'दृश्यम 3' ने 11वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर सीना तान खड़ी है फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 10 दिनों से यह मूवी डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. मगर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस क्राइम-थ्रिलर ने दूसरे सोमवार को सबसे कम कलेक्शन किया है. इसी के साथ ही 'दृश्यम 3' भारत में अब तक 313 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर चुकी है. खास बात है कि यह अजय देवगन के पूरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
इंदौर में SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, इस्तीफे की मांग
देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ एवं ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर INDIA गठबंधन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी बीच, मध्यप्रदेश के इंदौर में भी सोमवार को NSUI द्वारा इन मुद्दों को लेकर विरोध जताया गया। साथ ही भंवरकुंआ क्षेत्र स्थित भोलाराम उस्ताद मार्ग से 99 शॉप तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया।
बता दें कि इंदौर में NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतला दहन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई एवं जमकर नारेबाजी की।
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग
प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। रजत सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। पैदल मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल NSUI कार्यकर्ताओं ने संगठन की मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।
NSUI के कई पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
NSUI द्वारा किये गये इस विरोध प्रदर्शन में कई पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। जिसमें प्रमुख रूप से प्रिंस हार्डिया, संदीप पठोदे, अंकित सरोनिया, विशाल राणा, सौरभ शेख, मोहम्मद फ़िरोज़, हिमांशु मलोरिया, शशांक त्रिपाठी, देव सिंह चौहान, नबील ख़ान, कपिल सोलंकी, कुणाल सुनहरे, पलाश मिश्रा, आयुष यादव, तन्मय राजपूत, सौम्य कोकने, शुभम् ठाकुर, अभिषेक रजक, अजय राठौड़, अजय हाड़ा, यशराज राजपूत, आदर्श, साहिल ख़ान, योगेश तोमर, शिवानी गुर्जर, भूमा वर्मा, प्रदीप सैनी शामिल रहे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News









