Responsive Scrollable Menu

Gwalior Rabies News: 5 दिन में 3 मौतें, वैक्सीनेशन के बावजूद मासूम की हुई मौत, सिस्टम हुआ फेल!


Gwalior Rabies News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पिछले पांच दिनों के अंदर-अंदर एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सबसे चौंकाने वाली बात है कि 6 साल के मासूम बच्चे को एंटी-रेबीज वैक्सीन के 3 डोज लगाए गए थे. इसके बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इसके बाद से इलाके में वैक्सीन की क्वालिटी और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग में इस मामले पर अफर-तफरी मची हुई है.

नहीं बच सका छह वर्षीय मासूम

ग्वालियर केस में सबसे गंभीर मामला छह साल के उस बच्चे का है जिसको डॉग बाइट के बाद वैक्सीन के तीन डोज दिए गए मगर फिर भी रेबीज ने उसकी जान ले ली. बच्चे का नाम हंस प्रजापति बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उसके शरीर में रेबीज के लक्षण काफी तेजी से फैल गए थे जिस कारण टीके भी उसे नहीं बचा सके. 

ये भी पढ़ें- तेलंगाना में 'कुत्ता-मुक्त गांव' बनाने के लिए 1600 मासूम कुत्तों को दिया मौत का इंजेक्शन, आंध्र से बुलाए डॉगकैचर्स

हवा-पानी से लगने लगा डर!

पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उसे अचानक हवा और पानी से घबराहट होने लगी थी. वे अचानक चौंकने लगता था. उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों के कहने पर इलाज शुरू हुआ. हंस प्रजापति को पहला टीका 13 जनवरी को लगा था, 16 जनवरी को दूसरा और 21 जनवरी को तीसरा एंटी-रेबीज का डोज दिया गया था और चौथा डोज 10 फरवरी को लगने वाला था.

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक

लोगों का मानना है कि शहर में सड़कों पर आवारा कुत्ते बिल्कुल आजाद घूम रहे हैं. ये इतने खूंखार है कि लोगों में भय बना हुआ है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और नाकामी भी अब जानलेवा साबित हो रही है. ये मामले न्यू जयारोग्य चिकित्सालय से सामने आए हैं, जहां बीते 5 दिनों में रेबीज से तीन मरीजों की मौत हो गई है. मगर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि समय से वैक्सीन लगने के बाद भी जान क्यों जा रही है?

क्या कहना है डॉक्टरों का?

जयारोग्य अस्पताल के सीनियर डॉक्टर और जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर मनीष चतुर्वेदी ने एक मीडिया डेस्क को बताया कि बीते 5 दिनों में हुई तीन मौतें चिंताजनक है. एंटी-रेबीज वैक्सीन के डोज लगने के बाद भी संक्रमण को दुर्लभ और खतरनाक माना जाता है. हालांकि, बच्चे की मौत के बाद अभी बहुस्तरीय जांच होनी है जिसमें इलाज की प्रक्रिया, देखरेख और वैक्सीन की गुणवत्ता की भी जांच होगी.

ये भी पढ़ें- Kuno National Park: कूनो में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता आशा ने पांच शावकों को दिया जन्म; भारत में इतनी हुई चीतों की संख्या

Continue reading on the app

मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल

Mathura Family Suicide: मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. ये मामला मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है. जहां पति-पत्नी और 3 बच्चों ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पूरे परिवार के आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

दूध में जहर मिलाकर दी परिवार ने जान

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पूरे परिवार ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पी लिया. घटना के बारे में उस वक्त पता चला जब परिवार के लोग मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठे और ना ही घर से किसी प्रकार की आवाज सुनाई दी. इसके बाद पड़ोसियों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं. इसके साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी की मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, तांगखुल-कुकी तनाव के बीच फायरिंग और आगजनी, इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल: मणिपुर में जातीय हिंसा की आग एक बार फिर सुलग उठी है। मंगलवार सुबह उखरुल जिले के लिटान सारेइखोंग इलाके में सशस्त्र लोगों ने जमकर गोलीबारी की और कई खाली पड़े घरों में आग लगा दी। यह घटना तांगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर हुए कथित हमले के बाद पैदा हुए तनाव का … Tue, 10 Feb 2026 15:35:21 GMT

  Videos
See all

Breaking News: Noida में Delhi-Meerut Highway पर भीषण सड़क हादसा , आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:15:56+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha| संसद में ऐसे भीड़ गए Rahul Gandhi और Kiren Rijiju! #kirenrijiju #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:04:35+00:00

Delhi News: Peeragarhi Case में 'तांत्रिक बाबा' की एंट्री से जांच में नया मोड? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:08:47+00:00

"Thakur Hoon Main" | Astha Singh Video Viral: HDFC Employee Controversy पर बड़ी ख़बर #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers