर्स पाया जाता है। फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
सिर्फ रागी खाने से पूरी डाइट पूरी नहीं होगी
असल में रागी कितना भी पौष्टिक क्यों न हो, केवल इसी एक अनाज पर पूरी डाइट नहीं होनी चाहिए। शरीर को अलग-अलग पोषक तत्वों की जरुरत होती हैं। इसके साथ ही अपने डाइट में सब्जियों, फल, दालें या दूसरी प्रोटीन वाली चीजें और अलग-अलग तरह के साबुत अनाज शामिल करें। यदि आप रागी की रोटी खा रहे हैं, तो साथ में दाल और सब्जी जरुर लें। जब आप चीला बनाएं तो दही या चटनी के साथ खा सकते हैं।
UPI पेमेंट्स का हिसाब रखना हुआ आसान, ऐसे देखें अलग-अलग ऐप के लेनदेन
आज के डिजिटल दौर में UPI ने पैसे भेजने और भुगतान करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। छोटी खरीदारी से लेकर बिल भुगतान तक, लोग रोजाना UPI का इस्तेमाल करते हैं। सुविधा के मुताबिक कई यूजर्स PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे अलग-अलग ऐप से पेमेंट करते हैं। ऐसे में सभी लेनदेन का रिकॉर्ड एक जगह देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
अगर आपको महीने भर में किए गए UPI भुगतान का पूरा हिसाब चाहिए, तो हर ऐप की हिस्ट्री अलग-अलग खंगालने की जरूरत नहीं है। एक प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग UPI ऐप से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी एक ही जगह देखने की सुविधा मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका
Paytm से शुरू करें प्रक्रिया
इसके लिए सबसे पहले मोबाइल में Paytm ऐप खोलें। इसके बाद प्रोफाइल फोटो पर टैप करके UPI & Payment Settings में जाएं। अब स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और UPI Help विकल्प पर टैप करें। इसके बाद आपको ब्राउजर के माध्यम से संबंधित NPCI पेज पर ले जाया जा सकता है। यहां अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा पूरा करके आगे बढ़ें। सत्यापन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बैंक खाते की जानकारी करनी होगी दर्ज
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Transaction History विकल्प चुनें। इसके बाद संबंधित बैंक खाते के आखिरी चार अंक दर्ज करने पड़ सकते हैं। जानकारी की पुष्टि करने के बाद Continue पर टैप करें। सत्यापन सफल होने पर अलग-अलग UPI ऐप के माध्यम से किए गए भुगतान से जुड़ी जानकारी एक ही जगह दिखाई दे सकती है। इससे किसी खास भुगतान को खोजने के लिए PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे सभी ऐप को बार-बार खोलने की परेशानी कम हो सकती है।
UPI हिस्ट्री देखते समय रहें सावधान
UPI लेनदेन की जानकारी चेक करते समय सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। केवल आधिकारिक NPCI या बैंकिंग पेज का इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से बचें। सबसे जरूरी बात यह है कि OTP, UPI PIN, ATM PIN या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी किसी व्यक्ति के साथ साझा न करें। याद रखें, UPI PIN भुगतान करने के लिए होता है, हिस्ट्री देखने या पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं।
इस तरह थोड़ी सावधानी के साथ आप अलग-अलग UPI ऐप से किए गए भुगतानों का रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से देख सकते हैं और महीने भर के खर्चों पर भी बेहतर नजर रख सकते हैं।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









