Responsive Scrollable Menu

फार्मा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, 6 महीने में दिया 83% से ज्यादा का रिटर्न

बेहतरीन फंडामेंटल्स और मजबूत ग्लोबल डिमांड के कारण NGL Fine Chem ने बाजार के दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

Continue reading on the app

Rajpal Yadav: राजपाल यादव की मदद को आगे आए सोनू सूद; ₹9 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से मांगा सपोर्ट

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए मुश्किल वक्त में अभिनेता सोनू सूद मददगार बनकर सामने आए हैं। ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल ने अपनी आर्थिक बदहाली को लेकर भावुक बयान दिया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इसके बाद सोनू सूद ने सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन करते हुए उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में काम देने की घोषणा की।

सोनू सूद ने की मदद

सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए राजपाल यादव का सपोर्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना ​​है कि यह हम सभी के लिए- निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों – के लिए एकजुट होने का समय है।"

उन्होंने आगे लिखा- "भविष्य के कार्यों के बदले समायोजित की जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो उद्योग को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक उद्योग से कहीं अधिक हैं।"

आर्थिक तंगी से जुग रहे राजपाल यादव, नहीं चुका पाए कर्ज

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण से पहले मीडिया से बातचीत में अपनी मजबूरी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उनके पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं और उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंडस्ट्री के दोस्तों से मदद क्यों नहीं मांगी, तो उनका जवाब था कि इस दौर में हर कोई अकेला होता है और उन्हें इस संकट से खुद ही जूझना होगा।

क्या है पूरा मामला

राजपाल यादव की कानूनी परेशानी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी, जब उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी से ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके बाद कर्ज चुकाने में दिक्कतें आने लगीं। भुगतान के लिए दिए गए कई चेक बाउंस होने पर मामला कोर्ट तक पहुंचा।

2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया और छह महीने की सजा सुनाई। बाद में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। समय-समय पर कोर्ट ने राहत दी और भुगतान के लिए मौके भी दिए, लेकिन तय समयसीमा में पूरी रकम जमा न हो पाने के कारण मामला और गंभीर होता चला गया।

फरवरी 2026 में अदालत ने साफ कहा कि बार-बार राहत नहीं दी जा सकती और राजपाल को आत्मसमर्पण का आदेश दिया। आखिरी समय पर दी गई मोहलत की अर्जी भी खारिज हो गई, जिसके बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टीम का एक्स फैक्टर खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Michael Bracewell ruled out of T20 World cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप में अपनी दमदार शुरुआत की है, लेकिन माइकल ब्रेसवेल के नहीं होने से उसे बड़ा नुकसान हुआ है. Wed, 11 Feb 2026 01:04:54 +0530

  Videos
See all

Trubin says Mourinho said nothing to him after that Champions League goal. #Football #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T20:30:09+00:00

Tej Pratap Yadav 5 Jaychand List: "इन सबको छोड़ेंगे नहीं", मंच से लिस्ट दिखाकर भड़के तेज प्रताप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T20:01:00+00:00

Anatoliy Trubin on that Champions League goal, Mourinho's reaction and the Ukraine War | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T20:07:29+00:00

Sudhanshu Trivedi On Naravane Book Row | Rahul Gandhi पर सुधांशु त्रिवेदी ने कह दी बड़ी बात! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T19:49:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers