Congress Kerala ने CJI से मांगा इस्तीफा, किरेन रिजिजू बोले “मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस का अगला निशाना न्यायपालिका है”
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही कांग्रेस की एक नई पोस्ट सामने आई है जिसमें उसने CJI सूर्यकांत का इस्तीफा मांगा है, पोस्ट केरल कांग्रेस (Congress Kerala) के ऑफिशियल X एकाउंट पर पोस्ट की गई जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रिएक्ट किया है, उन्होंने अपने X एकाउंट पर केरल कांग्रेस की इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, मैंने पहले की कहा था कांग्रेस का अगला निशाना भारत की न्यायपालिका होगी।
राहुल गांधी ने आज लाखों की भीड़ के साथ दिल्ली में बाराखम्बा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला और भारी भीड़ के बीच वे अदालत पहुंचे , वहां उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ एक याचिका दाखिल की जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग सहित उनके द्वारा लिए गए गलत फैसले वापस लेने की मांग शामिल बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि इस याचिका में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इंडिया ब्लॉक के 11 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।
Congress Keralaने X पर लिखा, Dear Surya Kant….resign now
राहुल गांधी के इस सुप्रीम कोर्ट मार्च के बीच एक खबर की चर्चा जोरों से निकली जो Congress Kerala ऑफिशियल X एकाउंट से की गई, हालाँकि अभी वो पोस्ट दिखाई नहीं दे रही, एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ भी इसकी पुष्टि नहीं करती, लेकिन वायरल बहुत है, पोस्ट अंग्रेजी में की गई है जिसमें कांग्रेस ने पीटीआई की एक खबर को टैग करते हुए लिखा “Dear Surya Kant, If low and order is not your domain resign now, we will find your replacement who can handle it” यानि ” प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है, तो अभी इस्तीफ़ा दे दें, हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ले आएँगे जो इसे संभाल सके।
संवैधानिक पदों का बेशर्मी से अपमान करना निंदनीय है, कांग्रेस पार्टी दिशाहीन
Congress Kerala की इस पोस्ट पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई है, उन्होंने इसे अपने X एकाउंट पर टैग करते हुए लिखा – विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक पदों का बेशर्मी से अपमान करना निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी अभी दिशाहीन है। लेकिन अगर उन्हें कोई परिपक्व और समर्पित नेता मिल जाए, जिसे साल में 200 छुट्टियां मनाने का शौक न हो—तो वे अपनी स्थिति बेहतर कर सकते हैं।
भारत-विरोधी गिरोह एकजुट हो रहे हैं, देशभक्त भारतीय भी एकजुट होंगे: किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री ने लिखा- मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अगला निशाना न्यायपालिका है। कांग्रेस भारत की सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करना चाहती है। भारत-विरोधी सभी गिरोह एकजुट हो रहे हैं। सभी देशभक्त भारतीय भी एकजुट होंगे।
BJP ने X पर लिखा- कांग्रेस की सोच हर संस्था को गांधी परिवार के सामने झुकना चाहिए
BJP केरलम क्कांग्रेस की पोस्ट को टैग करते हुए X पर लिखा- यह सिर्फ़ एक ऐसे परिवार की सोच है जो मानता है कि हर संस्था को गांधी परिवार के सामने झुकना चाहिए,कांग्रेस के लिए “आज़ाद संस्थाओं” की परिभाषा क्या है? गांधी परिवार को छोड़कर बाकी सबसे आज़ाद। CEC उनकी बात नहीं मानता? तो इस्तीफ़े की मांग करो। CJI उनके हिसाब से काम नहीं करता? तो इस्तीफ़े की मांग करो। जैसे ही कोई संस्था उनके इशारों पर नाचने से मना करती है, कांग्रेस उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाने लगती है। यह लोकतंत्र को बचाने की बात नहीं है। यह एक ऐसे परिवार की बात है जो उन संस्थाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकता जिन्हें वह कंट्रोल नहीं कर सकता। कांग्रेस को आज़ाद संस्थाएं नहीं चाहिए। उसे ऐसी संस्थाएं चाहिए जो गांधी परिवार की बात मानें।
I had said it earlier, next target of the Congress Party is Judiciary. Congress wants to destroy all the constitutional and democratic institutions of India. All Anti-India gangs are joining hands. All patriotic Indians will also come together ???????? pic.twitter.com/oOLST1yuUL
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 12, 2026
???????????????? ???????? ???????????????????????????? ???????????? ???????????? ???????????????????????????????????????????? ???????? ???? ???????????????????????? ???????????????? ???????????????????????? ???????????????????? ???????????????????????????????????????????? ???????????????? ???????????? ???????? ???????????? ????????????????????????????!
Congress’ definition of “independent institutions”? Independent of everyone, except the… pic.twitter.com/ha74BMTZVQ
— BJP (@BJP4India) October 12, 2026
Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से
बॉलीवुड के सबसे चर्चित और लोकप्रिय सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' (Koffee With Karan) का नवां सीज़न वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने एक नए प्रोमो के जरिए घोषणा की है कि सीज़न 9 के पहले एपिसोड के खास मेहमान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होंगे। इसके साथ ही इस आइकॉनिक शो का प्रीमियर 14 अक्टूबर से होने जा रहा है। गौरतलब है कि यह सीज़न इस लंबे समय से चले आ रहे सेलिब्रिटी चैट शो का आखिरी सीज़न (Final Season) होने वाला है। जियोहॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "भाई के बिना आखिरी कॉफ़ी शुरू नहीं होती"। इस पोस्ट से सीज़न के पहले एपिसोड में सलमान के आने की पुष्टि हो गई है, हालांकि एपिसोड के बारे में और जानकारी अभी नहीं दी गई है।
सलमान खान 'कॉफ़ी विद करण 9' की शुरुआत करेंगे
सलमान पहले भी 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न में आ चुके हैं और शो में उनकी बातचीत अक्सर दर्शकों का ध्यान खींचती रही है। आखिरी सीज़न के पहले एपिसोड के लिए उनकी वापसी उन्हें शो के लॉन्च के केंद्र में लाती है।
प्रोमो में एक्टर के मशहूर निकनेम "भाई" का भी इस्तेमाल किया गया है, ताकि पहले गेस्ट के तौर पर उनकी अहमियत को दिखाया जा सके। जियोहॉटस्टार ने अभी तक इस सीज़न में आने वाले अन्य सेलिब्रिटीज़ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
यह KWK का आखिरी सीज़न है
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'कॉफ़ी विद करण' अपने नौवें सीज़न के साथ खत्म हो रहा है। आखिरी सीज़न के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने एक बयान में कहा, "कुछ सफ़र ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की आप योजना नहीं बनाते, बस आपको अपने अंदर कहीं पता होता है कि उन्हें छोड़ने का समय कब आ गया है। 'कॉफ़ी विद करण' मेरी ज़िंदगी का एक असाधारण हिस्सा रहा है। इसने मुझे दोस्ती, यादें, पूरी तरह से पागलपन भरे पल, बहुत सारा प्यार और हां, काफी विवाद भी दिए हैं! लेकिन इन सबके बीच जो चीज़ हमेशा बनी रही, वह हैं दर्शक। वे हमारे साथ हंसे, हमसे बहस की, हमें ट्रोल किया, हमें सेलिब्रेट किया और सबसे ज़रूरी बात, एक और कप के लिए वापस आते रहे।"
बयान में आगे कहा गया, "अलविदा कहना इमोशनल होता है, लेकिन यह सही भी लगता है।" यह आखिरी सीज़न, उन सभी लोगों के प्रति आभार और प्यार जताते हुए आखिरी बार 'कॉफ़ी मग' उठाने का मेरा तरीका है, जिन्होंने 'कॉफ़ी विद करण' को आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। तो आइए, मेरे साथ आखिरी बार एक कप कॉफ़ी पीजिए। बस एक आखिरी बार।"
'कॉफ़ी विद करण 9' कब और कहाँ देखें
'कॉफ़ी विद करण' सीज़न 9 की स्ट्रीमिंग 14 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर शुरू होगी। दर्शक हर बुधवार रात 9 बजे से JioHotstar पर यह चैट शो देख सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
prabhasakshi







