Responsive Scrollable Menu

सचिन ने अंडर-19 कप्तान आयुष को अपनी टेस्ट जर्सी दी:बोले- मेहनत करते रहो, लोगों के बहकावे में मत आओ

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे जिम्बाब्वे से भारत लौटने के बाद सोमवार को सचिन तेंदुलकर से मिले। इससे पहले, मुंबई एयरपोर्ट पर कप्तान आयुष म्हात्रे समेत सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। म्हात्रे का पूरा परिवार उनके माता-पिता उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। सचिन के घर पहुंचे म्हात्रे म्हात्रे भारत वापस लौटने के बाद सोमवार को महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के घर पहुंचे। आयुष म्हात्रे को सचिन तेंदुलकर से एक खास तोहफा मिला। तोहफा में सचिन ने अपनी टेस्ट जर्सी भेंट की,साथ ही उन्होंने अपने हाथ से लिखा हुआ एक संदेश भी दिया। ‘’प्रिय आयुष, आपके करियर में अपार सफलता की कामना करता हूं।‘’ वीडियो में सचिन ने म्हात्रे से कहा, यह वही जर्सी थी जिसे उन्होंने अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज में पहना था। वो आगे कहते है, लगातार मेहनत करते रहो। ध्यान केंद्रित रखो। लोगों के बहकावे में मत आओ। अभ्यास करते रहो। एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है। चाहे जो भी हो, ध्यान भटकाने वाली चीजें बहुत होंगी। म्हात्रे ने मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया म्हात्रे ने मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। लिखा, मैं आपको स्क्रीन पर देखते हुए बड़ा हुआ। आज मैं आपके घर पर खड़ा हूं और आपकी यात्रा का एक हिस्सा अपने हाथों में थामे हुए हूं। इस सम्मान के लिए आपका धन्यवाद, सर। मैं इसे उसी आदर और सम्मान के साथ संभालकर रखूंगा, जैसे आपने सालों तक भारतीय क्रिकेट को सम्मान के साथ आगे बढ़ाया। टीम इंडिया छठी बार टूर्नामेंट की चैंपियन बनी अंडर-19 क्रिकेट में दुनिया की सबसे सफल टीम भारत फिर से वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में खेला गया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया रिकॅार्ड छठी बार टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में म्हात्रे ने शानदार कप्तानी की टूर्नामेंट में म्हात्रे ने शानदार कप्तानी की, खासकर नॉकआउट मैचों में। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों में 53 रन बनाए और सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 59 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 पारियों में कुल 214 रन बनाए और 30.57 की औसत से भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 439 रन बनाए। फाइनल में उन्होंने 175 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता:इंग्लैंड को 100 रन से हराया; वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए, 15 छक्के लगाए भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर 100 रनों की जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। पूरी खबर पढ़े

Continue reading on the app

12 साल उम्र, इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज! 3 मिनट 54 सेकेंड में सुना देता है 1 से 50 तक टेबल

पूर्णिया के श्रेयांश सोनी ने 12 साल की उम्र में 3 मिनट 54 सेकंड में 1 से 50 तक के पहाड़े सुनाकर इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में नाम दर्ज कराया. वह पिछले चार वर्षो से इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए कोशिश कर रहे थे.

Continue reading on the app

  Sports

‘इन पर भरोसा करना आसान नहीं’, भारत से मैच को लेकर पाकिस्तान क्यों दिखा रहा असमंजस, कुलदीप यादव के कोच ने बताई वजह

Kuldeep Yadav Coach Opinion Pakistan Cricket Team: भारत के साथ मैच खेले जाने को लेकर पाकिस्तान की तरफ से आ रही अलग-अलग बातों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच स्पिनर कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे एक तरह का षड्यंत्र करार दिया. Tue, 10 Feb 2026 18:19:36 +0530

  Videos
See all

‘मैं ठाकुर हूँ मुझे गर्व है..’ #kanpur #rajput #breakingnews #ytshorts #viralgirl #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T13:12:33+00:00

BJP vs Congress: जयपुर में मजार विवाद पर भिड़े BJP-Congress ? Balmukund Acharya Hindi News Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T13:09:01+00:00

रिजिजू ने शेयर किया PM की चेयर के घेराव का वीडियो #ytshorts #hindinews #topnews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T13:09:50+00:00

CM Yogi Live Speech: बाराबंकी से CM योगी LIVE | UP | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T13:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers