Responsive Scrollable Menu

SIR प्रोटेस्ट की 10 PHOTOS: प्रियंका-राहुल संग सुप्रीम कोर्ट पहुंचे खड़गे, अखिलेश-तेजस्वी भी आए नजर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ सोमवार 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। विपक्षी नेताओं ने SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर याचिका दायर की। देखें तस्वीरें..

Continue reading on the app

Donald Trump के संघर्षविराम दावे के बाद भी Russia ने ऊर्जा ठिकानों को बनाया निशाना: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं, जबकि एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि साढ़े चार साल से युद्धरत दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले न करने को लेकर सहमत हो गये हैं। जेलेंस्की ने पोलैंड में वारसॉ सुरक्षा मंच पर कहा कि यूक्रेन को मीडिया की खबरों के माध्यम से पता चला कि ट्रंप ने रूस के साथ ‘ऊर्जा संघर्षविराम’ कराया है, जिसके तहत दोनों पक्षों को ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने थे। जेलेंस्की ने कहा कि यदि मॉस्को भी ऐसा करता है तो वह इस समझौते का पालन करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, हम इसका समर्थन करते हैं, लेकिन मैंने रूसी पक्ष की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बारे में नहीं सुना है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त पोस्ट में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के कथित समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि यह संघर्षविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और साथ ही यह भी कहा, ‘‘इसे तोड़ें मत!’’ जेलेंस्की ने कहा कि हालांकि, ट्रंप की ‘‘अचानक, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पोस्ट’’ के बाद रूस ने कई ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले किए, जिससे यूक्रेन को ‘‘गहरा आश्चर्य’’ हुआ। उन्होंने कहा कि इन प्रतिष्ठानों में पूर्वोत्तर शहर खारकीव का एक बिजली संयंत्र, गैस उत्पादन की एक इकाई और एक आम नागरिक का गैस स्टेशन शामिल हैं।

जेलेंस्की ने ट्रंप के सोशल मीडिया मंच का जिक्र करते हुए कहा, यह स्पष्ट था कि (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन ट्रुथ सोशल नहीं पढ़ते। ट्रंप ने 14 सितंबर को भी सोशल मीडिया पर दावा किया था कि दोनों देश एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला नहीं करने के लिए सहमत हुए हैं। हालांकि, उन्होंने उस प्रस्ताव के बारे में भी कोई विवरण नहीं दिया था और कथित समझौते का कोई नतीजा नहीं निकला था।

रूस ने युद्ध के दौरान यूक्रेन के आम नागरिकों को बिजली, गर्मी और पानी की सुविधा से वंचित करने के लिए ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए हैं। ऐसा करके वह मॉस्को के बड़े पैमाने पर किए गए हमले के खिलाफ जनता के विरोध को कमजोर करना चाहता है। यूक्रेनी अधिकारी इस रणनीति को सर्दियों को हथियार बनाना कहते हैं।

वहीं, यूक्रेन ने रूस के ऊर्जा प्रतिष्ठानों (तेल रिफाइनरी) को निशाना बनाकर हमले किए हैं, जिनमें रूस के काफी भीतर स्थित प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से कुछ सप्ताह पहले ट्रंप ने अपने देश में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से कुछ हफ्ते पहले ईंधन की ऊंची कीमतों की समस्या से निपटने के लिए ट्रंप ने पुतिन के साथ शुक्रवार को रूसी डीजल आयात करने का समझौता किया।

जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि यदि मॉस्को यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था पर हमले रोकता है तो कीव रूस की रिफाइनरी पर हमले बंद करने की ट्रंप की मांग मानने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मॉस्को इस सर्दी में ऊर्जा संघर्षविराम के लिए सहमत नहीं होता है, तो हम जवाब देंगे। उन्होंने कहा, हम अमेरिका और रूस के बीच हुई बातचीत के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं और यह भी देखना चाहते हैं कि अमेरिका कौन से खास कदम उठाने को तैयार है।

उन्होंने कहा, यह ऊर्जा संघर्षविराम कारगर हो सकता है और युद्ध खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। इस बीच, यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक ने सोमवार को यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों में कुछ समय के लिए रोक लगने की संभावना का स्वागत किया, लेकिन कहा कि उन्हें ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है कि रूस इसका सम्मान करने को तैयार होगा। लक्जमबर्ग में इसके विदेश मंत्रियों की बैठक में ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा, हमने अभी तक यह नहीं देखा है कि रूस भी इसका पालन करेगा।’’ उन्होंने कहा, व्यक्तिगत रूप से मैं इस बात का भी स्वागत करूंगी कि युद्धविराम में सिर्फ ऊर्जा ही नहीं, बल्कि लोगों की जान न जाना भी शामिल हो।

शहर के सैन्य प्रशासन के अनुसार, सोमवार को दिन के समय रूस के हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव में दो लोग घायल हो गए। रूसी हमलों के बाद गिरे मलबे से राजधानी के दरनित्स्की जिले में एक निजी आवासीय इमारत में आग लग गई। खारकीव क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रविवार शाम खारकीव जिले के पिसोचिन गांव में रूसी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत नौ घायल हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: 13 चौके-छक्के… कुसल मेंडिस के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, क्लीन स्वीप का सपना टूटा

PAK vs SL 3rd T20I: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का अंत जीत के साथ किया. तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने एक मैच विनिंग पारी खेली. Tue, 13 Oct 2026 23:00:44 +0530

  Videos
See all

Iran Nuclear Bomb News: परमाणु बम पर ईरान का ऐलान सुनो! | Iran Nuclear Program | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T21:30:03+00:00

Greta Thunberg joins France school protests. #France #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T20:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers