Responsive Scrollable Menu

OMG! कॉलेज प्रोफेसर ने मरने से पहले रचा अनोखा प्लान, मौत के बाद 100 से ज्यादा लोगों को भेजे मजेदार पोस्टकार्ड

अमेरिका के एक कॉलेज प्रोफेसर ने मौत के बाद भी लोगों को मुस्कुराने का मौका दिया. उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले ही एक खास योजना बना ली थी. इस योजना के तहत उनकी बेटी ने उनके निधन के बाद 100 से ज्यादा लोगों को पोस्टकार्ड भेजे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है इस मजेदार किस्से की पूरी कहानी. . 

कौन थे डॉन ग्लिकमैन? 

डॉन ग्लिकमैन पहले एक आर्किटेक्ट थे. बाद में उन्होंने University of Wisconsin-Milwaukee और University at Buffalo में पढ़ाया. पढ़ाना उनके जीवन का सबसे बड़ा जुनून था. नवंबर 2025 में congestive heart failure के कारण उनका 94 साल की उम्र में निधन हो गया. 

पोस्टकार्ड ने सबको चौंकाया

पोस्टकार्ड में डॉन की एक तस्वीर थी. उन्होंने हुडी और पीले रंग का चश्मा पहना हुआ था. उस पर लिखा था अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो मैं मर चुका हूं और मैं आपको बहुत पसंद करता था. यह पोस्टकार्ड पाकर लोग हैरान भी हुई और खूब हंसे भी. 

छात्रों के लिए थे बड़ी प्रेरणा

डॉन के पूर्व छात्र जेसन स्नैप ने बताया कि उनके प्रोफेसर ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. आज जेसन खुद प्रोफेसर हैं. उन्होंने कहा कि डॉन की पढ़ाने की शैली सबसे अलग थी. वही उन्हें बेहतर शिक्षक बनने की प्रेरणा बनी.

बेटी ने निभाई आखिरी इच्छा

डॉन की बेटी लिया ग्लिकमैन ने बताया कि यह विचार उनके पिता को आखिरी दिनों में आया था. उस समय वे घर पर ही इलाज करा रहे थे. लिया ने उनके पसंदीदा छात्रों और दोस्तों के पते इकट्ठा किए. फिर हर किसी को पोस्टकार्ड भेजा.

हर पोस्टकार्ड के पीछे एक भावुक संदेश लिखा था. उसमें बताया गया कि डॉन के आखिरी दिन संगीत, पसंदीदा आइसक्रीम और अपनों के प्यार में बीते. यह सब भी डॉन की सोच और डिजाइन का ही हिस्सा था.

मौत को लेकर अलग सोच

ग्लिकमैन परिवार कभी मौत से डरता नहीं था. लिया का मानना है कि मौत को भी जीवन का एक सच मानकर स्वीकार करना चाहिए. उनका कहना है कि अगर अंत में फैसले लेने का मौका मिले, तो उसे अपने तरीके से जीना चाहिए.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में युवक की दबंगई, सिगरेट पीने से रोकने पर हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो छाया

Continue reading on the app

O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी ने वसूली करोड़ों की फीस, तो इन दो स्टार्स ने नहीं लिया 1 भी रुपया

O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ती डिमरी (Tripti Dimri) की अपकमिंग फिल्म  'ओ रोमियो' का जब से ट्रेलर आया था, तब से ही फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. खबर है कि फिल्म में नजर आए दो स्टार्स ने मेकर्स से एक भी रुपया नहीं लिया है. 

शाहिद ने छापे करोड़ों रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में  शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म के के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा यानि 45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है. शाहिद फिल्म में ‘उस्तारा' नाम के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, लीड एक्ट्रेस के तौर में तृप्ति डिमरी ने ‘अफशा' के किरदार के लिए 6 करोड़ रुपये फीस ली है.

दिशा और नाना ने लिए कितने रुपये?

वहीं, इस फिल्म में दिशा पटानी (Disha Patani) भी नजर आने वाली है. एक्ट्रेस को डांसर जूली के रोल में देखा जाएगा और इस किरदार के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये लिए हैं. इसके अलावा दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar), फिल्म में इस्माइल खान के रोल में नजर आएंगे. उन्होंने इस रोल के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. 

 इन दो स्टार्स ने नहीं लिया 1 भी रुपया

वहीं, हाल ही में खुलासा हुआ है कि फिल्म में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने रोल के लिए एक भी पैसा नहीं लिया. फिल्म के मेकर  विशाल भारद्वाज ने बताया कि विक्रांत जब अपने करियर के शुरुआती दौर में थे, तब उन्होंने ‘ओ रोमियो’ करने का वादा किया था. ऐसे में उन्होंने  स्टार बनने के बावजूद अपने पुराने वादे को निभाया. वहीं, फिल्म के बजट को देखते हुए तमन्ना ने भी फ्री में काम करने के लिए हामी भर दी.

ये भी पढ़ें- O Romeo Trailer: इश्क में 'रोमियो' बने शाहिद कपूर, खूंखार गैंगस्टर बनकर मचाया धमाल

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के अब एक नहीं 2 मैच होंगे, जानिए कैसे?

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला हो रहा है. लेकिन, अगर समीकरण सही बैठे तो हो सकता है कि भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट में आगे भी टकराते दिखें. Tue, 10 Feb 2026 13:49:21 +0530

  Videos
See all

राष्ट्र निर्माण में क्या है झारखंड का संकल्प | #jharkhand | #hemantsoren | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:43:27+00:00

सलमान उद्धव ठाकरे से ज़्यादा हिंदू लगता है! #NiteshRane #SalmanKhan #UddhavThackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:41:29+00:00

'झारखंड को जहां होना चाहिए था' | #jharkhand | #hemantsoren | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:41:32+00:00

Mahashivratri Special : मीन राशि पर होगी धन वर्षा ! महाशिवरात्रि पर महासंयोग #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:44:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers