Responsive Scrollable Menu

SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ एवं ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इन मुद्दों एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एक तरफ जहां सोमवार को राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं ने इन मुद्दों पर प्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

बता दें कि AAP से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने विशेष सत्र बुलाने की मांग उठाई है। सांसद संजय सिंह ने वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाये जाने के आरोपों, वोट चोरी के मुद्दे और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर संसद में चर्चा की मांग की है।

SIR के नाम पर वोटर्स के नाम हटाने पर संजय सिंह ने जताई चिंता

AAP सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाये जाने से चुनावी प्रक्रिया की अखंडता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि.. इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाये जाने के मामले में स्पष्टीकरण, जवाबदेही और संसद में व्यापक चर्चा जरूरी है। हर पात्र नागरिक को बिना किसी डर के अपने संवैधानिक मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिलना चाहिये।

बता दें कि संजय सिंह ने प्रदर्शन से पहले दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि.. सार्वजनिक परिवहन में व्यवधान और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिये जाने से आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित हुई। साथ ही.. शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने के अधिकार को लेकर भी सवाल खड़े हुये हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास वकीलों को हिरासत में लिये जाने और उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किये जाने की खबरों की जांच कराने की भी मांग उठाई है।

मंगलवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

गौरतबल है कि सोमवार को राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने एसआईआर, वोट चोरी के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को ही प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश रजिस्ट्री को दिया गया। अब CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करेगी। याचिका में मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान बड़े पैमाने पर वोटर्स के नाम हटाये जाने और अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है। विपक्ष ने एसआईआर की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है।

Continue reading on the app

32 साल सेना में सेवा के बाद शुरू किया मोमोज का स्टार्टअप, लकड़ी के चूल्हे पर बनाते हैं देसी मोमोज

छत्तीसगढ के सरगुजा जिले के रिटायर्ड फौजी पा डकपा ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने महज 17 साल की उम्र में सेना में नौकरी शुरू की थी, करीब 32 साल तक उन्होंने देश की सेवा की, इस दौरान असम, सिक्किम, लेह और जम्मू समेत देश के अलग-अलग सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रहे. सेना में लंबे समय तक अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के बाद नागरिक जीवन में अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं..

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill का ऐतिहासिक Record, 5वां ICC Award जीतकर Hayley Matthews की बराबरी की

भारत के शुभमन गिल और शैफ़ाली वर्मा को सितंबर 2026 के लिए ICC मेन्स और विमेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है। भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान ने अपनी जीत का रिकॉर्ड बढ़ाकर पाँच कर लिया है, जबकि शैफ़ाली को यह सम्मान दूसरी बार मिला है। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार वनडे सीरीज के बाद गिल को पहचान मिली। 27 साल के इस खिलाड़ी ने दो यादगार पारियां खेलीं; तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे में 110 रन बनाकर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने 133 गेंदों पर 223 रन बनाए, जो वनडे इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक था। इस मैच में भारत ने 406 रन का लक्ष्य आठ विकेट और 39 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: ICC Player of the Month: Shubman Gill ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड, Shafali Verma भी बनीं विजेता

ICC के अनुसार, गिल ने कहा कि अपना पांचवां ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का आभारी हूं। इतने रन बनाना बहुत संतोषजनक था और घरेलू दर्शकों के सामने सफल रन चेज़ का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका समर्थन हमेशा हमें अतिरिक्त जोश देता है। उनकी इस नई कामयाबी ने उन्हें वेस्ट इंडीज़ की कप्तान हेले मैथ्यूज़ के बराबर ला खड़ा किया है, जिन्होंने भी यह अवॉर्ड पांच बार जीता है। वहीं, गिल को इससे पहले जनवरी और सितंबर 2023, और फिर फरवरी और जुलाई 2025 में यह सम्मान मिला था। दूसरी ओर, महिला एशिया कप और एशियाई खेलों में भारत की जीत में शेफाली के योगदान की वजह से उन्हें महिलाओं का अवॉर्ड मिला।

यह दोहरी जीत पांचवीं बार है जब एक ही नेशनल बोर्ड के खिलाड़ियों ने दोनों महीने के सम्मान जीते हैं। भारतीय क्रिकेटरों ने यह कारनामा तीन बार किया है - जून 2024 में जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना, और सितंबर 2025 में अभिषेक शर्मा और मंधाना के बाद। शेफ़ाली को पहचान दो मल्टी-टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली। वह महिला एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं; उन्होंने 184.61 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए और छह विकेट भी लिए। एशियन गेम्स में, इस ओपनर ने सेमीफ़ाइनल में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ नाबाद शतक लगाया और फिर फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 48 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

शेफ़ाली ने कहा, "ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवॉर्ड दोबारा जीतना बहुत बड़े सम्मान की बात है। एशिया कप और एशियन गेम्स में हमारी जीत में अपना योगदान देना बहुत संतोषजनक था, और इस अवॉर्ड को जीतने से वे जीत और भी खास हो जाती हैं।" शेफ़ाली ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में नवी मुंबई में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल में मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद यह अवॉर्ड जीता था।

Tue, 13 Oct 2026 13:07:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News: BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर निशाना | Congress | Delhi Protest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:36:14+00:00

Narottam Mishra Stuck in Lift: Gwalior में बीच में अटकी लिफ्ट, Narottam Mishra का Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:36:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers