Responsive Scrollable Menu

प्रतिबंध के बाद भी नहीं थम रहा DJ का शोर, नागरिक उपभोक्ता मंच ने अपर मजिस्ट्रेट को सौंपा शिकायत पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग

जबलपुर में डीजे संचालकों की मनमानी का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले ही अपर मजिस्ट्रेट रविशंकर राय ने रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कोई भी डीजे न चलाने का निर्देश जारी किया था। इसके अलावा  लाउड स्पीकर पर भी रोक लगाया गया था। इसके बाद भी मजिस्ट्रेट के आदेश की अवहेलना हो रही है। इन समस्याओं को लेकर सोमवार को समाजिक संगठन के लोगों ने सोमवार को अपर मजिस्ट्रेट से मुलाकात करके शिकायत पत्र सौंपा।

नागरिक उपभोक्ता मंच ने अपर मजिस्ट्रेट को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि जिले में 90% तक डीजे बिना अनुमति के बज रहे है। दुर्गात्सव में जगह-जगह पंडाल लगे हुए, जहां तेज आवाज में शोर हो रहा है। नागरिकों को परेशान हो रही है, बुजुर्ग और बच्चे सबसे आधिक प्रभावित हैं। मंच के अध्यक्ष डॉ पीजी नाजपांडे ने हवाला दिया कि हाल ही में बैतूल में डीजे के शोर से एक बच्चे की मौत हो गई थी।

सख्त कार्रवाई की मांग

मंच ने शिकायत पत्र सौंपते हुए डीजे की रोकथाम के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई मांग की है। उनका कहना है कि यदि कोई  आदेश की उल्लघंन करता है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और डीजे को जब्त किया जाए।

निगरानी समिति गठित करने की भी मांग

नागरिक उपभोक्ता मंच हर क्षेत्र में निगरानी समिति गठित करने और प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट पेश करने की मांग भी है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को हर क्षेत्र में जाकर ध्वनि डेसिबल का रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी करने की मांग भी मंच द्वारा की गई है।

डीजे को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी 

अपर मजिस्ट्रेट ने भी माना कि नागरिकों की शिकायत को गंभीर है और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि डीजे को लेकर जिले भर में पुलिस और राजस्व अधिकारी नजर बनाए हुए है। बिना अनुमति के डीजे न बजाने को कहा गया है। ए़डीएम रविशंकर राय ने बताया कि आदेश का सख्ती से पालन सभी दुर्गा पंडाल के आयजोकों को करना होगा।

जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई पहले से देखी जा रही है। सिविल लाइन, कैंट, रांझी, मदनमहल, पनागर में डीजे जब्त किए गए हैं। एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि देर रात शहर और 5 ग्रामीणों थानों में डीजे जब्त करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि, “जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उन पर भी कार्रवाई होगी।”

जबलपुर से वंदना झा की रिपोर्ट 

 

 

Continue reading on the app

तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में मचाई सनसनी, मुंबई के लिए ली जादुई हैट्रिक, सिर्फ 17 रन देकर चटकाए 5 विकेट

Ranji Trophy: मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए घरेलू क्रिकेट में सनसनी मचा दी है. मुंबई की ओर से खेलते हुए देशपांडे ने विरोधी टीम के खिलाफ न सिर्फ एक धमाकेदार हैट्रिक ली, बल्कि सिर्फ 7 ओवरों में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. उनकी बेहतरीन स्विंग और रफ्तार के सामने विरोधी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और चंडीगढ़ की पूरी टीम सिर्फ 78 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई. इस घातक स्पेल के बाद मुंबई ने मैच पर अपना पूरा शिकंजा कस लिया है और विरोधी टीम पर बड़ी हार का संकट मंडरा रहा है.

तुषार देशपांडे ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की पहली पारी के 429 रनों के जवाब में जब चंडीगढ़ की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो तुषार देशपांडे उनके लिए काल बन गए. मैच के दूसरे दिन पारी का 11वां ओवर लेकर आए तुषार ने अपनी तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी और दीपेंद्र कुश को लगातार आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. उनकी इस हैट्रिक ने विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर की पूरी तरह कमर तोड़ दी.

तुषार देशपांडे देशपांडे ने लिया करियर का 6वां 5 विकेट हॉल

तुषार देशपांडे इस जादुई हैट्रिक के बाद भी नहीं रुके. उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी जारी रखते हुए विपक्षी टीम के सबसे मुख्य ऑलराउंडर राज बावा को भी शून्य पर आउट कर मैच में अपने 5 विकेट पूरे किए. देशपांडे के इस धारदार स्पेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मात्र 7 ओवर फेंके, जिसमें 1 मेडन डालते हुए सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का छठा 5 विकेट हॉल  है, जिसने मुंबई को इस मैच में काफी आगे कर दिया है. 

तुषार देशपांडे ने मारी शार्दुल ठाकुर के खास क्लब में एंट्री

इस शानदार हैट्रिक के साथ तुषार देशपांडे ने मुंबई क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है. वे रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले सिर्फ छठे गेंदबाज बन गए हैं. इस ऐतिहासिक कारनामे के साथ उन्होंने शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, अब्दुल इस्माइल, उमेश कुलकर्णी और जहांगीर खोट जैसे दिग्गजों के एलीट क्लब में अपनी जगह बना ली है.

विपक्षी टीम पर मंडराया संकट, मुंबई बड़ी जीत की ओर अग्रसर

मुंबई ने कप्तान सिद्धेश लाड (86 रन) और निचले क्रम में तनुष कोटियान के अलावा मुशीर खान के शानदार अर्धशतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 429 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. इसके जवाब में तुषार देशपांडे के 5 विकेट और मोहित अवस्थी की शानदार गेंदबाजी (3/9) के आगे चंडीगढ़ टीम पहली पारी में सिर्फ 78 रनों पर ढेर हो गई. मुंबई ने पहली पारी के आधार पर 351 रनों की विशाल बढ़त हासिल करते हुए विरोधी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया है. दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ ने बिना कोई रन बनाए अपना पहला विकेट खो दिया है, जिसे एक बार फिर तुषार देशपांडे ने ही चटकाया. 

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले रणजी ट्रॉफी के झटके से कैसे संभलेगी टीम इंडिया? जानें स्टार प्लेयर्स के फ्लॉप होने से क्यों बढ़ा टेंशन

Continue reading on the app

  Sports

सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल, कहा- 'अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती'

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. पिछले महीने 17 सितंबर को पृथ्वी शॉ की आकृति अग्रगवाल से सगाई टूटने की खबर आई थी. 6 महीने पहले ही दोनों ने सगाई थी की. अब सगाई टूटने के 26 दिन बाद दोनों फिर से एक साथ आने का ऐलान किया है. इसके साथ उन्होंने अपने करीबियों पर गंभीर आरोप भी लगाए. Mon, 12 Oct 2026 22:17:16 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: कहां से कहां पहुंचा राहुल गांधी का मार्च ? | India Bloc March | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T18:15:02+00:00

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 13 Oct 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Gyanesh Kumar | Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T18:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers