Responsive Scrollable Menu

'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, चैट शो का प्रोमो आया सामने, जानें कब स्ट्रीम होगा पहला एपिसोड

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. 'कॉफी विद करण 9' का करण जौहर ने नया प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो के साथ ही मुहर लग गई है कि इस शो के पहले मेहमान खुद सलमान खान होंगे. यह सीजन इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होने जा रहा है. भाईजान की एंट्री से साफ है कि शो का पहला ही एपिसोड जबरदस्त ड्रामा, मस्ती और बेबाक खुलासों से भरपूर होने वाला है.

Continue reading on the app

वेस्टइंडीज के पॉवेल और रदरफोर्ड को ICC की फटकार:एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला; रदरफोर्ड ने वाइड नहीं मिलने पर अंपायर से की बहस

भारत के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को ICC नेफटकार लगाई है। दोनों खिलाड़ियों को एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। ICC के मुताबिक, पॉवेल ने आउट होने के बाद बल्ले से गेंद को दूर मारकर नियम तोड़ा, जबकि रदरफोर्ड ने अंपायर के वाइड नहीं देने के फैसले पर नाराजगी जताई। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। पॉवेल ने आउट होने के बाद बल्ले से गेंद दूर मारी रोवमन पॉवेल पर ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का आरोप लगा। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों, कपड़ों, मैदान के उपकरणों या अन्य सुविधाओं के दुरुपयोग से संबंधित है। वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में भारतीय गेंदबाज मयंक यादव ने पॉवेल को आउट किया। पवेलियन लौटते समय पॉवेल ने अपने बल्ले से गेंद को दूर मार दिया। ICC ने इस व्यवहार को आचार संहिता का उल्लंघन माना और उन्हें आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमेरिट पॉइंट दिया। रदरफोर्ड ने वाइड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी शेरफेन रदरफोर्ड को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। मामला वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर का है। अंपायर ने गेंद को वाइड नहीं दिया, जिससे रदरफोर्ड नाराज हो गए। उन्होंने अंपायर के सामने आक्रामक तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की। चार अधिकारियों ने लगाए थे आरोप दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर नितिन मेनन तथा चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे। भारत सीरीज में 2-1 से आगे 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच 8 विकेट और तीसरा मैच 14 रन से जीता था। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के शतक की बदौलत 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाओ, डरबन टेस्ट जीत जाओ… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत का फॉर्मूला

साउथ अफ्रीका कैसे जीतेगा डरबन टेस्ट? जवाब है- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर. क्योंकि, यही एक जरिया है. ऑस्ट्रेलिया को हराने का दूसरा कोई चारा नहीं है. Tue, 13 Oct 2026 08:10:42 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान का अगला टारगेट कौन?| Hormuz | IRGC | Middle East War | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:17:21+00:00

Gold Rate Today: सोने की कामतों में भारी गिरावट!| Sharad Kohli | Gold Price Today | Gold Price Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:03:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers