Responsive Scrollable Menu

Apple का अगला Tech-जादू! AirPods Pro 4 में लगेंगे Camera, इशारों से Control होगा सब कुछ

दरअसल, ऐपल अपने अगले Airpods यानी कि AirPods Pro 4 के साथ कुछ ऐसा दमदार फीचर लेकर आ रहा है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जानकारी की मुताबिक, ऐपल  AirPods Pro 4 में कैमरे फिट कर रहा है। इसका सीधा मतलब यही है कि ऐपल अपने यूजर्स के कानों पर कैमरे फिट करने जा रहा है। 

पता चला है कि यह कैमरे इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी से लैस होंगे और यह आपके आस-पास के माहौल को देखने के साथ-साथ आपके हाथों के इशारों को समझ सकेंगे। रिपोर्ट से पता चला है कि इस टेक्नोलॉजी को ऐपल विजन प्रो हेडसेट के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लेकर आ रहे हैं।

कानों में कैमरे लगाकर क्या करेगा Apple?

ऐपल अपने नए एयरपॉड प्रो में छोटा इंफ्रारेड कैमरा लेकर आ रहा है। बता दें कि, यह कैमरा फोचो क्लिक करने के काम नहीं आएगा। इसका यूज विजुअल इंटेलिजेंस के फीचर को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। 

जेब पर कितना पड़ेगा खर्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोसुतामी का कहना है, ये AirPods Pro 4 होंगे और इनकी कीमत पुराने मॉडल की तरह 249 डॉलर यानी कि 21-25 हजार तक ही रहेगी। कुछ रिपोर्ट्स ने बताया है कि ऐपल इन्हें AirPods Pro 3 के एक प्रीमियम हाई-एंड वर्जन के तौर पर पेश कर सकता है। आपको बता दें कि, इससे पहले AirPods 4 के दो मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। इस तरह से नए एयरपॉड्स को दो मॉडलों के बीच कहीं फिट किया किया जा सकता है।

कब तक हो सकता है लॉन्च?

ऐपल हर तीन साल में अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करता है। AirPods Pro 2 साल 2022 में आए थे और  AirPods Pro 3 को 2025 में लॉन्च किया था। इस साल कैमरे वाले एयरपॉड्स का आना सबको चौंका सकता है क्योंकि ऐपल अपने प्रोडक्ट्स इतनी जल्दी अपडेट नहीं करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2026 में इसको इवेंट में पेश किया जा सकता है। 

कैसे इसका यूज कर पाएंगे?
 
अगर कैमरा लगे ये AirPods सिर्फ Vision Pro हेडसेट तक सीमित न रहकर आम यूजर्स के लिए आ जाएं, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होंगे। इनके जरिए बिना फोन या बड्स को छुए ही कई काम किए जा सकेंगे। हाथ या सिर के हल्के इशारों से गाने बदले जा सकेंगे, सिरी को एक्टिव किया जा सकेगा और हवा में हाथ हिलाकर वॉल्यूम जैसे फीचर्स कंट्रोल किए जा सकेंगे। यह टेक्नोलॉजी रोजमर्रा के इस्तेमाल को पूरी तरह बदल सकती है।

Continue reading on the app

सुनील सिंह बोले-टपोरी मंत्री ने मुझे सदन में गालियां दीं:अशोक चौधरी के साथ तीखी बहस; विधान परिषद में हंगामा, विपक्षी MLC एक दिन के लिए सस्पेंड

बिहार विधान परिषद में आज मंगलवार को भी हंगाामा हुआ। कल हए विवाद पर राजद के MLC ने सवाल उठाए। जिसके बाद पक्ष-विपक्ष के MLC में बहस हुई। राजद MLC बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे को देखते हुए सभापति ने विपक्ष के MLC को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया। सभापति ने सदन में मार्शल को भी बुलाया ताकि MLC को बाहर किया जा सके। इस दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से कहा, 'तुम क्या हो।' वहीं सुनील सिंह ने बेल में आकर, 'अशोक चौधरी होश में आओ' के नारे लगाए। दोनों ओर से औकात दिखाने देने तक की बातें हुईं। सुनील सिंह ने अशोक चौधरी को टपोरी कहा। उन्होंने कहा, 'टपोरी मंत्री ने मुझे गालियां दीं। प्रोसिडिंग के पेपर से मुझे मारने की कोशिश की गई।' विधानसभा में नितिन नवीन का स्वागत बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन पहली बार विधानसभा पहुंचे। एनडीए विधायकों ने उनका स्वागत किया। विधानसभा में उनके आते ही भारत माता जय के नारे लगे। स्पीकर समेत सदन के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इधर, बजट सत्र के छठे दिन भी विपक्ष लॉ-एंड-ऑर्डर पर सरकार को घेरने की कोशिश दिखी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला अपराध पर विपक्ष का वॉकआउट माले के विधायक संदीप सौरभ ने कहा, विपक्ष एकजुट होकर कार्य स्थगन प्रस्ताव विधानसभा में लाया है। हम सभी चाहते हैं कि सभी मुद्दों को दरकिनार कर महिला उत्पीड़न के मामले पर चर्चा कराई जाए। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने मार्शल को बुलाया है, और पोस्टर हटाने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, आपलोगों को मौका मिलेगा शून्यकाल में मुद्दे को उठाइएगा। इधर, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी सदन में खड़े हुए। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष नारे लगा रहा है कि सीएम जवाब दें। लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है। विपक्ष तय नियमावली के तहत सवाल उठाए। सरकार जब देने के लिए तैयार है।’ हंगामे के बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया। उलझन में हैं विपक्ष के विधायकः विजय चौधरी संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा, 'विपक्ष के साथी उलझन की स्थिति में हैं। वे सरकार से जवाब की मांग रहे थे। हमने अनुरोध किया, आपने अनुरोध किया। सरकार किसी भी मामले में जवाब देने के लिए तैयार है। कई मिनटों पर बैठने के बाद पता नहीं उन्हें क्या सूझा कि अचानक से उठ कर चले गए। जब बैठ गए तो क्यों चले गए। उलझन में हैं। इसी उलझन का प्रदर्शन उनके आचरण में दिखता है।' सरकार का पुतला लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन बिहार सरकार का पुतला लेकर सदन पहुंचे हैं। इसमें हाल में हुए क्राइम की लिस्टिंग भी की गई है। पुतले को चूड़ियां भी पहनाई गई हैं, साथ ही पोस्टर लगा है। जिसमें लिखा- माफी चाहते हैं, हम बिहार की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे। वहीं सोमवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच हुई तीखी बहस को पूर्व मंत्री श्याम रजक ने देवर-भौजाई का मामला बताया। उन्होंने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। बस चेहरा चमकाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी 12 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। मुख्य द्वार पर सत्तारूढ़ दल के सभी सचेतक उनका स्वागत करेंगे, फिर उन्हें सदन में लाया जाएगा। विधायकों के सवाल का जवाब देगी सरकार विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल में सवाल तो उठेंगे ही, इसके अलावा आलोक कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद और अन्य तीन सदस्यों से मिले ध्यानाकर्षण सूचना पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जवाब दिए जाएंगे। अख्तरुल ईमान, संदीप सौरभ और अन्य छह सदस्यों से मिले ध्यानाकर्षण और उस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जवाब होगा। विधान सभा में बिहार नगरपालिका विधि सेवा नियमावली 2025 और बिहार नगरपालिका योजना सेवा नियमावली 2025 की प्रति रखी जाएगी। सेकंड हाफ में यहां वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय- व्यय में सम्मिलित अनुदान की मांगों पर वाद विवाद होगा। सोमवार को महिला क्राइम के मुद्दे पर जमकर हुआ हंगामा बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में सोमवार को काफी हंगामा हुआ। विपक्ष वेल में आकर महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विरोधी दल राबड़ी देवी के बीच काफी नोकझोंक हुई। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री के लिए कहा-होश में आइए। चुप रहिए। बैठिए। डुबा दिए। शर्म कीजिए। इस्तीफा दीजिए। नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लड़की कहा। बोले- ये जो लड़की है, इसका क्या है? इसको कुछ आता है? ई कोई काम की है? मुख्यमंत्री ने सभापति से विपक्षी सदस्यों पर एक्शन लेने की मांग तक कर डाली। बीजेपी के एमएलसी ने राबड़ी देवी पर टिप्पणी की और फिर राबड़ी देवी उनकी तरफ लपकी। इस सब का असर मंगलवार को भी विधान परिषद की कार्यवाही में दिखेगा। बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर, चारों मेडन… 0.00 की इकॉनमी और 3 विकेट, टी20 विश्व कप में अद्भुत गेंदबाजी, रिकॉर्ड का टूटना असंभव

Lockie Ferguson T20 World cup Record: आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. उसके बाद से आईसीसी के इस टूर्नामेंट में ना जानें कितने ही रिकॉर्ड बन चुके हैं. उसी में से एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसका टूटना लगभग असंभव है. ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन के नाम दर्ज है जो उन्होंने साल 2024 टी20 विश्व कप में बनाया था. Tue, 10 Feb 2026 16:26:26 +0530

  Videos
See all

"कांग्रेस नोटिस तक ढंग से दाखिल नहीं कर पाई" | #parliament #congressvsbjp #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:10:25+00:00

Railway Minister Ashwini Vaishnav ने Silchar - Sairang पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी | Assam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:14:41+00:00

News18 INDIA DSS Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das से खास बातचीत | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:10:31+00:00

Babri पर CM Yogi का बड़ा बयान, बाबरी का सपना कभी पूरा नहीं होगा | News18 India | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers