Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy S26: गलती से लीक हुई सैमसंग गैलेक्सी S26 की लॉन्च डेट! जानें कब होगा अनपैक्ड इवेंट

Samsung Galaxy S26 Launch Date: सैमसंग ने अनजाने में ही अपनी अगली प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग का संकेत दे दिया है। दरअसल, सैमसंग की 'गल्फ' इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रमोशनल कैंपेन की घोषणा की थी। इस कैंपेन के नियम और शर्तों (Terms and Conditions) में कुछ ऐसी तारीखों का जिक्र है, जो सीधे तौर पर गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की ओर इशारा करती हैं।

शर्तों के अनुसार, यह कैंपेन दो चरणों में है। पहला चरण 2 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 25 फरवरी से शुरू होगा। इससे साफ पता चलता है कि 25 फरवरी ही वह तारीख है जब कंपनी नई सीरीज से पर्दा उठाएगी।

पिछली रिपोर्ट्स पर लगी मुहर
लॉन्च डेट का यह नया खुलासा पिछली लीक रिपोर्ट्स से भी पूरी तरह मेल खाता है। टेक जगत के मशहूर लीकस्टर्स और हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में आधिकारिक तौर पर इवेंट के टीजर जारी करना शुरू कर देगी। यह तारीख सैमसंग के पुराने रिकॉर्ड्स को देखते हुए भी काफी सटीक लग रही है।

प्री-ऑर्डर और सेल की संभावित तारीखें
केवल लॉन्च डेट ही नहीं, बल्कि फोन की उपलब्धता को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि ग्राहक 26 फरवरी से 4 मार्च के बीच इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। इसके बाद 5 मार्च से 10 मार्च तक प्री-सेल पीरियड चलने की उम्मीद है। वहीं, आम ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की बिक्री 11 मार्च 2026 से शुरू हो सकती है। टिपस्टर इवान ब्लास ने भी इस टाइमलाइन को 100 प्रतिशत सही बताया है।

क्या होगा खास?
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में हर बार की तरह इस बार भी कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले में बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। खासकर 'S26 Ultra' मॉडल में एआई (AI) फीचर्स और नए सेंसर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। आधिकारिक इनवाइट लीक होने और अब कैंपेन के जरिए मिली इस जानकारी ने ग्राहकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिलहाल सैमसंग ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन संकेतों से स्पष्ट है कि अब इंतजार खत्म होने वाला है।

Continue reading on the app

OPPO K14x भारत में लॉन्च: 6,500mAh बैटरी और AI फीचर्स से है लैस, जानें इस बजट 5G फोन की कीमत

OPPO ने इस साल भारत में अपनी K सीरीज का पहला स्मार्टफोन OPPO K14x लॉन्च कर दिया है। कंपनी की K सीरीज बजट और मिड रेंज ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जाती है। नया मॉडल 15000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया गया है और इसमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स पर खास जोर दिया गया है।

OPPO K14x Price In India: कीमत और वेरिएंट
OPPO K14x की शुरुआती कीमत 14999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 16999 रुपये में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि यह मॉडल पिछले K13x के मुकाबले महंगा लॉन्च हुआ है।

OPPO K14x Launch In India: स्पेसिफिकेशन्स और फी चर्स
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है। HD+ पैनल होने के बावजूद 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रोलिंग और एनीमेशन को स्मूद बनाता है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। भारी उपयोग के दौरान भी यह फोन पूरा दिन आराम से चल सकता है। बजट 5G सेगमेंट में बड़ी बैटरी अब एक अहम फीचर बन चुकी है और K14x इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाता है।
OPPO K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए ठीक माना जाता है। हालांकि हाई एंड गेमिंग की उम्मीद इस चिपसेट से नहीं की जानी चाहिए।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसमें AI Portrait, AI Recompose और AI Eraser 2.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। Dual View Video मोड भी दिया गया है, जिससे एक साथ अलग कैमरा एंगल से रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

यह डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से बचाव देती है।

क्या यह खरीदने लायक है?
OPPO K14x उन यूजर्स के लिए सही विकल्प हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के स्मूद अनुभव को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि जो लोग बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी या ज्यादा पावरफुल गेमिंग प्रदर्शन चाहते हैं, वे इसी बजट में दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टीम का एक्स फैक्टर खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Michael Bracewell ruled out of T20 World cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप में अपनी दमदार शुरुआत की है, लेकिन माइकल ब्रेसवेल के नहीं होने से उसे बड़ा नुकसान हुआ है. Wed, 11 Feb 2026 01:04:54 +0530

  Videos
See all

BBC in Tehran for first time since Iranian protest crackdown | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T21:00:32+00:00

जौनपुर के जेसीज चौक में पुलिसकर्मी करते मोबाइल चोरी | #cctv #mobiletheft #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T20:45:01+00:00

Iran America War Update: 2 बजते ही अमेरिका ने ईरान पर दागी मिसाइलें? | Khamenei vs Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T20:30:20+00:00

ICC T20 World Cup | India Vs Pakistan | शहबाज शरीफ और PCB पर भड़के पाकिस्तानी #shorts #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T20:54:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers